शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

New Year 2023: नए साल पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विंध्याचल धाम से लेके वैष्णो देवी तक भक्तों का तांता, पूजा-अर्चना से नववर्ष की शुरुआत

by Web Desk
जनवरी 2, 2023
in उत्तर प्रदेश, धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

नए साल पर विंध्याचल धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़। माता विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के साथ भक्त नव वर्ष का स्वागत कर रहे । भक्तों ने विश्व को प्रिय और विश्व को अपने अनुकूल करने वाली माता लक्ष्मी से सबकी कामना पूर्ण करने का प्रार्थना किया। लक्ष्मी स्वरूपा माता विंध्यवासिनी का पूजन कर भक्तों ने सबके हंसी खुशी जीवन बिताने की कामना की ।

नए साल पर विंध्याचल धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़

नए साल 2023 के पहले ही दिन मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग देवी-देवता के दर्शन के लिए लाइन में लगे हुए दिखाई दिए। नए साल पर लोगों ने देवी-देवता के दर्शन कर इस साल को बेहतर बनाये रखने की मनोकामनाएं मांगी। इस दौरान नए साल पर विंध्याचल धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़ माता विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन के साथ नव वर्ष का स्वागत कर रही है। लक्ष्मी स्वरूपा माता विंध्यवासिनी का पूजन अर्चन कर जीवन में खुशहाली की कामना करते हुए नमन किया । भक्तों ने विश्व को प्रिय और विश्व को अपने अनुकूल करने वाली माता लक्ष्मी से सबकी कामना पूर्ण करने का प्रार्थना किया। भक्तों ने सबके हंसी खुशी जीवन बिताने की कामना की ।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026

घंटों के बाद दरबार में हाजिरी लगाकर दर्शन पूजन किया

नए साल 2023 के पहले दिन के आगमन पर नयी खुशियाँ, नये उल्लास की कामना के साथ लोगों ने नववर्ष का स्वागत किया । रविवार से आरम्भ नये वर्ष की पहली किरण धरती पर बादलों से छनकर पड़ी। आसमान में छाए बादलों की चादर तान कर सूर्य निकले। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में लाखों की संख्या में भक्तगण जगत जननी आदिशक्ति माता विंध्यवासिनी के धाम में पहुंचे । भारी भीड़ के चलते लोगों को कतार में घंटों लगने के बाद माता के दरबार में हाजिरी लगाकर दर्शन पूजन कर प्रार्थना करने का मौका मिला । हांथ में नारियल, चुनरी फूल माला, प्रसाद और कलावा लेकर डटे भक्तो ने जयकारा लगाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराया । माता के धाम में पहुंचें भक्त नववर्ष के पहले दिन लक्ष्मी स्वरूपा माता विंध्याचल रानी का एक झलक पाकर मन्त्र मुग्ध रहे ।

यात्रियों को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए समुचित व्यवस्था

माता के दर पर हाजिरी लगाने के बाद भक्तो को यह विश्वास है कि नया साल माँ की कृपा से कुशलता पूर्वक बीतेगा । उमड़ी भीड़ को नियन्त्रित करने के लिए धाम को सेक्टर और जोन में विभाजित किया गया है । इसके अलावा धाम में मौजूद अपर जिलाधिकारी श्री शिव प्रताप शुक्ला एवं एसपी सिटी श्रीकांत कुशवाहा निगरानी कर रहे हैं। बताया कि यात्रियों के किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए समुचित व्यवस्था की गई है ।

माता वैष्णो देवी मंदिर में भी सैकड़ों भक्त दर्शन के लिए पहुंचे

वहीं नए साल में जम्मू के माता वैष्णो देवी मंदिर में भी सैकड़ों भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचे। नए साल 2023 के पहले ही दिन जम्मू के कटरा में माता वैष्णो देवी के धाम पर सैकड़ों भक्त पहुंचे। जिन्होंने इस साल को बेहतर बनाये रखने के लिए मनोकामनाएं मांगी। भक्तों ने अपने परिवार की कुशलता के साथ ही जगत में शान्ति , सौहार्द ,भाईचारा एवं विकास की कामना किया । मंदिर पर उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। तमाम भक्तों ने झांकी से ही माता के दरबार में हाजिरी लगाई। माता विंध्याचल रानी के दरबार में नववर्ष के पहले दिन करीब 5 लाख से अधिक भक्त हाजिरी लगाने आते हैं । मां सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं ।

Tags: CrowdsJammu KashmirNew Year 2023News1IndiaUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

Next Post

Delhi Girl Dragged Case: स्वाति मालिवाल ने कंझावला केस को लेकर दिल्ली पुलिस पर दागे सवाल, BJP नेता के आरोपी पाए जाने पर बोले केजरीवाल

UP Nikay Chunav: यूपी सरकार की OBC आरक्षण को लेकर HC के फैसले के खिलाफ SC में दायर की गई याचिका को मिली मंजूरी, जानें कब होगी सुनवाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In