शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

एटा में जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह बाइक सवारों की रोडवेज बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पांच वर्षीय बच्चे और 17 वर्षीय किशोर की मौत हुई, चार घायल हैं।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के एटा में जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदल गईं। कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बाइक पर छह लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी सड़क पर जा गिरे। हादसे में पांच वर्षीय अर्जुन और 17 वर्षीय श्याम सुंदर की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

दो की गई जान

मृतकों की पहचान गंगानगर निवासी पांच वर्षीय अर्जुन और मिरहची थाना क्षेत्र के दत्तेई निवासी 17 वर्षीय श्याम सुंदर के रूप में हुई है। हादसे में गोविंद, जूली, वर्षा और सूरती घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

RELATED NEWS

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

सितम्बर 5, 2026
Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

सितम्बर 5, 2026

झांकियां देखने आए थे

बताया गया कि सभी लोग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर में निकली झांकियां देखने आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद देर रात सभी एक ही बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बाइक पर छह लोगों के सवार होने से वह ओवरलोड थी। बताया जा रहा है कि किसी ने हेलमेट भी नहीं पहना था।

बस से आमने-सामने टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक एटा की तरफ से आ रही थी, जबकि रोडवेज बस अलीगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के कारण कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।

सुबह हुई पहचान

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों व मृतकों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। रात में किसी की पहचान नहीं हो सकी। शनिवार सुबह करीब छह बजे परिजन तलाश करते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंचे, तब उन्हें हादसे की जानकारी मिली। बताया गया कि मृतक और घायल आपस में रिश्तेदार हैं। घायलों की हालत ऐसी थी कि वे तत्काल घटना के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं दे सके।

चालक फरार, जांच जारी

सीओ सिटी कृतिका सिंह ने बताया कि बस और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है और चार लोग घायल हैं। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद सुबह करीब सात बजे परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद बस चालक फरार है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Tags: Etah newsROAD ACCIDENTUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Kanpur DCM Road Accident:कानपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।...

Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Lucknow Transporter Death:लखनऊ के खदरा मदेयगंज इलाके के रहने वाले 37 वर्षीय ट्रांसपोर्टर जितेंद्र शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Kanpur Municipal Corporation ETF Officer:कानपुर नगर निगम में इनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने...

Lucknow Hotel Manager Death

Lucknow Crime: चौराहे के पास बेसुध मिला होटल मैनेजर, शरीर पर रगड़ के निशान; मौत से उठे कई सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Lucknow Hotel Manager Death:लखनऊ के आशियाना इलाके में होटल के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल...

Pratiksha Yadav Alha Singing

Folk Voice: कौन है प्रतीक्षा यादव जिन्होंने बुंदेलखंड की लोक विरासत बचाने का लिया संकल्प, आल्हा गायन में बनाई अलग पहचान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

महोबा की 18 वर्षीय प्रतीक्षा यादव इन दिनों अपनी बुलंद आवाज और बुंदेलखंड की पारंपरिक लोक विधा आल्हा गायन को...

Next Post
Mobile Recharge Tariff Hike: मोबाइल रिचार्ज हो सकता है महंगा? जाने कितना तक बढ़ सकता है टैरिफ प्लान

Mobile Recharge Tariff Hike: मोबाइल रिचार्ज हो सकता है महंगा? जाने कितना तक बढ़ सकता है टैरिफ प्लान

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist