रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

हाल-ए-उपचुनावः-फूलपुर में कांटे ही कांटे, क्या बसपा बिगाड सकती है एसपी का खेल!

फूलपुर विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और सपा के बीच माना जा रहा है लेकिन बीएसपी के उपचुनाव में आने से मुकाबला त्रिकोणीय भी हो सकता है।

by Akhand Pratap Singh
अक्टूबर 22, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, विधानसभा चुनाव 2024
Phulpur
Share on FacebookShare on Twitter

मोहसिन खान (नोएडा डेस्क)- News1India की खास प्रस्तुति हाल-ए-उपचुनाव में प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट का पूरा समीकरण, 13 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा और राजनीतिक दलों के लिए जितना आसान इस सीट को माना जा रहा है, दरअसल ज़मीनी हकीकत में उतना आसान नहीं है। या यूं कहे कि फूलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा, सपा और बसपा के लिए कांटे ही कांटे है और इन कांटों को छांटकर उसमें से ही जीत की राह निकालनी होगी। हालाकि फूलपुर विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और सपा के बीच माना जा रहा है लेकिन बीएसपी के उपचुनाव में आने से मुकाबला त्रिकोणीय भी हो सकता है।

बसपा बिगाड़ सकती है सपा का गणित

साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीतकर लगातार दूसरी बार विधायक बने प्रवीण पटेल को पार्टी ने 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ाया और वो जीतकर लोकसभा पहुंच गए, विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई फूलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सभी की नजरें टिकी है। पहले आपको मोटा मोटा गणित बता देते है, 2017 में प्रवीण पटेल ने 16,613 वोटो से जीत हासिल की थी, लेकिन 2022 के चुनाव में उनकी जीत का अंतर घट गया और वो केवल 2732 वोटों से ही जीत पाए, अब उपचुनाव में सपा कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है और उसको उम्मीद है कि 2022 के तीन हज़ार से कम के अंतर को खत्म किया जा सकता है और थोड़ी मेहनत की जाए तो सीट निकल सकती है।

RELATED NEWS

UP Byelection

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर 5 फरवरी को मतदान, 8 को आएंगे नतीजे, सपा-बीजेपी में कड़ी टक्कर

फ़रवरी 4, 2025
कुंदरकी-मीरापुर से लेकर सीसामऊ तक मचा घमासान, मुस्लिम वोटर्स को रोका-पीटा फिर ‘लाल पर्ची’ की एंट्री ने मचाई ‘गदर’

कुंदरकी-मीरापुर से लेकर सीसामऊ तक मचा घमासान, मुस्लिम वोटर्स को रोका-पीटा फिर ‘लाल पर्ची’ की एंट्री ने मचाई ‘गदर’

नवम्बर 20, 2024

लेकिन इन सबके बीच में सबसे बड़ा रोड़ा बहुजन समाज पार्टी बनी हुई और उसके आने से बीजेपी और सपा दोनों के ही समीकरण बदल सकते है, दरअसल मायावती के चुनाव में आने से फूलपुर विधानसभा सीट पर दलित और मुस्लिम वोटर्स का सपा और बसपा में बंटवारा हो सकता है और अगर वोटो का धु्रवीकरण होता है तो फिर कांग्रेस के साथ मिलकर जीतने की आस लगाए बैठी सपा को नुकसान भी हो सकता है।

यह भी पढ़े: हाल-ए-उपचुनावः-करहल में ‘तेज’ बचा पाएंगे किला, या बीजेपी को मिलेगा ‘विकास’ का सिला

क्या पटेल पलटेंगे फूलपुर में फिर से पासा!

प्रयागराज की Phulpur विधानसभा सीट कई मायनों में अहम् हो जाती है, लिहाज़ा तमाम राजनीतिक दल जातिगत आधार पर अपनी राजनीतिक गोटियां फिट करने की जुगत में है। जातीय समीकरणों के आधार पर अगर Phulpur सीट का आंकलन करें तो यहां करीब 4,06,028 मतदाता है, जिसमें तकरीबन 75 हज़ार अनुसूचित जाति वर्ग के मतदाता है और उसके बाद पटेल बिरादरी की यहां पर करीब 70 हज़ार वोट है, यानि निर्णायक भूमिका में अनुसूचित और पटेल मतदाता है। वहीं यादव वोटर्स की संख्या करीब 60 हज़ार, ब्राह्रमण 45 हज़ार, निषाद 22 हज़ार, वैश्य 16 हज़ार, क्षत्रिय 15 हज़ार और बाकी अन्य वोटर्स भी करीब करीब 50 हज़ार है।

सपा-बसपा ने खोले पत्ते, बीजेपी का इंतज़ार

Phulpur विधानसभा सीट पर सपा और बसपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है, जबकि भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले है, बता दें कि सपा ने पूर्व विधायक मुस्तफा सिद्दीकी को टिकट दिया है, जबकि बसपा ने पासी बिरादरी से आने वाले शिवबरन पासी को उम्मीदवार बनाया है। हालाकि बीजेपी की ओर से अभी तक नाम का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन भाजपा से पूर्व सांसद केसरी देवी पटेल के बेटे दीपक पटेल, यमुनापार की बीजेपी जिलाध्यक्ष कविता पटेल और डा युवी यादव के नाम चर्चाओं में है। हालाकि मौजूदा सांसद प्रवीण पटेल अपनी पत्नी गोल्डी पटेल के लिए भी टिकट की सिफारिश कर रहे है।

Tags: phulpurUP Byelection
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UP Byelection

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर 5 फरवरी को मतदान, 8 को आएंगे नतीजे, सपा-बीजेपी में कड़ी टक्कर

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 4, 2025

UP Byelection: अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। 5...

कुंदरकी-मीरापुर से लेकर सीसामऊ तक मचा घमासान, मुस्लिम वोटर्स को रोका-पीटा फिर ‘लाल पर्ची’ की एंट्री ने मचाई ‘गदर’

कुंदरकी-मीरापुर से लेकर सीसामऊ तक मचा घमासान, मुस्लिम वोटर्स को रोका-पीटा फिर ‘लाल पर्ची’ की एंट्री ने मचाई ‘गदर’

by Digital Desk
नवम्बर 20, 2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार की सुबह से मतदान जारी है। कुंदरकी, मीरापुर...

UP byelection

सपा के गढ़ पर बीजेपी की ‘प्रयोगशाला’, लालू और मुलायम के दामादों के बीच करा दिया सियासी ‘दंगल’

by Digital Desk
नवम्बर 17, 2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी की नौ विधानसभा सीट के उपचुनाव (UP byelection) को लेकर 20 नवंबर को मतदान होगा। इन्हीं...

UP Byelection

UP Byelection: कुंदरकी में इतिहास बदलने की तैयारी में बीजेपी, मुस्लिम वोटरों पर नजर

by Akhand Pratap Singh
नवम्बर 15, 2024

UP Byelection: उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। हर...

UP Politics

UP Politics: “मठाधीश बाटेंगे और काटेंगे…” उपचुनाव से पहले सपा का नया पोस्टर, सियासी हलचल तेज!

by Akhand Pratap Singh
नवम्बर 3, 2024

UP Politics: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को होने वाले हैं और इस अवसर पर...

Next Post
सलमान, शाहरुख और अमिताभ समेत कई एक्टर्स को मिली धमकियां, बॉलीवुड में फैली चिंता और डर

सलमान, शाहरुख और अमिताभ समेत कई एक्टर्स को मिली धमकियां, बॉलीवुड में फैली चिंता और डर

UP Byelection

उपचुनाव में मुस्लिम-दलित गठजोड़, किसको बनाएंगा सिरमौर!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist