मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Fake Bail Bonds: मजबूरी का फ़ायदा उठा कर करवा रहे ये अपराध,जानिए किन में हो रही है भागीदारी

बाराबंकी में गंभीर अपराधों के आरोपियों की जमानत के री-वेरिफिकेशन में फर्जीवाड़े के कई मामले सामने आए हैं। जांच में ऐसे जमानतदार मिले जो कथित तौर पर लालच में अपनी जमीन के दस्तावेज कई आरोपियों की जमानत में इस्तेमाल कर रहे थे। दो महीने में 43 जमानतदारों ने जमानत देने से इनकार किया है। पुलिस अब पेशेवर जमानतदारों पर कार्रवाई कर रही है।

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Fake Bail Bonds:  गंभीर अपराधों के आरोपियों की जमानत के री-वेरिफिकेशन में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। बाराबंकी में जांच के दौरान ऐसे कई जमानतदार सामने आए, जो रिक्शा चालक या मजदूर हैं और कथित तौर पर चंद रुपये के लालच में अपनी जमीन के दस्तावेज कई आरोपियों की जमानत में इस्तेमाल कर रहे थे। पिछले दो महीनों में ऐसे 43 मामलों में जमानतदारों ने जमानत देने से इनकार कर दिया।

एक ही जमीन पर कई आरोपियों की जमानत

जमानत सेल की जांच में सामने आया कि गंभीर मामलों में आरोपी कई बार एक ही जमीन के दस्तावेजों के सहारे जमानत लेने की कोशिश कर रहे थे। एक मामले में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की जमानत के लिए दो रिक्शा चालकों ने अपनी जमीन के कागजात लगाए। पूछताछ में दोनों ने बताया कि इसी जमीन पर पहले भी तीन अन्य आरोपियों की जमानत दी जा चुकी है। उन्होंने आरोपी को जानने से इनकार करते हुए बाद में जमानतदार बनने से मना कर दिया।

RELATED NEWS

Lakhimpur School Shooting

Murder In School: प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, प्रेमिका को गोली मार, युवक ने की थी खुदकुशी, क्या वजह आई सामने

सितम्बर 22, 2026
Lucknow Rajajipuram Youth Death

Lucknow sucide: युवक ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, नीचे तड़पते हुए पानी मांगा, दो मिनट में तोड़ा दम

सितम्बर 15, 2026

लालच में लगाए दस्तावेज

चोरी के एक आरोपी की जमानत के सत्यापन में पता चला कि जमानतदार खुद आठ मुकदमों में आरोपी है और उसका संबंध आरोपी के गिरोह से बताया गया। एक अन्य मादक पदार्थ मामले में दो लोगों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उन्होंने कथित प्रलोभन में आकर जमानत के लिए अपने दस्तावेज दिए थे। बाद में दोनों ने अभिलेख वापस लेकर जमानत से इनकार कर दिया।

पेशेवर जमानतदारों पर कार्रवाई

एसपी के मुताबिक, जिले में फर्जी दस्तावेज और बार-बार जमानत लेने वाले पेशेवर जमानतदारों के मामले सामने आए हैं। पिछले तीन वर्षों में कोतवाली नगर, देवा और जहांगीराबाद थानों में ऐसे मामलों में मुकदमे भी दर्ज हुए हैं। गोहत्या, गैंगस्टर, एनडीपीएस, लूट और पॉक्सो जैसे गंभीर मामलों में जमानतदारों का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच के दौरान कई लोगों के बार-बार जमानत देने की बात सामने आई है।

Tags: Barabanki CrimeFake Bail Bondsuttar pradesh crime
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Lakhimpur School Shooting

Murder In School: प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, प्रेमिका को गोली मार, युवक ने की थी खुदकुशी, क्या वजह आई सामने

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

Lakhimpur School Shooting:लखीमपुर शहर के बीचोंबीच सोमवार को चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल में हुई वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया।...

Lucknow Rajajipuram Youth Death

Lucknow sucide: युवक ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, नीचे तड़पते हुए पानी मांगा, दो मिनट में तोड़ा दम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Lucknow News:लखनऊ के राजाजीपुरम में सोमवार सुबह एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। युवक अचानक एक...

Lucknow Mobile EMI Hostage Case

EMI वसूली के नाम पर युवक को बनाया बंधक, खून निकलवाकर पांच दिन कराई मजदूरी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

 Lucknow Mobile EMI Hostage Case:लखनऊ में मोबाइल फोन की किस्त वसूलने के नाम पर एक युवक को कथित तौर पर...

Baghpat Two Friends Murder

Baghpat Murder: 20 दिन से लापता दो दोस्तों की लाश मंदिर की धूनी के नीचे मिली, पुजारी पर शक से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Temple Mystery: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दो दोस्तों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंकित और...

Basti Crime News

Basti Crime News: बस्ती में प्रेम संबंध का विरोध पड़ा भारी, बेटी के प्रेमी पर पिता की हत्या का आरोप, नहर किनारे मिला शव

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Basti Crime News:उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई।...

Next Post
Lakhimpur School Shooting

Murder In School: प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, प्रेमिका को गोली मार, युवक ने की थी खुदकुशी, क्या वजह आई सामने

Telegram Scam Recruitment

Call center Scam : झांसा देकर करते थे भर्ती, 15 दिन ट्रेनिंग में ठगी की स्क्रिप्ट रटाई; कैसे अमरीकियों को लगाया सैकड़ों करोड़ का चूना

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In