गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Greater Noida में पानी का संकट: सेक्टर म्यू-2 के 1700 परिवार दो दिन से तरसे बूंद-बूंद को, प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर म्यू-2 में पिछले दो दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है। करीब 1700 परिवार बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। लोगों ने प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

by Mayank Yadav
जुलाई 11, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, नोएडा
Greater Noida
Share on FacebookShare on Twitter

Greater Noida news: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर म्यू-2 में रहने वाले करीब 1700 परिवार इन दिनों भीषण जल संकट का सामना कर रहे हैं। बीते दो दिनों से इलाके में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप है, जिससे लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो गई है। Greater Noida स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से कोई गंभीर कदम नहीं उठाया गया। कभी मोटर खराब होने का हवाला दिया जाता है, तो कभी स्टार्टर में गड़बड़ी की बात कहकर टालमटोल की जा रही है। लोग मजबूरी में बोतलबंद पानी और टैंकरों का सहारा ले रहे हैं। सेक्टरवासी अब स्थायी समाधान की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दे चुके हैं।

पानी की आपूर्ति ठप, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Greater Noida सेक्टर म्यू-2 में बुधवार सुबह से ही पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद हो गई थी, जो शुक्रवार तक बहाल नहीं हो सकी। इस दौरान लगभग 1700 परिवारों को पीने से लेकर नहाने और खाना बनाने तक में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि उन्होंने कई बार प्राधिकरण से संपर्क साधा लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। कभी मोटर खराबी की बात कही जाती है, तो कभी स्टार्टर फेल होने की। लोगों की शिकायतें लगातार अनसुनी की जा रही हैं।

RELATED NEWS

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026
Yamuna Expressway Road Accident

Greater Noida Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत बनकर आया ट्रक, कार मे सवार चार लोगों की गई जान

अगस्त 31, 2026

बोतलबंद पानी से चल रहा काम

पानी की सप्लाई ठप होने के कारण लोगों को बोतलबंद पानी और प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नहाने-धोने, कपड़े धोने और खाना पकाने जैसे बुनियादी काम भी प्रभावित हो रहे हैं। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। कई लोगों को अपने ऑफिस और स्कूल से छुट्टी लेनी पड़ी है ताकि वे पानी की व्यवस्था कर सकें।

प्रदर्शन की चेतावनी, मांग उठी स्थायी समाधान की

Greater Noida सेक्टरवासी अब धैर्य खोते दिख रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो वे प्राधिकरण के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। शुक्रवार सुबह कुछ समय के लिए डायरेक्ट पानी की सप्लाई दी गई, लेकिन इससे फिर से मोटर खराब होने का खतरा बढ़ गया है। धर्मेंद्र राठी ने मांग की है कि समस्या का स्थायी समाधान जल्द से जल्द निकाला जाए ताकि भविष्य में लोगों को ऐसी परेशानियों से न गुजरना पड़े।

UP Panchayat Election 2026: ग्राम पंचायतों की संख्या घटी, अक्टूबर से शुरू होगी आरक्षण प्रक्रिया

Tags: Greater noida
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Yamuna Expressway Road Accident

Greater Noida Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत बनकर आया ट्रक, कार मे सवार चार लोगों की गई जान

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

 Yamuna Expressway Road Accident:ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत...

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माण कंपनी ILGIM में सोमवार देर रात अचानक...

Greater Noida LED Street Lights

LED Lights: ग्रेटर नोएडा के गांवों को जोड़ने वाली सड़कें होंगी जगमग, 1.19 करोड़ रुपये से लगेंगी आधुनिक स्ट्रीट लाइटें

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Village Roads: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहा है।...

Greater Noida

“योगी जी बचा लो! STF से ठुकवा देंगे…” ग्रेटर नोएडा में दबंगों ने दी कैफे मालिक को एनकाउंटर की धमकी!

by Mayank Yadav
जनवरी 25, 2026

Greater Noida news: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अपराधियों के बुलंद हौसलों का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।...

Next Post
जानें राजा भैया ने क्यों गुनगुनाया समाजवाद का गीत, सपा पुरोधा के बारे में कह दी बात, जिसे सुनकर लोग कर रहे ‘जय-जयकार’

जानें राजा भैया ने क्यों गुनगुनाया समाजवाद का गीत, सपा पुरोधा के बारे में कह दी बात, जिसे सुनकर लोग कर रहे ‘जय-जयकार’

BRD Medical College

BRD Medical College में केरल के जूनियर रेजिडेंट की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के कमरे में मिला शव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In