Thursday, June 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सुअरों और गिद्दों को जो दिखा.. वो ही महाकुंभ में देखा, विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी

26 फरवरी को दिव्यता और भव्यता के साथ महाकुंभ 2025 का समापन हो जाएगा लेकिन उससे पहले महाकुंभ के आयोजन को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर हो रहा है।

by Akhand Pratap Singh
February 25, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
CM Yogi
Share on FacebookShare on Twitter

(मोहसिन खान) नोएडा डेस्क। 26 फरवरी को दिव्यता और भव्यता के साथ महाकुंभ 2025 का समापन हो जाएगा लेकिन उससे पहले महाकुंभ के आयोजन को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर हो रहा है। खासतौर से समाजवादी पार्टी के मुखिया और सांसद अखिलेश यादव कभी गंगा जल की पवित्रता को लेकर सवाल उठाते है तो कभी व्यवस्थाओं को सवालों के कठघरें में खड़ा कर देते है, अब ऐसे में विपक्ष के सवालों का करारा जवाब देने में माहिर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को सदन की कार्रवाई के दौरान महाकुंभ को लेकर उठे सवालों पर ऐसा जवाब दिया कि विपक्ष असहज हो गया। योगी की गरजना के आगे विपक्ष के बयानों और सवालों की हवाईयां उड गई, जवाब देने की कोशिश की तो बात बनती ही नज़र नहीं आई।

सीएम योगी ने विपक्ष को सुनाई खरी-खरी

आखिर सीएम योगी (CM Yogi) आदित्यनाथ ऐसा क्या कह गए कि विपक्ष के सवालों का पिरामिड़ धराशायी हो गया और योगी की बल्ले-बल्ले हो गई। दरअसल महाकुंभ के दिव्य-भव्य और डिजिटल आयोजन पर अखिलेश और विपक्षी नेताओं के सवालों पर सीएम योगी ने दो टूक कहा कि महाकुंभ में जिसने जो तलाशा उसको वही मिला, इससे पहले की सीएम योगी करारी चोट करते, उससे पहले उन्होंने कुछ उदाहरणों का सहारा लिया और कहा कि महाकुंभ में संवेदनशील लोगो को अलौकिक दृश्य मिले, आस्था वालों को पुण्य मिला, अध्यात्म की राह पर निकले श्रद्वालुओ को साफ-सुथरी व्यवस्था मिली यानि की जिसकी जैसी नियत थी, उसको वैसा ही दिखाई दिया, जबकि गिद्दो को महाकुंभ में लाशें और सुअरों को गंदगी दिखाई दी, सीएम योगी आदित्यनाथ के इस बयान के बाद विधानसभा की कार्रवाई के दौरान हंगामा मच गया, क्योंकि सीएम योगी ने बिना नाम लिए विपक्ष को घेर लिया।

RELATED NEWS

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

June 17, 2026
CM Yogi Felicitates Winners

Yogi Felicitates Winners: CM ने Logo डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित , बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

June 6, 2026

गौरतलब है कि महाकुंभ 2025 अपनी भव्य शुरूआत के साथ ही चर्चाओं में है फिर चाहे वो संख्या की दृष्टि से विश्व रिकॉर्ड बनाना हो या फिर सुरक्षा, स्वच्छता और चिकित्सा के मामले में नए कीर्तिमान स्थापित करना हो, हर नजरिए से महाकुंभ ने अपनी अमिट छाप छोड़ी लेकिन विपक्ष को करोड़ों श्रद्वालुओं के बीच बनी व्यवस्थाओं में कमियां निकालने के लिए जगह नहीं मिली तो फिर गंगा जल की शुद्वता पर सवाल खड़े कर दिए, जिसके जवाब में सीएम योगी की बेबाक शैली ने सलीखें के साथ विपक्ष को पानी-पानी कर दिया।

यह भी पढे: पीटीआर में ‘बाघ मित्र’ प्रोजेक्ट की शानदार सफलता, अब अन्य राज्यों में भी होगा लागू

सीएम योगी ने विपक्ष की बोलती की बंद

सोमवार को सदन की कार्रवाई के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) फुल फॉर्म में दिखाई दिए विपक्ष के सवालों पर सीएम योगी के जवाबों को प्रहार लगातार जारी रहा है और सदन में योगी के भाषण के दौरान सत्ताधारी नेताओं की तालियां बजती रही लेकिन सीएम योगी आखिरकार ऐसा क्या कह गए कि बात सीधे मानव, दानव और महामानव के के अंतर पर आ पहुंची, दरअसल हुआ ये कि अखिलेश यादव ने तंज कसा और कहा कि 144 का जिक्र करके महाकुंभ के नाम पर श्रद्वालुओं को गुमराह किया गया।

मानव, दानव और महामानव पर क्या कह गए योगी 

सीएम योगी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बयान का हवाला दिया और अखिलेश यादव की जमकर खिंचाई की। योगी आदित्यनाथ कहा कि डा. राधाकृष्णन ने बताया था कि मानव का मानव होना उपलब्धि है मानव का दानव होना पराजय और मानव का महामानव होना उसकी विजय है। मानव, दानव और महामानव यानी देव तीनों श्रेणियां हमेशा से रही हैं। सीएम योगी ने महर्षि कश्यप का भी जिक्र किया और कहा कि उनके दो रानियां थीं, एक से देव व दूसरे से दानव हुए। यानी दोनों की उत्पत्ति मानव से ही हुई है।

कर्म, आचरण, व्यवहार ने किसी को मानव और किसी को दानव बनाया है। जो दिनचर्या में व्यस्त है, वह मानव है। जो व्यवस्था में विश्वास नहीं करता, नकारात्मकता पैदा करता है, वह दानव है। और जो स्वार्थ भावना से ऊपर उठकर परमार्थ के प्रति काम करता है, वह महामानव होता है और यह तीन श्रेणियां हमें बहुत कुछ प्रेरणा देती हैं।

विपक्ष के सवाल पर योगी का वार

दरअसल मसला ये भी था कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे भी सवाल उठाने में पीछे नहीं थे। उन्होंने ये कहा था कि महाकुंभ में व्यवस्था ठीक नहीं है और यहां आने से कुछ लोगो को रोका जा रहा है, उनका इशारा वर्ग विशेष की ओर था, सीएम ने उनको भी जवाब दिया और कहा कि अगर विश्व स्तरीय सुविधा ना होती तो 63 करोड़ से उपर श्रद्वालु स्नान ना कर पाते, योगी ने सपा और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर तंज कसते हुए कहा- अच्छा लगा कि आपने महाकुंभ, सनातन परंपरा व अयोध्या धाम को स्वीकार किया। समाजवादी जब अंतिम पायदान पर खड़ा होता है तो उसे धर्म की याद आती है।

Tags: CM Yogiup assembly
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

by Sadaf Farooqui
June 17, 2026

Moharram Guidelines UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहर्रम के दौरान प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों...

CM Yogi Felicitates Winners

Yogi Felicitates Winners: CM ने Logo डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित , बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

by SYED BUSHRA
June 6, 2026

CM Yogi Felicitates Winners:लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं...

CM Yogi

गरीबों की दिवाली! सीएम योगी ने एक क्लिक में बांटे 2000 करोड़, खिले चेहरे।

by Mayank Yadav
January 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी...

UP Assembly CM Yogi

योगी सरकार का ‘संडे धमाका’: आज 2 लाख परिवारों के खातों में आएंगे ₹1-1 लाख!

by Mayank Yadav
January 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार, 18 जनवरी 2026 को प्रदेश के...

CM Yogi UP Government

गांव-गांव खुलेगी समृद्धि की राह: उत्तर प्रदेश में तैयार होंगे 1 करोड़ नए ग्रामीण बिजनेसमैन।

by Mayank Yadav
January 11, 2026

CM Yogi Adityanath Rural Economy: उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक क्रांतिकारी रोडमैप...

Next Post
Shahid Kapoor film journey

Birthday special : एड और बैकग्राउंड डांसर से की शुरुआत, 6 फ्लॉप फिल्मों के बाद बदली इस अभिनेता की किस्मत

Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो का बड़ा प्लान..यात्रियों को मिलेगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी, जानें कैसे मिलेगा फायदा ?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist