मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Etah Murder Case: दिनदहाड़े घर में घुसकर चार हत्याएं, लापरवाही बनी वजह या साजिश थी बेहद गहरी?

एटा जिले में दिनदहाड़े एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। स्कूल से लौटे मासूम ने शव देखे। इलाके में दहशत है, पुलिस जांच और सीसीटीवी खंगाल रही है।

by SYED BUSHRA
जनवरी 20, 2026
in उत्तर प्रदेश
Etah quadruple murder family case
Share on FacebookShare on Twitter

Etah Quadruple Murder Case:सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला नगला प्रेमी में दिनदहाड़े एक घर में घुसकर पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया गया। इस खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में डर और सन्नाटा फैल गया है।

किस किस की हुई हत्या

इस घर में रहने वाले गंगा सिंह, उनकी पत्नी श्यामा देवी, बहू रत्ना और नातिन ज्योति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सभी के शव घर के अलग-अलग कमरों में खून से लथपथ हालत में मिले। किसी को भी संभलने का मौका नहीं दिया गया। हमलावरों ने ईंट से वार कर जान ली, जिससे हत्या की क्रूरता साफ झलकती है।

RELATED NEWS

Hardoi Wife Shooting Case

Hardoi Crime: संयम का ज्ञान देने वाले कथा वाचक ने क्यों पत्नी को मारी गोली , इलाज के दौरान लखनऊ में हुई मौत

सितम्बर 5, 2026
Crime Video: कानपुर में चोरी के शक में युवक को रस्सी से बांधा, नाले में कूदकर भागा तो लोगों ने शर्ट पकड़कर खींचा

Crime Video: कानपुर में चोरी के शक में युवक को रस्सी से बांधा, नाले में कूदकर भागा तो लोगों ने शर्ट पकड़कर खींचा

सितम्बर 1, 2026

इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू तब सामने आया, जब कक्षा पांच में पढ़ने वाला 12 साल का देवांश स्कूल से घर लौटा। वह रोज की तरह दोपहर में स्कूल से छुट्टी के बाद घर पहुंचा। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, घर के भीतर का सन्नाटा उसे अजीब लगा। उसने दादा-दादी, मां और दीदी को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

देवांश ने बताया कि नीचे कमरे में बाबा लेटे थे और ऊपर पंखा चल रहा था। ठंड के मौसम में पंखा चलता देख उसे शक हुआ। जैसे ही वह ऊपर पहुंचा, वहां का मंजर देखकर उसकी चीख निकल गई। कमरे में चारों तरफ खून फैला हुआ था और उसकी मां, दादी और बहन खून से सनी पड़ी थीं। डर के मारे वह बदहवास हालत में बाहर भागा।

घबराया हुआ देवांश सामने रहने वाले पड़ोसी के घर पहुंचा और पूरी घटना बताई। इसके बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में पुलिस को सूचना दी गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो घर के भीतर का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए। शव बेड और फर्श पर पड़े थे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे।

सुरक्षा में लापरवाही बनी जानलेवा

स्थानीय लोगों ने बताया कि घर की सुरक्षा में अक्सर लापरवाही बरती जाती थी। परिवार के बुजुर्ग बीमार रहते थे और बच्चों का आना-जाना लगा रहता था। इसी वजह से मुख्य गेट का छोटा हिस्सा अक्सर खुला छोड़ दिया जाता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी कमजोरी का फायदा उठाकर हत्यारे घर में दाखिल हुए।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेता पांडे ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

Tags: Etah Murder CaseFamily Murder MysteryUP Crime News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Hardoi Wife Shooting Case

Hardoi Crime: संयम का ज्ञान देने वाले कथा वाचक ने क्यों पत्नी को मारी गोली , इलाज के दौरान लखनऊ में हुई मौत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Hardoi Wife Shooting Case:हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला की गोली लगने...

Crime Video: कानपुर में चोरी के शक में युवक को रस्सी से बांधा, नाले में कूदकर भागा तो लोगों ने शर्ट पकड़कर खींचा

Crime Video: कानपुर में चोरी के शक में युवक को रस्सी से बांधा, नाले में कूदकर भागा तो लोगों ने शर्ट पकड़कर खींचा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र के विजय नगर में चोरी का सामान ले जाने के आरोप में एक युवक को...

Balrampur Accident: लखनऊ का सफर बना आखिर सफ़र, कार को डंपर ने रौंदा, एक साथ उठे चार जनाजे

Balrampur Accident: लखनऊ का सफर बना आखिर सफ़र, कार को डंपर ने रौंदा, एक साथ उठे चार जनाजे

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Balrampur Road Accident: बलरामपुर में मंगलवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। मोहल्ला...

Kanpur Pregnant Woman Death Case

Kanpur Mystery: बाग में मिला कुंवारी गर्भवती युवती का शव, भरी मांग, पैर में नई बिछिया से गहराया रहस्य

by SYED BUSHRA
अगस्त 15, 2026

Kanpur Mystery: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के पटारा कस्बे में 25 वर्षीय अविवाहित महिला का शव बाग में मिलने...

Kannauj Crime News: दिल्ली से लौटे जान पर खतरा बताने वाले युवक की हत्या, मां ने चार पर लगाया आरोप

Kannauj Crime News: दिल्ली से लौटे जान पर खतरा बताने वाले युवक की हत्या, मां ने चार पर लगाया आरोप

by SYED BUSHRA
जून 22, 2026

Kannauj Crime News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दिल्ली से अपने गांव...

Next Post
Rinku Singh FIR: कानूनी पचड़े में फंसे कौन धाकड़ भारतीय बल्लेबाज, AI video शेयर करना पड़ा भारी

Rinku Singh FIR: कानूनी पचड़े में फंसे कौन धाकड़ भारतीय बल्लेबाज, AI video शेयर करना पड़ा भारी

UAE President short India visit Modi

UAE President India Visit: महज डेढ़ घंटे की ऐतिहासिक यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात ने दुनिया को दिया कौन सा बड़ा संदेश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In