बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

‘बंटेंगे तो कटेंगे’ से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया किनारा, पीएम मोदी का ‘एक है तो सेफ हैं’ यही हमारा नारा

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कंटेंगे’ के नारे पर दिया बड़ा बयान, कहा पीएम मोदी का एक हैं तो सेफ हैं यही हमारा नारा।

by Digital Desk
नवम्बर 17, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Keshav Prasad Maurya
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। झारखंड-महाराष्ट्र से लेकर यूपी विधानसभा उपचुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ का ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ बयान छाया हुआ है। हालांकि उनके इस बयान ने महायुति के नेताओं को बांट दिया। एनसीपी प्रमुख अजित पवार के साथ ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने भी खुद को इस नारे से अलग कर लिया है तो वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की तरफ से भी बड़ा बयान सामने आया है। डिप्टी सीएम (Keshav Prasad Maurya) ने एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत के दौरान कहा कि वह मुख्यमंत्री के बंटेंगे तो कटेंगे बयान पर अपनी कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। वह नहीं जानते कि मुख्यमंत्री ने यह बात किस संदर्भ में कही है। लेकिन जो नारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है ‘सबका साथ सबका विकास’ और ‘एक है तो सेफ है’ यही नारा हमारा नारा है।

क्यों कहा यह मैं नहीं जानता

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने आगे कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुछ सोचकर ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ कहा होगा। किस संदर्भ में उन्होंने बातें कही है यह मैं नहीं जानता। लेकिन मेरा इस पर कोई टिप्पणी करना ठीक नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी ने जो नारा दिया है सबका साथ-सबका विकास और एक हैं तो सेफ हैं, यही हमारा नारा है। हम इसी नारे के साथ आगे बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र और झारखंड में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। यूपी विधानसभा उपचुनाव में भी बीजेपी प्रचंड जीत दर्ज करेगी। अब लोग विपक्ष के बहकावे में नहीं आने वाले। अब झूठ नहीं चलेगा। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। हम आने वाले वक्त में दुनिया की तीसरी अर्थशक्ति बनने वाले हैं।

RELATED NEWS

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

अगस्त 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026

यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले मुश्किल में भारतीय टीम, चोटिल हुए 4 खिलाड़ी

झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड पर बोले

झांसी अस्पताल में बच्चों की मौत को अत्यंत दुखद बताते हुए डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि इस घटना ने अंदर तक मर्माहत कर दिया है लेकिन अगर इस मामले में कोई लापरवाही या गलती पाई गई तो सरकार किसी को बक्शने नहीं जा रही। बहुत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। केशव मौर्य के मुताबिक, झांसी के इस मामले की तीन स्तरीय जांच चल रही है और रिपोर्ट के बाद कड़ी कार्रवाई होगी। डिप्टी सीएम (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि विपक्ष के लोग इस घटना पर भी गंदी राजनीति कर रहे हैं। यूपी में बीजेपी की सरकार है, जो सख्त एक्शन लेने के लिए जानी जाती है। पूरे मामले की जड़ तक जाएंगे और एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

यूपीपीएसी, आरओ-एआरओ पर बोले

यूपीपीसीएस और रो एआरओ की परीक्षा कॉल लेकर मचे बवाल के बाद डिप्टी सीएम केशव मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि सरकार की मंशा कभी छात्रों के नुकसान की नहीं थी। यूपीपीएसी एससी के छात्रों की मांगों को मान लिया गया है। उनका समाधान कर लिया गया है और जल्द ही अब आरओ और एआरओ के परीक्षार्थियों की मांगे भी मान ली जाएगी। डिप्टी सीएम ने इस मौके पर कहा कि हताश विपक्ष लोगों को भड़का रहा है। अब यूपी में इनकी दाल नहीं गलने वाली। 2027 में जनता तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाने जा रही है। हम यूपी उपचुनाव में भी बड़ी जीत दर्ज करेंगे।

Tags: CM Yogi AdityanathKeshav Prasad MauryaUP By-election
Share197Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Maithili Sharan Gupt Jayanti:'राष्ट्रकवि' और 'पद्म भूषण' से सम्मानित मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर सोमवार को देशभर में उन्हें...

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए...

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

by Sadaf Farooqui
जून 4, 2026

Uttar Pradesh: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हाल ही में लगी आग की घटना के बाद उत्तर...

Next Post
Jhansi Medical College Case

Jhansi Medical College Case: झांसी अग्निकांड में शाम 5 बजे ही दिख था खतरा, शॉर्ट सर्किट को किया गया नजरअंदाज

Haryana School Closed : हरियाणा में AQI गंभीर, पांचवीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद, होगी ऑनलाइन क्लासेज

Haryana School Closed : हरियाणा में AQI गंभीर, पांचवीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद, होगी ऑनलाइन क्लासेज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist