मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Hapur Attack: युवक पर हमले ने लिया सांप्रदायिक रंग, हालत स्थिर इलाज जारी, पुलिस की कई टीमें कर रही आरोपियों की तलाश

हापुड़ के बक्सर गांव में युवक दीपांशु शर्मा पर हुए जानलेवा हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, जबकि पीड़ित परिवार सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

by SYED BUSHRA
जून 8, 2026
in उत्तर प्रदेश
Hapur Deepanshu Sharma Attack Case
Share on FacebookShare on Twitter

Hapur Attack:हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के बक्सर गांव में हुए जानलेवा हमले के बाद इलाके में लोगों के बीच चिंता और गुस्सा देखा जा रहा है। घायल युवक दीपांशु शर्मा का इलाज चल रहा है और परिवार लगातार उसकी सलामती की दुआ कर रहा है। घटना के बाद जिन युवकों के नाम सामने आए हैं, उन्हें लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें सामने आती रही हैं।

रास्ते में घेरकर किया गया हमला

जानकारी के अनुसार, पांच जून की रात दीपांशु शर्मा पर कुछ युवकों ने रास्ते में घेरकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने चाकू से कई वार किए, जिससे दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके चेहरे और सिर पर चोटें आईं।
घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

RELATED NEWS

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

सितम्बर 6, 2026
Hapur Road Accident

Road Accident: हापुड़ और ग्रेटर नोएडा में दो बड़े सड़क हादसे, 8 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

अगस्त 31, 2026

पुलिस की कई टीमें कर रही तलाश

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस की कई टीमें अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों के संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही है।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी क्षेत्र छोड़कर दूसरे जिलों की ओर चले गए। उनके मोबाइल फोन भी बंद बताए जा रहे हैं, जिससे पुलिस को उनकी लोकेशन पता करने में परेशानी हो रही है।

परिवार ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग

दीपांशु शर्मा के परिवार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। परिवार के सदस्य लगातार प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। घायल युवक के भाई ने कहा कि परिवार इस घटना से बेहद डरा हुआ है। उनका कहना है कि दोषियों की गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई जल्द होनी चाहिए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके।

पुलिस को जांच में आ रही चुनौतियां

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों और उनके कुछ रिश्तेदारों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच में सहयोग न मिलने और मोबाइल बंद होने के कारण पुलिस को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई घरों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस इन कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकें।

पुलिस ने लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील

सिंभावली थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने कहा कि पुलिस की टीम आरोपियों के काफी करीब पहुंच चुकी है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के संपर्क में लगातार बने हुए हैं और सुरक्षा से जुड़ी हर जरूरी व्यवस्था की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Tags: hapur Newsuttar pradesh crime
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दीपावली से पहले हापुड़ में अवैध पटाखों के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। चार सितंबर की रात...

Hapur Road Accident

Road Accident: हापुड़ और ग्रेटर नोएडा में दो बड़े सड़क हादसे, 8 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

Hapur Road Accident:हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो...

Baghpat Two Friends Murder

Baghpat Murder: 20 दिन से लापता दो दोस्तों की लाश मंदिर की धूनी के नीचे मिली, पुजारी पर शक से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Temple Mystery: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दो दोस्तों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंकित और...

Basti Crime News

Basti Crime News: बस्ती में प्रेम संबंध का विरोध पड़ा भारी, बेटी के प्रेमी पर पिता की हत्या का आरोप, नहर किनारे मिला शव

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Basti Crime News:उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई।...

Ghaziabad Police Encounter

Police Encounter: गाजियाबाद में दोस्त को गोली मारने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग के बाद घायल

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

 Ghaziabad Police Encounter:गाजियाबाद में दोस्त को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के...

Next Post
Anjana Om Kashyap Khan Sir Controversy

सोशल मीडिया की बहस बनी कानूनी मामला, अंजना ओम कश्यप और खान सर विवाद पहुंचा अदालत

Memorial Built In Israel: कहां बनेगा छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक? गूंजेगा उनका गौरव, CM फडणवीस से किसने मांगा सहयोग और मार्गदर्शन

Memorial Built In Israel: कहां बनेगा छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक? गूंजेगा उनका गौरव, CM फडणवीस से किसने मांगा सहयोग और मार्गदर्शन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In