बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सीएम योगी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा…

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने सोमवार को जानकारी दी कि भेजे गए पत्र में लिखा था—"10 अप्रैल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आखिरी दिन होगा। पाकिस्तान से सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।"

by Gulshan
अप्रैल 8, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Yogi Adityanath
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Gorakhpur Janta Darshan: किसका रास्ते रोकने की फरियाद पर भड़के CM योगी, बोले- लापरवाही हुई तो सस्पेंड होंगे अधिकारी

Gorakhpur Janta Darshan: किसका रास्ते रोकने की फरियाद पर भड़के CM योगी, बोले- लापरवाही हुई तो सस्पेंड होंगे अधिकारी

अगस्त 19, 2026
UP Women Safety: योगी सरकार के इन कदमों से बदली महिलाओं की सुरक्षा की तस्वीर, जानें क्या हुआ बदलाव

UP Women Safety: योगी सरकार के इन कदमों से बदली महिलाओं की सुरक्षा की तस्वीर, जानें क्या हुआ बदलाव

अगस्त 12, 2026

Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या की धमकी देने वाला जो पत्र हाल ही में सामने आया था, उसकी गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में जलालाबाद क्षेत्र के गुनारा गांव के रहने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपी ने व्यक्तिगत रंजिश के चलते यह साजिश रची थी।

क्या था मामला?

4 अप्रैल को एसपी कार्यालय को एक पंजीकृत पत्र मिला, जिसमें प्रेषक के रूप में गांव के दो लोगों – आबिद अंसारी और नसीम – का नाम दर्ज था। पत्र में लिखा गया था कि ये दोनों 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या कर देंगे, क्योंकि उनके रिश्तेदार मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद को मुठभेड़ों में मारा गया और उनके बेटे जेल में हैं। पत्र में यह भी दावा किया गया था कि वे पाकिस्तान से हथियार और ट्रेनिंग ले चुके हैं और आईएसआई के एजेंट हैं।

असली साजिशकर्ता कौन?

जांच के दौरान पुलिस को गांव के ही रहने वाले अजीम नामक युवक पर शक हुआ। जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। अजीम ने कबूल किया कि उसने ही यह पत्र भेजा था, लेकिन अपने नाम की जगह जानबूझकर आबिद और नसीम का नाम लिखा था, ताकि वे पुलिस केस में फंस जाएं। इसका मकसद था उनकी ज़मीन पर कब्जा करना।

यह भी पढ़ें : वाराणसी में इंसानियत शर्मसार, 6 दिन 23 दरिंदों ने मिलके छात्रा का किया गैंगरेप…

पुलिस ने की कार्रवाई

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मामले में जलालाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी और विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई थी। आरोपी अजीम को अब हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह घटना न सिर्फ सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर गई, बल्कि यह भी दिखाती है कि निजी दुश्मनी के चलते किस हद तक साजिशें रची जा सकती हैं।

Tags: Yogi Adityanath
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Gorakhpur Janta Darshan: किसका रास्ते रोकने की फरियाद पर भड़के CM योगी, बोले- लापरवाही हुई तो सस्पेंड होंगे अधिकारी

Gorakhpur Janta Darshan: किसका रास्ते रोकने की फरियाद पर भड़के CM योगी, बोले- लापरवाही हुई तो सस्पेंड होंगे अधिकारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Yogi Adityanath Gorakhpur Janata Darshan: गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में मंगलवार सुबह जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब...

UP Women Safety: योगी सरकार के इन कदमों से बदली महिलाओं की सुरक्षा की तस्वीर, जानें क्या हुआ बदलाव

UP Women Safety: योगी सरकार के इन कदमों से बदली महिलाओं की सुरक्षा की तस्वीर, जानें क्या हुआ बदलाव

by Sadaf Farooqui
अगस्त 12, 2026

UP Women Safety: उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर पिछले कुछ वर्षों में कई स्तरों...

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Har Ghar Tiranga: लखनऊ में रविवार को 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान के तहत बीजेपी की ओर से तिरंगा यात्रा...

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

by Sadaf Farooqui
अगस्त 8, 2026

Yogi Adityanath Meets PM Modi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार, 8 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से...

UP Madarsa News: योगी सरकार करेगी मदरसा शिक्षा कानून में बड़ा बदलाव, अब केवल इसी डिग्री तक  होगी पढ़ाई

UP Madarsa News: योगी सरकार करेगी मदरसा शिक्षा कानून में बड़ा बदलाव, अब केवल इसी डिग्री तक होगी पढ़ाई

by Sadaf Farooqui
अगस्त 4, 2026

UP Madarsa News:  उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम में बड़ा संशोधन करने की तैयारी में...

Next Post
Kedarnath Yatra helicopter booking 2025

केदारनाथ हेली यात्रा की बुकिंग आज से शुरू.. 2 मई से शुरू होगी चार धाम यात्रा, जानें कैसे करे बुकिंग

Tatkal ticket booking new rules 2025

Tatkal booking नियमों में हुआ बड़ा बदलाव कब से होगा लागू ,जानिए अब कैसे बुक करें अपना टिकट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist