शनिवार, जुलाई 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बदमाशों ने मोगली-दीवाना-सलीम को गोलियों से भूना, पुलिस चौकी के पास हुए हत्याकांड से दहला हाशिमपुरा

उत्तर प्रदेश के मेरठ में बदमाशों ने पुलिस चौकी के पास फिल्मी अंदाज में गैंगस्टर सलीम उर्फ दीवाना उर्फ मोगली की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी।

by Vinod
जुलाई 31, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्रिकेट न्यू़ज
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बदमाशों ने पुलिस चौकी के पास फिल्मी अंदाज में गैंगस्टर सलीम उर्फ दीवाना उर्फ मोगली की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। आरोपी खाकी की मौजूदगी में हथियार लहराते हुए फरार हो गए। हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैंगस्टर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी लगभग तीन किलोमीटर तक सलीम का हथियार लेकर पीछा करते रहे। सिविल लाइन बाजार में आरोपियों ने पुलिस चौकी के सामने वारदात को अंजाम दिया और आराम से भागने में कामयाब हो गए।

मेरठ का निवासी सलीम को लोग कई नाम से पुकारते हैं। उसे दीवाना भी कहा जाता है और पुलिस की डायरी में गैंगस्टर का नाम मोगली के तौर पर दर्ज है। सलीम बुधवार को हत्या के प्रयास के मामले में कोर्ट गया हुआ था। सलीम को एक बैनामा भी लिखवाना था। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह बाइक पर सवार होकर कचहरी से घर के लिए चला। लिसाड़ी गेट के शालीमार गार्डन निवासी साजिद भी उसके साथ कचहरी गया था। वह अपनी बाइक पर था। दोनों बदमाश भी कचहरी से ही पीछा कर रहे थे। जब सलीम सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वा शेखलाल मस्जिद से आगे हाशिमपुरा पुलिस चौकी के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार बदमाशों ने सलीम के गोली मारकर हत्या कर दी।

RELATED NEWS

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

जुलाई 23, 2026
UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

जुलाई 15, 2026

शूटआउट के बाद लोग सड़क पर आ गए और शोर मचाने लगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। शोर भी मचाया गया, लेकिन पुलिस चौकी से बाहर निकलकर नहीं आई। कुछ देर बाद पुलिस बाहर आई और थाना पुलिस भी पहुंची। इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की गई। पुलिस के इस रवैये को लेकर लोगों में आक्रोश था। लोग पुलिस के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया। गैंगस्टर की लाश के पास लोग जमा हो गए। मामला बढ़ता देख सिविल लाइन के अलावा कोतवाली, लिसाड़ी गेट, नौचंदी समेत अन्य थानों का भी फोर्स सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने मौके पर बुला लिया।

गैंगस्टर के परिजनों की मानें तो प्रॉपटी डीलर सलीम उर्फ दीवाना को काफी दिनों से धमकी मिल रही थी, लेकिन उसको यह नहीं पता था कि आरोपी उसकी हत्या कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर की हत्या रंजिश के चलते की गई है। देर रात मृतक के भाई उस्मान की तहरीर पर सिविल लाइन पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। हत्या की वजह प्रोपर्टी और रंजिश बताई गई। हत्याकांड के खुलासे के लिए एसपी सिटी के निर्देशन में पुलिस की तीन टीम लगाई गई है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास से लेकर कचहरी और रास्ते के तमाम सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ली है। इन फुटेज के जरिये पुलिस हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक के खिलाफ नौचंदी थाने में गैंगस्टर का मुकदमा वर्ष 2019 में दर्ज हुआ था। इस मामले में कई बार सलीम तारीख पर नहीं गया। इसके चलते कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। कुछ दिन पहले पुलिस ने सलीम को गिरफ्तार किया था। शनिवार को जेल से जमानत पर सलीम रिहा हुआ था। परिवार में उसकी पत्नी के अलावा 13 साल की बेटी और तीन साल का बेटा है। सलीम पर शहर के विभिन्न थानों में 12 से अधिक संगीन अपराधों के मामले दर्ज है। लिसाड़ीगेट, सिविल लाइन, ब्रहमपुरी, नौचंदी, थाना मेडिकल कॉलेज में उसके खिलाफ गैंगस्टर, गुंडाएक्ट, हत्या के प्रयास, 7 क्रिमनल लॉ एक्ट, पुलिस पर हमला, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट आदि के मुकदमे दर्ज हैं।

 

Tags: Gangster murdered in MeerutGangster Salim's murderMeerut PoliceUP News
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

UP Shocking News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर...

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Digital Labour Chowk App: कनपुर। उत्तर प्रदेश में अब घर बनाने, मरम्मत कराने या किसी अन्य निर्माण कार्य के लिए...

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Anti Corruption Action: उत्तर प्रदेश सरकार अब भ्रष्टाचार के मामलों में और सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। आय...

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
मई 29, 2026

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी...

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

by Sadaf Farooqui
मई 20, 2026

Uttar Pradesh : Firozabad में बढ़ते ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम...

Next Post
Manoj Tiwari

30 साल बाद कांवड़ उठाएंगे मनोज तिवारी, जानिए किस शिव मंदिर में करेंगे जलाभिषेक

Benefits of sorrel

Health news:खट्टे पालक में छुपा है स्वाद और सेहत का खज़ाना जानिए इससे जुड़ी कुछ ख़ास बातें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist