शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

रिलीज हुई उन्नाव के ‘लेडी सिंघम’ की दबदबे वाली मूवी, बुजुर्ग महिला को एक मिनट में डाली अनगिनत गाली

उन्नाव कोतवाली में तैनात लेडी दरोगा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बुजर्ग महिला को अपशब्द कहते हुए दिख रही हैं, मामले की जानकारी होने पर एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

by Vinod
नवम्बर 29, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। वह किसी की नहीं सुनती अर्जी। खुद को दबंग के सलमान खान खान बताती हैं और थाने में खुद की मनमर्जी चलाती हैं। अगर किसी ने प्रश्न किया, कानून का ज्ञान दिया तो उन्नाव की लेडी सिंघम पहले मुंह से धुआंधार गालियों की बौछार कर देती हैं। लेडी सिंघम की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद एसपी ने जांच बैठा दी।

उन्नाव में तैनात लेडी दरोगा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो उन्नाव सदर कोतवाली में तैनात महिला दरोगा उमा अग्रवाल का बताया जा रहा है। जिसमें दरोगा बुजुर्ग महिला को अंगुली दिखाते हुए धमकी देते हुए नजर आ रही हैं। वह बुजुर्ग महिला से कहती हैं इतना जूता लगाएंगे की शक्ल भूल जाओगी। तुम्हारे बाप के नौकर नहीं है समझ गई तुम।

RELATED NEWS

UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

जुलाई 4, 2026
Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

जुलाई 2, 2026

इस दौरान किसी ने लेडी दरोगा का वीडियो बना लिया। मामला एसपी जयप्रकाश सिंह तक पहुंचा तो उन्होंने सीओ दीपक यादव को जांच सौंप दी। कहा जांच रिपोर्ट के आधार पर महिला दरोगा पर एक्शन लेंगे। दरअसल, बंदूहार गांव की रहने वाली रिंकी ने डकौली गांव में रहने वाले पति अमित कुमार, सास छेदाना, ससुर प्रेम, देवर विशाल और ननद पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है।

उमा अग्रवाल इसी की जांच करने के लिए 28 नवंबर की शाम रिंकी के साथ डकौली गांव पहुंचीं थीं। वहां रिंकी की सास छेदाना देवी (60) और उमा अग्रवाल के बीच बहस हो गई। छेदाना देवी ने कहा पुलिस वाले बार-बार परेशान कर रहे थे। एक कागज पर साइन करने के लिए कह रहे थे। मैंने मना किया तो पुलिस मैडम भड़क गईं। कहा इतना जूता लगाएंगे की शक्ल भूल जाओगी।

मामले पर कोतवाली पुलिस का कहना है कि जब उमा अग्रवाल वहां कार्रवाई के लिए गई थीं तो लोग आक्रोशित हो गए। जोर-जोर से चिल्लाने लगे। रिंकी पर हमला करने की भी कोशिश की। ऐसी में हंगामा बढ़ता देख उमा अग्रवाल ने डांट-फटकार कर मामले को शांत कराया।

पुलिस का कहना है कि वीडियो पूरे घटनाक्रम को नहीं दिखाता, बल्कि केवल एक छोटा हिस्सा रिकॉर्ड किया गया है। डकौली गांव में किसी प्रकार की अभद्रता नहीं की गई। बल्कि मुकदमे से जुड़े लोगों को शांत कराना जरूरी हो गया था। वहीं, ग्रामीणों ने अफसरों से दरोगा उमा अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करने और बुजुर्ग महिला से माफी मांगने की मांग की है।

महिला दरोगा उमा अग्रवाल 2 साल पहले रायबरेली से ट्रांसफर होकर उन्नाव आई थीं। इसके बाद उन्हें शहर कोतवाली की कांशीराम और फिर मगरवारा पुलिस चौकी में इंचार्ज की तैनाती मिली। एक मामले में लापरवाही पाए जाने पर लाइन हाजिर भी किया गया था। इसके बाद सदर कोतवाली में उन्हें इसी साल मार्च में तैनाती मिली।

Tags: lady inspectorLady Inspector's bullyingunnao newsUnnao SPUttar Pradeshvideo goes viral
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 4, 2026

UP Assembly Election 2027: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश...

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

उत्तर प्रदेश का औद्योगिक शहर कानपुर, जिसे कभी 'मैनचेस्टर ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता था, अब आधुनिक विकास...

School Vehicles: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त,बिना परमिट-फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज

School Vehicles: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त,बिना परमिट-फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

School Vehicles: गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान...

CM Yogi Statement: अदिति यादव मामले में CM योगी के साथ खड़े दिखे रवि किशन,कहा ‘बेटियों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए”

Dekho UP Campaign: मुंबई में रोड शो करने की तैयारी में योगी सरकार,’देखो यूपी अभियान’ को मिलेगा नया विस्तार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के पर्यटन और निवेश को नई गति देने के लिए 'देखो यूपी अभियान' का विस्तार करने...

UP सरकार की नई नियमावली: दिव्यांग छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, जानें पात्रता और नियम

UP सरकार की नई नियमावली: दिव्यांग छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, जानें पात्रता और नियम

by Sadaf Farooqui
जुलाई 1, 2026

UP Government: उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूल और प्रशिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली दिव्यांग छात्राओं के लिए ई-ट्राइसाइकिल वितरण की...

Next Post
UP News: बहराइच में फिर से लौटा खूंखार भेड़िया, दो बच्च्चों को जिंदा निगल गया आदमखोर ‘लंगड़ा’

UP News: बहराइच में फिर से लौटा खूंखार भेड़िया, दो बच्च्चों को जिंदा निगल गया आदमखोर ‘लंगड़ा’

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist