मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

World Environment Day : CM YOGI ने स्वच्छ हवा, जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने पर दिया जोर, पानी की बर्बादी पर जताई चिंता

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने और स्वच्छ हवा को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से पेड़ लगाने, पानी बचाने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

by SYED BUSHRA
जून 6, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Yogi Adityanath Environment Day Message:विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की नई स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना की शुरुआत की। यह परियोजना विश्व बैंक के सहयोग से शुरू की गई है और इसकी लागत 2,741 करोड़ रुपये बताई गई है।।इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में विश्व बैंक के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

पर्यावरण की अनदेखी पड़ रही भारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम बोलचाल में कहा जाता है, “जल है तो कल है और वन है तो जीवन है।” उन्होंने कहा कि इंसान और प्रकृति का रिश्ता एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है, लेकिन पिछले कई दशकों में पर्यावरण की लगातार अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन और बदलते मौसम के असर को महसूस कर रही है। मौसम का चक्र पहले की तुलना में काफी बदल गया है, जिसका असर खेती-किसानी और आम लोगों के जीवन पर पड़ रहा है।

RELATED NEWS

UP Summit 2026 में बोले CM योगी, ‘दंगा मुक्त और उत्सव प्रदेश’ बनी उत्तर प्रदेश की नई पहचान

UP Summit 2026 में बोले CM योगी, ‘दंगा मुक्त और उत्सव प्रदेश’ बनी उत्तर प्रदेश की नई पहचान

जुलाई 14, 2026
Uttar Pradesh के इस पिछड़े ज़िले की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, योगी राज में हो रह सब का विकास

Uttar Pradesh के इस पिछड़े ज़िले की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, योगी राज में हो रह सब का विकास

जुलाई 13, 2026

किसानों पर पड़ सकता है असर

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मौसम में बदलाव का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ता है। अगर बारिश समय पर नहीं होगी या जरूरत से ज्यादा होगी, तो फसलों को नुकसान पहुंचेगा और किसानों की आय प्रभावित होगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में अतिवृष्टि, सूखा और खाद्यान्न संकट जैसी चुनौतियां बढ़ सकती हैं। इसलिए पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देना जरूरी है।

‘हर घर नल योजना’ का किया जिक्र

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि सरकार ने हर घर तक नल से पानी पहुंचाने का काम किया है, लेकिन कुछ लोग सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कहीं नल की टोंटी चोरी हो रही है तो कहीं लोग नल खुला छोड़कर पानी बर्बाद कर रहे हैं। ऐसी आदतों को रोकना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कोई पानी की बर्बादी करता दिखे तो उसे समझाएं और रोकें।

रामसर साइट और नई घोषणाएं

कार्यक्रम में बलिया की सुरहा ताल को देश की 100वीं और उत्तर प्रदेश की 13वीं रामसर साइट घोषित किए जाने की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा श्रावस्ती स्थित गुलरा (केन नाला) को जैव विविधता विरासत स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नए शुभंकर का भी अनावरण किया और पर्यावरण से जुड़े कई नए प्रयासों की शुरुआत की।

प्रदेशवासियों को दिलाए पांच संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों को पांच महत्वपूर्ण संकल्प भी दिलाए। इनमें मां के नाम एक पेड़ लगाना, पेड़ों की सुरक्षा करना, जल संरक्षण करना, सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करना और प्रकृति के अनुकूल जीवनशैली अपनाना शामिल है।।उन्होंने कहा कि भूमाफिया, वन माफिया, अवैध खनन और तस्करी जैसी गतिविधियों से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। ऐसे लोगों के प्रति सतर्क रहना और प्रकृति की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

Tags: World Environment DayYogi Adityanath
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Summit 2026 में बोले CM योगी, ‘दंगा मुक्त और उत्सव प्रदेश’ बनी उत्तर प्रदेश की नई पहचान

UP Summit 2026 में बोले CM योगी, ‘दंगा मुक्त और उत्सव प्रदेश’ बनी उत्तर प्रदेश की नई पहचान

by Sadaf Farooqui
जुलाई 14, 2026

UP Summit 2026: उत्तर प्रदेश की राजनीति, विकास और कानून व्यवस्था पर केंद्रित रिपब्लिक भारत के विशेष कार्यक्रम 'UP Summit...

Uttar Pradesh के इस पिछड़े ज़िले की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, योगी राज में हो रह सब का विकास

Uttar Pradesh के इस पिछड़े ज़िले की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, योगी राज में हो रह सब का विकास

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला, जो कभी विकास और रोजगार की चुनौतियों के लिए जाना जाता था, आज महिला सशक्तीकरण...

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

by SYED BUSHRA
जुलाई 5, 2026

UP Startup Policy 2026:उत्तर प्रदेश सरकार राज्य को नवाचार और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए...

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by Sadaf Farooqui
जुलाई 5, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई को प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले को...

Theme Stadium: काशी में बन रहा देश का पहला ‘शिव थीम’ क्रिकेट स्टेडियम, 92% निर्माण पूरा, जल्द गूंजेगा इंटरनेशनल क्रिकेट

Theme Stadium: काशी में बन रहा देश का पहला ‘शिव थीम’ क्रिकेट स्टेडियम, 92% निर्माण पूरा, जल्द गूंजेगा इंटरनेशनल क्रिकेट

by Sadaf Farooqui
जुलाई 4, 2026

Theme Stadium: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश खेल अवसंरचना के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू...

Next Post
Zorawar Light Tank: हिमालय की सुरक्षा का नया योद्धा ‘जोरावर’, स्वदेशी टैंक बर्फीले पहाड़ों में दुश्मन के छुड़ाएगा छक्के

Zorawar Light Tank: हिमालय की सुरक्षा का नया योद्धा 'जोरावर', स्वदेशी टैंक बर्फीले पहाड़ों में दुश्मन के छुड़ाएगा छक्के

Safety Tips:  डेबिट या क्रेडिट कार्ड चोरी या गुम होने पर घबराएं नहीं, इन आसान तरीकों से तुरंत करें ब्लॉक

Safety Tips: डेबिट या क्रेडिट कार्ड चोरी या गुम होने पर घबराएं नहीं, इन आसान तरीकों से तुरंत करें ब्लॉक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist