Tuesday, June 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

7 साल का रिश्ता, फिर शादी… पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर इंजीनियर ने की आत्महत्या, वीडियो में बयां किया दर्द

उत्तर प्रदेश के इटावा में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक इंजीनियर ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले युवक ने एक भावुक वीडियो जारी कर ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए।

by Mayank Yadav
April 20, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Etawah
Share on FacebookShare on Twitter

Etawah engineer suicide: उत्तर प्रदेश के इटावा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पत्नी और ससुराल पक्ष की मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक का नाम मोहित यादव है, जो एक सीमेंट कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। मोहित ने अपनी पत्नी के खिलाफ सुसाइड से पहले एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने पत्नी प्रिया यादव, उसकी मां और भाई पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में उसने कहा कि अगर लड़कों के लिए कोई कानून होता तो शायद वह ये कदम नहीं उठाता। अब इस पूरे मामले की जांच Etawah पुलिस द्वारा की जा रही है।

7 साल का साथ, फिर बदल गया व्यवहार

मोहित यादव मूल रूप से औरैया जिले के दिबियापुर का रहने वाला था। वह नोएडा में सीमेंट कंपनी में बतौर फील्ड इंजीनियर काम करता था। वहीं, उसकी मुलाकात प्रिया यादव से हुई और दोनों के बीच करीब 7 साल तक प्रेम संबंध रहे। इसके बाद दोनों ने परिवार की सहमति से शादी कर ली। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन प्रिया के बिहार के समस्तीपुर जिले में सरकारी शिक्षक पद पर नियुक्त होते ही उसका व्यवहार बदलने लगा।

RELATED NEWS

Etawah

नेशनल हाइवे पर भीषण हादसा, डंपर ने PRV को मारी टक्कर, एक सिपाही शहीद

November 23, 2025
Etawah

Etawah incident: मुख्य आरोपी गगन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

October 15, 2025

इटावा में अतुल सुभाष सुसाइड

पत्नी से परेशान इंजीनियर ने की सुसाइड

सुसाइड से पहले बनाया वीडियो

#BigNews #Etawah @etawahpolice @DistrictEtawah @dgpup pic.twitter.com/awOmeE8Om2

— News1India (@News1IndiaTweet) April 20, 2025

परिजनों का आरोप है कि प्रिया ने अपनी मां और भाई के इशारे पर मोहित को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। वह लगातार मोहित पर मकान और जमीन अपने नाम करने का दबाव बना रही थी। इतना ही नहीं, उसे घरवालों से अलग कर दिया और दहेज के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।

वीडियो में बयां किया दर्द, मां-बाप से मांगी माफी

आत्महत्या से पहले मोहित ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। उसमें उसने बताया कि प्रिया की मां ने उसके बच्चे का गर्भपात करवा दिया और गहने व साड़ियां भी रख लीं। प्रिया ने साफ धमकी दी थी कि अगर संपत्ति उसके नाम नहीं की गई, तो वह झूठे केस में फंसा देगी। मोहित ने वीडियो में कहा, “अगर मरने के बाद भी इंसाफ ना मिले तो मेरी अस्थियां नाले में बहा देना। मम्मी-पापा, मैं आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका, माफ कर देना।”

पुलिस जांच में जुटी, परिवार न्याय की मांग पर अडिग

Etawah के जौली होटल के कमरे नंबर 105 से मोहित का शव बरामद हुआ। होटल स्टाफ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। वीडियो और अन्य साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

वहीं, मोहित के भाई तरण प्रताप ने स्पष्ट आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष की लगातार धमकियों और मानसिक प्रताड़ना की वजह से ही मोहित ने यह कदम उठाया। परिजन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं।

GT vs DCL IPL 2025 : जोस बटलर की आंधी में उड़ी दिल्ली कैपटिल्स, गुजरात की जीत पर मुस्कराए ‘द प्रिंस’
Tags: Etawah
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Etawah

नेशनल हाइवे पर भीषण हादसा, डंपर ने PRV को मारी टक्कर, एक सिपाही शहीद

by Mayank Yadav
November 23, 2025

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में शनिवार देर रात नेशनल हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जसवंतनगर...

Etawah

Etawah incident: मुख्य आरोपी गगन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

by Mayank Yadav
October 15, 2025

Etawah incident: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुए बहुचर्चित 'चोटीकांड' और उसके बाद उपजे बवाल के मुख्य आरोपी गगन...

Etawah

Etawah में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना: नशेड़ी बेटे ने अपनी विधवा मां से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

by Mayank Yadav
August 13, 2025

Etawah rape case: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने...

Etawah Police

बेटी ने चौकी में रिटायर दरोगा पिता को पिटवाया, जमीन विवाद में पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से हमला

by Mayank Yadav
August 6, 2025

Etawah police news: उत्तर प्रदेश के Etawah जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक बेटी...

Etawah

VIDEO: बहू ने ससुर को चारपाई पर लिटाकर पीटा, पिता देता रहा साथ, वीडियो वायरल

by Mayank Yadav
July 18, 2025

Etawah slap incident: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक बहू ने...

Next Post
UP Weather News : यूपी में कहर बनकर टूटा मौसम का ‘त्रिपल अटैक’, जानें धरती पर क्यों गिर रही आसमानी बिजली

UP Weather News : यूपी में कहर बनकर टूटा मौसम का ‘त्रिपल अटैक’, जानें धरती पर क्यों गिर रही आसमानी बिजली

UP

जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से 3 लोगों की मौत, भारी तबाही से 40 घरों को हुआ नुकसान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist