बुधवार, जुलाई 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

योगी सरकार अब यहां पर करवाने जा रही होली का महाकुंभ, 2000 विधवा महिलाएं पहली बार रंग-गुलाल से करेंगी ‘स्नान’

योगी सरकार की पहल पर पहली बार 2000 से अधिक विधवा महिलाएं खेलेंगी होली, गिनीज बुक के पदाधिकारियों को भी भेजा गया आमंत्रण पत्र।

by Vinod
मार्च 8, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। होली पर्व पर न जाति का बंधन होता है न धर्म की दीवार। भाषाई और सांस्कृतिक सरहदें तो एक दूसरे में समाने के लिए हमेशा तैयार ही रहती हैं। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में फागुन की यह बयार हर प्रांत की सांस्कृतिक सुगंध को अपने में समाहित कर सभी का तन-मन महका देती है। बरसाने की लठमार होली से कपड़ा फाड़ दाऊ जी के हुरंगा तक होली मनाने वाला ब्रज फागुन भर हुरियारे मूड में रहता है। ब्रज की होली इसबार कुछ खास होने वाली है। आनंद, सामाजिक सौहार्द्र, सांस्कृतिक समरसता और सामाजिक परिवर्तन का नया विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने जा रही है। प्रदेश सरकार के एक फैसले से दो हजार से अधिक विधवा महिलाएं इसबार होली के रंग से सराबोर होंगी।

एक यूनीक इवेंट का आयोजन

मथुरा-वृंदावन की होली इसबार एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रही है। योगी सरकार के प्रयासों से यहां 2000 से अधिक विधवाएं एक साथ होली खेलकर एक अनूठा रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं। इस क्रम में, वृंदावन के सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग होली पर ‘विधवाओं की होली-2025’ के तौर पर एक यूनीक इवेंट का आयोजन करने जा रही है। जिसमें 2000 से अधिक विधवा महिलाएं होली खेलेंगी। होली का त्योहार न केवल विधवाओं की बेरंग जिंदगी में खुशियों का रंग घोलने का माध्यम बनेगा बल्कि इतिहास व विश्व रिकॉर्ड में दर्ज होने के साथ ही समाज में सशक्त संदेश देने का माध्यम भी बनेगा।

RELATED NEWS

UP Transfer 2026 : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों के तबादले, कई जिलो में नई तैनाती

UP Transfer 2026 : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों के तबादले, कई जिलो में नई तैनाती

जुलाई 2, 2026
UP Free Scooty Scheme: योगी सरकार छात्राओं को देगी मुफ्त स्कूटी, जानिए किन मेधावियों को मिलेगा लाभ

UP Free Scooty Scheme: योगी सरकार छात्राओं को देगी मुफ्त स्कूटी, जानिए किन मेधावियों को मिलेगा लाभ

जून 17, 2026

विधवाओं की होली’ एक अनूठा सांस्कृतिक उत्सव

‘विधवाओं की होली’ एक अनूठा सांस्कृतिक उत्सव है। परंपरागत रूप से, भारत में विधवाओं से होली जैसे त्योहारों सहित संसारिक सुखों को त्यागने की अपेक्षा की जाती थी, लेकिन भगवान कृष्ण के दिव्य प्रेम से जुड़े शहर वृंदावन में यह एक क्रांतिकारी बदलाव के तौर पर देखा जाता है। वृंदावन में विधवाओं की होली एक सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन है जो सदियों पुरानी वर्जनाओं को तोड़ता है। विधवाओं को मुख्यधारा के समारोहों में शामिल करने के प्रयास के रूप में शुरू किया गया यह त्योहार सशक्तिकरण और समावेशिता के एक प्रतिष्ठित आयोजन में बदल गया है।

सामाजिक सद्भाव में एक मील का पत्थर साबित होगा

हर साल, वृंदावन के विभिन्न आश्रमों से हजारों विधवाएं होली पर खुद को जीवंत रंगों, संगीत और भक्ति में सराबोर कर लेती हैं। इस आयोजन ने सामाजिक परिवर्तन, सम्मान व प्रसन्नता के प्रतीक के रूप में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त की है। ऐसे में, अब योगी सरकार ने इसे अब विश्व रिकॉर्ड से जोड़ने की तैयारी कर ली है। वर्ष 2025 में योगी सरकार ने सामाजिक कल्याण संगठनों के सहयोग से 2000 से अधिक विधवाओं के साथ सबसे बड़े होली समारोह का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करने जा रही है जो सांस्कृतिक पुनरुत्थान और सामाजिक सद्भाव में एक मील का पत्थर साबित होगा।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के पदाधिकारियों की उपस्थिति

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग वृंदावन में भव्य “विधवाओं की होली-2025“ कार्यक्रम आयोजित करेगी जिसमें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करते हुए उत्तर प्रदेश की समावेशिता व सांस्कृतिक समृद्धि को प्रदर्शित किया जाएगा। योजना के अनुसार, इस समारोह में पारंपरिक लोक गायन, लोक नृत्य, भक्ति गीत जैसी प्रस्तुतियां भी होंगी। आयोजन में ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल होगा तथा इसमें अंतर्राष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों, मीडिया तथा भक्तों की भागीदारी होगी। इस आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए एक विशिष्ट टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा जिससे उन्हें विभिन्न पहलुओं की विवेचना समेत प्रमाणन प्रक्रिया को पूरा करने में भी आसानी होगी।

Tags: holi festivalMathura Vrindavanwidow womenYogi Government
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

UP Transfer 2026 : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों के तबादले, कई जिलो में नई तैनाती

UP Transfer 2026 : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों के तबादले, कई जिलो में नई तैनाती

by Kirtika Tyagi
जुलाई 2, 2026

UP Police Transfer 2026: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए योगी सरकार ने पुलिस विभाग...

UP Free Scooty Scheme: योगी सरकार छात्राओं को देगी मुफ्त स्कूटी, जानिए किन मेधावियों को मिलेगा लाभ

UP Free Scooty Scheme: योगी सरकार छात्राओं को देगी मुफ्त स्कूटी, जानिए किन मेधावियों को मिलेगा लाभ

by Sadaf Farooqui
जून 17, 2026

UP Free Scooty Scheme: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जल्द ही छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने का अपना चुनावी वादा...

UP Education Session 2026

Session 2026-27 : नए शैक्षिक सत्र की तैयारी तेज, छात्रों को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर

by SYED BUSHRA
जून 11, 2026

UP Education Session 2026-27:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार नए शैक्षिक सत्र 2026-27 को बेहतर ढंग से...

Uttar Pradesh: दिव्यांगों के लिए सहारा बनी योगी सरकार की पेंशन योजना,लाखों लाभार्थियों को मिल रही सहायता

Uttar Pradesh: दिव्यांगों के लिए सहारा बनी योगी सरकार की पेंशन योजना,लाखों लाभार्थियों को मिल रही सहायता

by Sadaf Farooqui
जून 7, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान/पेंशन योजना प्रदेश के लाखों दिव्यांगजनों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही...

Uttar Pradesh में 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने ESMA किया लागू

Uttar Pradesh में 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने ESMA किया लागू

by Sadaf Farooqui
जून 3, 2026

Uttar Pradesh सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए राज्य में अगले छह महीनों के लिए हड़ताल पर रोक लगा...

Next Post
जानिए इस जिले में तस्कर क्यों करते हैं छिपकली के प्राईवेट पार्ट की पूजा, गैंग के सरगना विश्नोई ने शुरू की ये परंपरा

जानिए इस जिले में तस्कर क्यों करते हैं छिपकली के प्राईवेट पार्ट की पूजा, गैंग के सरगना विश्नोई ने शुरू की ये परंपरा

UP Weather Update

तेज हवाओं से बदला यूपी का मौसम, फुर्सतगंज में ठंड तो वहीं झांसी में गर्मी का कहर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist