Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

‘अल्लाह हू अकबर कहने पर…’ विधानसभा से सीएण योगी का विपक्ष पर करारा प्रहार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला किया। सीएम ने जय श्री राम और अल्लाह हू अकबर के नारों पर भी अपने विचार व्यक्त किए।

by Gulshan
December 16, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Yogi Adityanath
Share on FacebookShare on Twitter

Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 16 दिसंबर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों को बहराइच और संभल के मुद्दे पर घेरा। मुख्यमंत्री ने जय श्री राम और अल्लाह हू अकबर के नारों पर भी अपने विचार रखे।

सीएम ने कहा कि अगर कोई हिंदू यह कहे कि उसे “अल्लाह हू अकबर” का नारा अच्छा नहीं लगता, तो क्या यह ठीक होगा? उन्होंने कहा कि यदि कोई “जय श्री राम” का नारा देता है, तो उसे चिढ़ाना नहीं माना जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि हमारे यहां पश्चिमी भारत में “राम-राम” कहने की परंपरा है। जब हम मिलते हैं, तो हम राम-राम कहते हैं, और यहां तक कि अंतिम यात्रा में भी “राम नाम सत्य” कहा जाता है। सीएम ने कहा कि “जय श्री राम” बोलने से किसी को चिढ़ाने का उद्देश्य नहीं होता।

RELATED NEWS

U P Employment Plans: श्रमिकों और युवाओं पर सरकार का फोकस, इनको मिलेगा सम्मानजनक जीवन और बेहतर रोजगार

U P Employment Plans: श्रमिकों और युवाओं पर सरकार का फोकस, इनको मिलेगा सम्मानजनक जीवन और बेहतर रोजगार

May 24, 2026
Uttar Pradesh Investment: YEIDA में 17 कंपनियों को मिला जमीन आवंटन, CM योगी बोले- यूपी निवेश और रोजगार का बन रहा बड़ा केंद्र

Uttar Pradesh Investment: YEIDA में 17 कंपनियों को मिला जमीन आवंटन, CM योगी बोले- यूपी निवेश और रोजगार का बन रहा बड़ा केंद्र

May 23, 2026

सीएम ने आगे कहा कि राम-राम शब्द को साम्प्रदायिक क्यों माना जा रहा है? बाबा साहेब अंबेडकर के मूल संविधान में राम और हनुमान भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बाबर और औरंगजेब की परंपरा इस देश में नहीं चलेगी, बल्कि यहां राम, कृष्ण और बुद्ध की परंपरा कायम रहेगी।

सीएम योगी ने और क्या कहा ?

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2017 से अब तक उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक दंगों में 97 से 99 प्रतिशत तक की कमी आई है। उन्होंने बताया कि 2017 के बाद राज्य में कोई सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ, जबकि 2012 से 2017 तक, यानी समाजवादी पार्टी के शासनकाल में, राज्य में 815 सांप्रदायिक दंगे हुए थे और 192 लोगों की मौत हुई थी।

यह भी पढ़ें : ‘फिलिस्तीन’ बैग लेकर संसद पहुंचीं Priyanka Gandhi, मच गया बवाल…

वहीं, 2007 से 2011 के बीच 616 सांप्रदायिक घटनाएं हुईं, जिनमें 121 लोगों की जान गई। सीएम ने कहा कि आखिरकार तथ्यों को छिपाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कब तक की जाएगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने संभल के बारे में भी बात करते हुए कहा कि न्यायालय के आदेश पर वहां सर्वे किया जा रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि सूर्य, चांद और सत्य को लंबे समय तक छिपाया नहीं जा सकता, और सत्य जल्द सामने आएगा।

Tags: Yogi Adityanath
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

U P Employment Plans: श्रमिकों और युवाओं पर सरकार का फोकस, इनको मिलेगा सम्मानजनक जीवन और बेहतर रोजगार

U P Employment Plans: श्रमिकों और युवाओं पर सरकार का फोकस, इनको मिलेगा सम्मानजनक जीवन और बेहतर रोजगार

by Kirtika Tyagi
May 24, 2026

Employment And Labour Plans उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने श्रमिकों के कल्याण, युवाओं के कौशल विकास और रोजगार...

Uttar Pradesh Investment: YEIDA में 17 कंपनियों को मिला जमीन आवंटन, CM योगी बोले- यूपी निवेश और रोजगार का बन रहा बड़ा केंद्र

Uttar Pradesh Investment: YEIDA में 17 कंपनियों को मिला जमीन आवंटन, CM योगी बोले- यूपी निवेश और रोजगार का बन रहा बड़ा केंद्र

by Sadaf Farooqui
May 23, 2026

Uttar Pradesh में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

by Sadaf Farooqui
May 21, 2026

Yogi Adityanath ने उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को...

Uttar Pradesh Road Safety Rules

Road Safety in UP: प्रदेश में सड़क हादसों को रोकने को सरकार सख्त, स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Yogi Government Gets Tough on road accident: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Uttar Pradesh: योगी सरकार का बड़ा प्लान, चारबाग बनेगा दिल्ली के राजीव चौक जैसा इंटरचेंज

Uttar Pradesh: योगी सरकार का बड़ा प्लान, चारबाग बनेगा दिल्ली के राजीव चौक जैसा इंटरचेंज

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh की योगी सरकार सड़क और एक्सप्रेसवे के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन को भी लगातार मजबूत करने में जुटी है।...

Next Post
 Amla Benefits

 Amla Benefits: सर्दियों में आमला से बनाए ये स्वादिष्ट चीजें, जानें आसान रेसिपी

Ginger monkey proverb

बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद? जानें इस मज़ेदार मुहावरे के पीछे की मजेदार कहानी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist