Tuesday, June 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

CM Yogi Ayodhya: 11 जनवरी को सीएम योगी करेंगे राम मंदिर में अभिषेक, जानिए कितने संत-धर्माचार्य होंगे शामिल

CM Yogi Ayodhya: 11 जनवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में रामलला का अभिषेक करेंगे। तीन दिन चलने वाले कार्यक्रम में भव्य राम कथा, संगीत और नृत्य का आयोजन होगा।

by Sadaf Farooqui
January 8, 2025
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Ayodhya News : सीएम योगी आदित्यनाथ 11 जनवरी को सुबह 11 बजे अयोध्या में रामलला का अभिषेक करेंगे। इस दिन वह सात घंटे तक अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान होने वाले विशेष कार्यक्रम में देशभर से लगभग 170 संत और धर्माचार्य शामिल होंगे। अयोध्या के 37 जातीय मंदिरों के संत महंत भी इस आयोजन में हिस्सा लेंगे।

अंगद टीला परिसर में रविवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने पत्रकारों से बातचीत की और बताया कि प्रतिष्ठा द्वादशी के त्रिदिवसीय आयोजन का कार्यक्रम होगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस आयोजन में उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से संत धर्माचार्य आएंगे।

RELATED NEWS

CM Yogi Felicitates Winners

Yogi Felicitates Winners: CM ने Logo डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित , बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

June 6, 2026
CM Yogi

गरीबों की दिवाली! सीएम योगी ने एक क्लिक में बांटे 2000 करोड़, खिले चेहरे।

January 18, 2026

तीन दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में देश।विदेश के कई प्रसिद्ध कलाकार भी प्रदर्शन करेंगे, जैसे उषा मंगेशकर, कुमार विश्वास, मालिनी अवस्थी, अनुराधा पौड़वाल, कविता पौड़वाल, स्वाति मिश्रा, और कथक नृत्यांगना शोभना नारायण। साथ ही, कथा व्यास रमेश भाई ओझा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पहली सालगिरह पर होगी श्रीराम कथा

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पहले सालगिरह पर आयोजित श्रीराम कथा के जनजागरण के लिए रविवार को भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई। यह यात्रा गाजे-बाजे के साथ घटौली गांव से शुरू हुई। विधायक रामचंद्र यादव की पहल पर यह यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व कथा प्रवाचक कमलेश मिश्र ने किया। यात्रा करीब तीन किलोमीटर तक चली और फिर आस्तीक आश्रम जन्मेजय कुंड सिड़सिड़ तक पहुंची, जहां कलश में जल भरा गया। फिर यह यात्रा वापस कथा पंडाल पहुंची।

यह कथा पांच जनवरी से 11 जनवरी तक जारी रहेगी। इस आयोजन में आदर्श चंद्र यादव, रामशरण वर्मा, परमानंद यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, भवानी फेर मिश्र, वंशीधर द्विवेदी, काशी नाथ मिश्रा, बृजेश पाठक, बरसाती राही और राकेश यादव जैसे कई प्रमुख लोग उपस्थित थे। इसके साथ ही, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की सालगिरह पर भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई।

Tags: ayodhyaCM YogiRam Mandir
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

CM Yogi Felicitates Winners

Yogi Felicitates Winners: CM ने Logo डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित , बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

by SYED BUSHRA
June 6, 2026

CM Yogi Felicitates Winners:लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं...

CM Yogi

गरीबों की दिवाली! सीएम योगी ने एक क्लिक में बांटे 2000 करोड़, खिले चेहरे।

by Mayank Yadav
January 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी...

UP Assembly CM Yogi

योगी सरकार का ‘संडे धमाका’: आज 2 लाख परिवारों के खातों में आएंगे ₹1-1 लाख!

by Mayank Yadav
January 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार, 18 जनवरी 2026 को प्रदेश के...

CM Yogi UP Government

गांव-गांव खुलेगी समृद्धि की राह: उत्तर प्रदेश में तैयार होंगे 1 करोड़ नए ग्रामीण बिजनेसमैन।

by Mayank Yadav
January 11, 2026

CM Yogi Adityanath Rural Economy: उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक क्रांतिकारी रोडमैप...

CM Yogi Adityanath Ayushman Bharat Yojana claim settlement

CM Yogi का मास्टरस्ट्रोक: आयुष्मान योजना में पेंडेंसी खत्म, गरीबों को मिला वरदान

by Mayank Yadav
January 8, 2026

CM Yogi Adityanath Ayushman Bharat Yojana claim settlement: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गरीबों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं...

Next Post
Sanatan Seva Samiti

Delhi Assembly Chunav: दिल्ली में केजरीवाल की शातिर चाल... धर्मगुरुओं को शामिल कर बीजेपी की बढ़ाई टेंशन

NDRF rescue operation Maha Kumbh

Prayagraj : महाकुंभ में आपदा रेस्क्यू मार्क ड्रिल के दौरान ही हो गया एक हादसा, कैसे बची श्रद्धालुओं की जान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist