शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दिखा ‘खतरनाक सफर’ का मंजर! बस की छत पर 40 यात्री, ई-रिक्शा पर लटके लोग – वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश में दिल्ली-लखनऊ हाईवे से दो चौंकाने वाले वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में कुछ युवक ई-रिक्शा की छत और किनारों पर लटकते हुए सफर करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में करीब 40 से 50 लोग बस की छत पर बैठकर यात्रा कर रहे हैं। दोनों ही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

by Gulshan
अक्टूबर 21, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP News

UP News : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। दिल्ली-लखनऊ हाईवे से दो दिनों के भीतर दो ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिन्होंने ट्रैफिक नियमों की पोल खोल दी है। ये दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

पहले वीडियो में कुछ युवक ई-रिक्शा पर इस तरह सफर करते नजर आ रहे हैं, जो किसी भी वक्त हादसे को न्योता दे सकता था। कोई रिक्शा की छत पर बैठा है, कोई किनारे से लटक रहा है और कुछ अंदर ठुसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो थाना मूंढापांडे क्षेत्र के सिहोरा अड्डा से दलपतपुर के बीच का है। इसमें करीब चार युवक ई-रिक्शा की छत पर बैठे हैं, एक पीछे लटका हुआ है, जबकि दो अन्य रिक्शा के बाईं ओर खतरनाक तरीके से टंगे हुए हैं। इसके बावजूद वाहन चालक तेज रफ्तार में रिक्शा चलाता दिख रहा है।

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026

बस की छत पर बैठे दर्जनों यात्री

दूसरे वायरल वीडियो में सड़क सुरक्षा नियमों की और भी बड़ी अनदेखी देखी जा सकती है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो नियामतपुर से इकरोटिया टोल टैक्स के बीच का है, जहां एक चलती बस की छत पर लगभग 40 से 50 लोग सवार हैं। बस हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रही है और उसके आसपास से अन्य वाहन भी गुजर रहे हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका साफ झलक रही है।

यह भी पढ़ें : ‘हर किसी को मैं…’, बेटे के जन्म पर Parineeti Chopra ने दिया दिल…

सुरक्षा नियमों की खुली धज्जियां

इन दोनों घटनाओं ने फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी कौन निभा रहा है? इससे पहले भी कई बार बाइक या अन्य वाहनों पर ओवरलोडिंग के मामले सामने आ चुके हैं, जिन पर पुलिस कार्रवाई करती रही है। लेकिन अब ई-रिक्शा और बस दोनों पर एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों का सफर करना साफ तौर पर नियमों की धज्जियां उड़ाता है।

Tags: UP News

Gulshan

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
Tata SUV Cars

Tata का धमाका! नवरात्रि से दिवाली तक रिकॉर्डतोड़ कार सेल्स से रचा इतिहास

Rising air pollution levels in Uttar Pradesh

Rising Air Pollution in UP:कई शहरों में जहरीली हुई हवा, मौसम में भी बदलाव जानिए कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In