सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Mayawati reaction: ‘हवा चले जिधर की…’ दिल्ली और मिल्कीपुर में BJP की जीत पर मायावती का तंज, किए वादे याद

नई दिल्ली: दिल्ली और मिल्कीपुर में बीजेपी की जीत पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने तंज कसते हुए कहा कि अब केंद्र सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह चुनावी वादों और गारंटियों को पूरी ईमानदारी से पूरा करे।

by Mayank Yadav
फ़रवरी 9, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Mayawati
Share on FacebookShare on Twitter

Mayawati reaction: दिल्ली विधानसभा चुनाव और मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के बाद बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो Mayawati ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने ‘हवा चले जिधर की, चलो तुम उधर की’ के तर्ज पर बीजेपी को वोट दिया, जिससे 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन गई है। अब केंद्र सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह चुनावी वादों और गारंटियों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पूरा करे। खासकर यमुना की सफाई, वायु प्रदूषण की समस्या और आम जनता के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना जरूरी है। मायावती ने मिल्कीपुर में सपा की हार पर भी कटाक्ष किया और कहा कि पिछली बार सपा ने अपनी हार के लिए बीएसपी को दोषी ठहराकर बचने की कोशिश की थी।

मायावती का बीजेपी पर सीधा निशाना

दिल्ली चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए मायावती Mayawati ने कहा कि पिछले कई वर्षों से आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी के बीच लगातार राजनीतिक द्वेष, संघर्ष और टकराव की स्थिति बनी हुई थी, जिसके कारण दिल्ली का अपेक्षित विकास नहीं हो सका। इस वजह से गरीब, मेहनतकश और अप्रवासी परिवारों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अब जब जनता ने बीजेपी को सत्ता सौंप दी है, तो केंद्र सरकार को अपने वादों को पूरा कर दिल्लीवासियों की समस्याओं को हल करना चाहिए।

RELATED NEWS

BSP Akash Anand Ashok Siddharth

BSP family dispute : कैसे समधी से दुश्मनी तक पहुंचा बसपा मुखिया का रिश्ता, आकाश और अशोक सिद्धार्थ दोनों पार्टी से बाहर

सितम्बर 12, 2026
BSP Succession: शून्य पर खड़ी बसपा में उत्तराधिकारी की तलाश तेज, क्यों है आकाश के बाद ईशान पर नजर

BSP Succession: शून्य पर खड़ी बसपा में उत्तराधिकारी की तलाश तेज, क्यों है आकाश के बाद ईशान पर नजर

सितम्बर 11, 2026

मायावती ने खासतौर पर दिल्ली की यमुना सफाई और वायु प्रदूषण के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि बीजेपी को इन समस्याओं को प्राथमिकता देनी चाहिए ताकि दिल्ली को रहने योग्य और स्वस्थ बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि चुनावी गारंटियां निभाना सरकार की जिम्मेदारी है और ‘अच्छे दिन’ का जो वादा किया गया था, उसे अब अमल में लाया जाना चाहिए।

मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा की हार पर तंज

उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी की जीत पर भी Mayawati ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने समाजवादी पार्टी (SP) पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली बार सपा ने अपनी हार के लिए बीएसपी को जिम्मेदार ठहराकर बचने की कोशिश की थी, लेकिन अब जनता ने उन्हें करारा जवाब दे दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि यह समय राजनीतिक बहस में उलझने का नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने का है। बीजेपी को अब दिल्ली और मिल्कीपुर दोनों जगहों पर विकास कार्यों को प्राथमिकता देकर लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। मायावती ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह जल्द से जल्द अपने चुनावी वादों को लागू करे ताकि जनता को महसूस हो कि उनकी सरकार सही मायनों में ‘जनहित’ के लिए काम कर रही है।

यहां पढ़ें: BJP हेडक्वॉर्टर से PM Modi का ऐलान, CAG की रिपोर्ट के साथ ही ‘आप-दा’ के घोटालों की खुलेगी फाइल
Tags: Mayawati
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

BSP Akash Anand Ashok Siddharth

BSP family dispute : कैसे समधी से दुश्मनी तक पहुंचा बसपा मुखिया का रिश्ता, आकाश और अशोक सिद्धार्थ दोनों पार्टी से बाहर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

BSP Politics:सियासत में न कोई रिश्ता हमेशा अपना रहता है और न कोई दुश्मनी स्थायी होती है। बसपा में चल...

BSP Succession: शून्य पर खड़ी बसपा में उत्तराधिकारी की तलाश तेज, क्यों है आकाश के बाद ईशान पर नजर

BSP Succession: शून्य पर खड़ी बसपा में उत्तराधिकारी की तलाश तेज, क्यों है आकाश के बाद ईशान पर नजर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

BSP Political Succession: उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटों के लिहाज से शून्य पर चल रही बहुजन समाज पार्टी में चुनाव...

BSP organizational changes

BSP Politics: मायावती का बड़ा दांव, ईशान आनंद को 15 राज्यों की कमान; आकाश के बदले बायो ने बढ़ाई हलचल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

BSP organizational changes: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच बहुजन...

BSP Politics: मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को किया किनारे , किसके लिए कहां अभी  मैच्योर नहीं

BSP Politics: मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को किया किनारे , किसके लिए कहां अभी मैच्योर नहीं

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 3, 2026

Mayawati’s Big Decision: बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर एक बार फिर बड़ा...

Punjab Election: मायावती ने किया एकला चलो का फैसला, पंजाब में अकेले लड़ेगी BSP, क्यों किसी से नहीं होगा गठबंधन

Punjab Election: मायावती ने किया एकला चलो का फैसला, पंजाब में अकेले लड़ेगी BSP, क्यों किसी से नहीं होगा गठबंधन

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

 BSP Punjab Election: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति साफ...

Next Post
Kumbh Mela 2025

Kumbh Mela 2025: प्रयागराज में कुंभ 2025... श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम

Sonebhadra

Sonebhadra news: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो और ट्रेलर में टक्कर, 4 की मौत, 7 घायल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In