गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Sambhal Violence: वायरल ऑडियो ने खोले साजिश के कई राज, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

संभल की जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस दंगाइयों के खिलाफ लगातार सबूत जुटा रही है और अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

by Akhand Pratap Singh
नवम्बर 28, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Sambhal Violence
Share on FacebookShare on Twitter

Sambhal Violence: संभल की जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस दंगाइयों के खिलाफ लगातार सबूत जुटा रही है और अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आमिर पठान, मोहम्मद अली और फैजान अब्बासी ने पुलिस को 49 दंगाइयों की जानकारी दी है, जिनकी पहचान के आधार पर कार्रवाई जारी है। इन तीनों पर आरोप है कि उन्होंने भीड़ को मस्जिद के पास जुटने के लिए उकसाया था।

संभल में हिंसा के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। चूंकि शुक्रवार को जुमे की नमाज है जामा मस्जिद में नमाजियों की भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए इलाके को सुरक्षा के लिहाज से किले में बदल दिया गया है। हर कोने पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि हालात पर पैनी नजर रखी जा सके।

RELATED NEWS

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

सितम्बर 3, 2026
Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

सितम्बर 2, 2026

मौके से 41 खाली कारतूस बरामद

गिरफ्तार तीन आरोपियों ने हिंसा में शामिल 49 दंगाइयों की स्पष्ट जानकारी दी है जिनकी पहचान की जा रही है। हिंसा के दिन उपद्रवियों ने 40 से अधिक गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने 12 बोर, 32 बोर और 315 बोर के तमंचों के कुल 41 खाली कारतूस बरामद किए हैं। ये तमंचे तीन आरोपियों की निशानदेही पर मिले हैं, जिनमें एक आरोपी का नाम याकूब है। पुलिस का कहना है कि हिंसा में शामिल अधिकांश दंगाई 20 से 30 साल की उम्र के थे। अब उनकी तस्वीरों और डाटा के जरिए सटीक पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़े: यूपी के बंद मदरसे से कंकाल बरामद, पुलिस ने शुरू की फॉरेंसिक जांच

ऑडियो क्लिप से खुलेंगे कई राज

संभल हिंसा मामले में पुलिस को अहम सबूत हाथ लगे हैं जिनमें एक ऑडियो क्लिप भी शामिल है। इस ऑडियो में एक आरोपी लोगों को जामा मस्जिद के पास जुटने और अपने साथ “सामान” लाने के लिए कहता सुनाई दे रहा है। ऑडियो में आरोपी समीर वारिस नाम के व्यक्ति से संपर्क कर उसे मस्जिद के पास आने और “सामान” लाने की बात कहता है। बातचीत के दौरान पीछे से भीड़ और शोर की आवाजें भी सुनाई देती हैं।

पुलिस ने यह ऑडियो गिरफ्तार आरोपी समीर के फोन से बरामद किया है। समीर को पत्थरबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक पश्चिमी यूपी में “सामान लाने” का मतलब आमतौर पर देसी कट्टा लाने से होता है। इस ऑडियो के जरिए पुलिस को हिंसा के पीछे की साजिश की गहराई से जांच में मदद मिल रही है।

Tags: Sambhal violenceUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से परेशान थे। कुछ समय पहले वह फिरोजाबाद में...

Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

Lucknow Police Sub Inspector:लखनऊ में शराब के नशे में एक दरोगा पर टिफिन संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और कार में...

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Indian Coffee House: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज की पहचान सिर्फ बाजारों और नवाबी अंदाज से नहीं है।...

Next Post
Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना : युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का सुनहरा अवसर, जानिए कैसे मिलेगा 25 लाख तक का लोन?

Jharkhand

Jharkhand: हेमंत सोरेन ने ली 14वे मुख्यमंत्री के रुप में शपथ, राहुल-ममता समेत कई बड़े नेता रहे शामिल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In