Sunday, June 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Yogi Felicitates Winners: CM ने Logo डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित , बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगो डिजाइन और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ कई ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। सम्मान पाने वाले छात्रों और जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

by SYED BUSHRA
June 6, 2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
CM Yogi Felicitates Winners
Share on FacebookShare on Twitter

CM Yogi Felicitates Winners:लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं और ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान मिलने के बाद सभी के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कार्यक्रम में मौजूद बच्चों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं भी दीं। सम्मान समारोह का माहौल उत्साह और खुशी से भरा रहा।

ललितपुर की माही रजा बनीं प्रथम विजेता

लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में ललितपुर की कक्षा सात की छात्रा माही रजा ने पहला स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें 50 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। माही की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और शिक्षकों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। प्रतियोगिता में उनकी रचनात्मक सोच को काफी सराहा गया।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh: अब यूपी में बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल,जानिए कब से लागू होगा “No PUCC No Fuel” नियम

Uttar Pradesh: अब यूपी में बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल,जानिए कब से लागू होगा “No PUCC No Fuel” नियम

June 4, 2026
Uttar pradesh: अयोध्या से काशी तक घर बसाने का सपना होगा आसान, धार्मिक शहरों में नई आवासीय योजनाएं लाएगी योगी सरकार

Uttar pradesh: अयोध्या से काशी तक घर बसाने का सपना होगा आसान, धार्मिक शहरों में नई आवासीय योजनाएं लाएगी योगी सरकार

June 2, 2026

सुंबुल फातिमा ने जताई खुशी

कन्नौज की कक्षा पांच की छात्रा सुंबुल फातिमा ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। सम्मान मिलने के बाद सुंबुल ने कहा कि मुख्यमंत्री से सम्मान पाकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।

श्रद्धा त्रिपाठी को मिला तीसरा स्थान

मिर्जापुर की कक्षा दस की छात्रा श्रद्धा त्रिपाठी को प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिला। सम्मान प्राप्त करने के बाद श्रद्धा ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलना उनके लिए यादगार पल है।
उन्होंने बताया कि इतने बड़े मंच पर सम्मान मिलना उनके लिए गर्व की बात है और इससे उन्हें आगे भी बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी।

चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता भी हुए सम्मानित

कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। अजय कुमार दुबे को प्रथम पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये, सृष्टि शुक्ला को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 15 हजार रुपये और सुधाकर को तृतीय पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। लखीमपुर खीरी की रहने वाली सृष्टि शुक्ला ने बताया कि प्रदेशभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। ऐसे में दूसरा स्थान मिलना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।

ग्राम प्रधानों को भी मिला सम्मान

कार्यक्रम में आर्द्रभूमि संरक्षण और पर्यावरण से जुड़े कार्यों में योगदान देने वाले ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया गया। बाराबंकी के ग्राम प्रधान राजकिशोर वर्मा ने बताया कि वेटलैंड झील घोषित कराने में योगदान के लिए उन्हें सम्मान मिला है।
इसके अलावा चित्रकूट के मंटू सिंह, अयोध्या के मंशाराम, बाराबंकी के सुशील कुमार सिंह, फर्रुखाबाद के हरेंद्र सिंह और चंदौली की अनीता देवी को भी सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले सभी ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार जनहित के कार्य कर रहे हैं और आगे भी प्रदेश के विकास के लिए इसी तरह काम करते रहें।

Tags: CM YogiStudent AwardsUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Uttar Pradesh: अब यूपी में बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल,जानिए कब से लागू होगा “No PUCC No Fuel” नियम

Uttar Pradesh: अब यूपी में बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल,जानिए कब से लागू होगा “No PUCC No Fuel” नियम

by Sadaf Farooqui
June 4, 2026

Pollution Under Control Certificate - PUCC: दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सरकारें लगातार नए...

Uttar pradesh: अयोध्या से काशी तक घर बसाने का सपना होगा आसान, धार्मिक शहरों में नई आवासीय योजनाएं लाएगी योगी सरकार

Uttar pradesh: अयोध्या से काशी तक घर बसाने का सपना होगा आसान, धार्मिक शहरों में नई आवासीय योजनाएं लाएगी योगी सरकार

by Sadaf Farooqui
June 2, 2026

Uttar Pradesh के धार्मिक और पर्यटन केंद्रों में घर बसाने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है।...

Uttar Pradesh: बिजनौर में सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- धर्म की रक्षा के लिए सुदर्शन चक्र भी जरूरी

Uttar Pradesh: बिजनौर में सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- धर्म की रक्षा के लिए सुदर्शन चक्र भी जरूरी

by Sadaf Farooqui
June 1, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर के अफजलगढ़ में आयोजित एक जनसभा के दौरान कानून-व्यवस्था, धर्म और सामाजिक...

Uttar Pradesh के सभी सरकारी स्कूलों में NCERT पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारी, कक्षा 5 से 8 तक नई किताबें तैयार होंगी

Uttar Pradesh के सभी सरकारी स्कूलों में NCERT पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारी, कक्षा 5 से 8 तक नई किताबें तैयार होंगी

by Sadaf Farooqui
May 30, 2026

Uttar Pradesh सरकार राज्य के सभी बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) का...

Uttar Pradesh: “स्वच्छ-सुंदर-समर्थ लखनऊ” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाईं विकास और सफाई अभियान की उपलब्धियां

Uttar Pradesh: “स्वच्छ-सुंदर-समर्थ लखनऊ” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाईं विकास और सफाई अभियान की उपलब्धियां

by Sadaf Farooqui
May 26, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने राजधानी Lucknow में आयोजित ‘स्वच्छ-सुंदर-समर्थ लखनऊ’ कार्यक्रम में शहर की सफाई व्यवस्था और...

Next Post
UPPCL Smart Prepaid Meter Fine

Smart Prepaid Meter: बिजली बहाली में देरी पड़ी भारी, UPPCL पर नियामक आयोग ने लगाया 7.18 लाख रुपये का जुर्माना

World Environment Day : CM YOGI ने स्वच्छ हवा, जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने पर दिया जोर, पानी की बर्बादी पर जताई चिंता

World Environment Day : CM YOGI ने स्वच्छ हवा, जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने पर दिया जोर, पानी की बर्बादी पर जताई चिंता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist