रविवार, अगस्त 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

दरिंदगी झेलने वाली बिटिया को 3 साल बाद मिला इंसाफ, 10 सालों के लिए सलाखों के पीछे गया दरिंदा

by Gulshan
नवम्बर 28, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Siddharthnagar
Share on FacebookShare on Twitter

Siddharthnagar। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट बीरेन्द्र कुमार की अदालत ने नाबालिग लड़की का अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म करने के अपराध में राजन कुमार गौतम उर्फ पिन्टू पुत्र राम लखन को दस वर्षों के कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए उसपर 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर उसे छः माह के कठोर कारावास की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। वह इटवा थानाक्षेत्र के ग्राम फरेन्दा का निवासी है।

तीन साल पहले वारदात को दिया था अंजाम

घटना 2 अक्टूबर 2021 की है जो इटवा थानाक्षेत्र में घटित हुई थी। अभियोजन के अनुसार एक व्यक्ति ने प्रभारी निरीक्षक थाना इटवा को इस आशय की लिखित तहरीर दिया कि 2 अक्टूबर 2021 दिन शनिवार शाम सात बजे उसकी नाबालिग 16 वर्षीय लड़की को राजन कुमार उर्फ पिन्टू पुत्र रामलखन, निवासी ग्राम फरेन्दा थाना इटवा बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उसने उसके नाते रिश्तेदार व सगे सम्बन्धी के यहां पता किया, परन्तु कहीं पता नहीं चला। वह लोक-लाज के भय से उस समय नहीं आया और अब हार मानकर तहरीर दे रहा है। पुलिस ने केस दर्ज करके विवेचना किया और विवेचना के बाद अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया।

RELATED NEWS

Siddharthnagar

धर्म परिवर्तन के आरोप में मौलाना शब्बीर अहमद गिरफ्तार, छांगुर बाबा से कनेक्शन की भी जांच

जुलाई 24, 2025
Siddharthnagar

सोनम रघुवंशी जैसा कांड: Siddharthnagar की संगीता ने पति का किया खौफनाक अंत, प्रेमी के साथ राप्ती नदी में फेंका शव

जून 11, 2025

गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई अदालती कार्रवाई

न्यायालय ने घटना का संज्ञान लेकर सुनवाई शुरू की। सुनवाई की समाप्ति पर दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस सुनकर न्यायालय ने पत्रावली का सम्यक अवलोकन किया। इसके बाद अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए साक्ष्यों, गवाहों की गवाही, जिरह, चिकित्सकीय परीक्षण रिपोर्ट, आयु प्रमाण पत्र, अन्य सुसंगत दस्तावेजी साक्ष्यों एवं घटना के तथ्यों व परिस्थितियों तथा उसकी गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए अभियुक्त को दोषी करार दिया।

यह भी पढ़ें : अब बालिका वधू नहीं बनेगी, संकल्प के साथ शुरू हुआ अभियान, ऐसे रोकेंगे बाल विवाह

10 की जेल और 60 हज़ार का जुर्माना लगाया

आरोपी के दोषी करार दिए जाने के बाद कोर्ट ने दस वर्षों के कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए उसपर 60 हजार रुपये का अर्थदण्ड भी लगाया। अर्थदण्ड अदा न करने की दशा में उसे 6 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास की सजा भुगतनी होगी। पीड़ित पक्ष की पैरवी राज्य सरकार की तरफ से विशेष लोक अभियोजक पॉस्को एक्ट अधिवक्ता पवन कुमार कर पाठक ने किया। न्यायालय ने यह भी आदेश दिया कि क्षतिपूर्ति की धनराशि का 90 फीसदी पीड़िता को दिया जाय। राज्य सरकार की तरफ से पीड़िता क्षतिपूर्ति प्राप्त करने की अधिकारिणी है इसके लिए निर्णय की प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भेजा जाय।

Tags: girl got justicesiddharthnagar
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Siddharthnagar

धर्म परिवर्तन के आरोप में मौलाना शब्बीर अहमद गिरफ्तार, छांगुर बाबा से कनेक्शन की भी जांच

by Mayank Yadav
जुलाई 24, 2025

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की इटवा तहसील स्थित अल फारूक इंटर कॉलेज के प्रबंधक मौलाना शब्बीर अहमद...

Siddharthnagar

सोनम रघुवंशी जैसा कांड: Siddharthnagar की संगीता ने पति का किया खौफनाक अंत, प्रेमी के साथ राप्ती नदी में फेंका शव

by Mayank Yadav
जून 11, 2025

Siddharthnagar murder case: सोनम रघुवंशी हत्याकांड की तर्ज़ पर यूपी के सिद्धार्थनगर में एक खौफनाक साजिश सामने आई है। ढेबरुआ...

Siddharthnagar

जमीन किसी और की, बैनामा किसी और को, पैसा किसी और ने लिया, भू माफिया की करतूत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 17, 2024

सद्दाम खान, सिद्धार्थनगर। गलत तरीके से किसी के बने घर को खाली भूमि बता बैनामा करके करीब सवा दो लाख...

Siddharthnagar

खुले में हाईटेंशन तार ने बढ़ा दी टेंशन, बुरी तरह झुलसी महिला , हालत गंभीर, हायर सेंटर किया गया रेफर

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 17, 2024

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज नगर पंचायत के बैदौला औसानपुर मार्ग (Siddharthnagar) पर सोमवार को शटरिंग का सामान लाद कर जा रहे ट्रैक्टर...

Siddharthnagar

मंडलीय बेसिक खेलकूद में बच्चों ने दिखाया दमखम, सिद्धार्थनगर चैम्पियन तो संतकबीरनगर को मिला दूसरा स्थान

by Gulshan
दिसम्बर 17, 2024

Siddharthnagar। जिला मुख्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे दो दिवसीय 29वें मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह में छात्रों ने...

Next Post
Sambhal Violence

Sambhal Violence: वायरल ऑडियो ने खोले साजिश के कई राज, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना : युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का सुनहरा अवसर, जानिए कैसे मिलेगा 25 लाख तक का लोन?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist