लखनऊ– उत्तर प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निजी सचिव ने गौतम पल्ली थाने में प्रार्थना पत्र देकर एक मुकदमा दर्ज कराया है यह मुकदमा दर्ज कराया है कि सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसमें डिप्टी सीएम के नाम पर बातचीत की जा रही है और बातचीत में नौकरी लगाने की बात भी कही जा रही है दो व्यक्ति इस ऑडियो में बात कर रहे हैं जिसमें से एक व्यक्ति खुद को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का करीबी बताते हुए नौकरी लगाने का लालच दे रहा है जब यह ऑडियो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निजी सचिव के पास पहुंचा तो आनन-फानन में एक मुकदमा दर्ज कराया गया है पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है जल्द ही ऑडियो में बातचीत करने वाले लोगों का पर्दाफाश होगा क्योंकि यह एक गंभीर मामला है उत्तर प्रदेश सरकार लगातार उत्तर प्रदेश में पारदर्शिता पूर्ण नौकरी परीक्षाएं कराने की बात करती है इसी बीच यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है वायरल ऑडियो के आधार पर पुलिस पड़ताल में जुटी है जल्द ही बड़ा खुलासा गौतम पल्ली पुलिस की तरफ से होगा
Ashutosh Ranka-Saurav Das: दिल्ली हाई कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार? CJP नेताओं को Gen-Z मानने से भी किया इनकार
Delhi High Court News: दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास को...




