सोमवार, अगस्त 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कौन था संभल़ का हसीन, जिसे हापुड़ पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, कुछ ऐसी है मारे गए गो तस्कर की क्राइम कुंडली

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में देररात पुलिस ने खूंखार बदमाश हसीन को एनकाउंटर में मार गिराया। मारा गए अपराधी पर 25 से ज्यादा मुकदमे थे और उस पर 50 हजार का इनाम भी पुलिस ने रखा हुआ था।

by Vinod
नवम्बर 10, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में देररात पुलिस ने खूंखार बदमाश हसीन को एनकाउंटर में मार गिराया। मारा गए अपराधी पर 25 से ज्यादा मुकदमे थे और उस पर 50 हजार का इनाम भी पुलिस ने रखा हुआ था। हसीन के बारे में पुलिस को जानकारी मिली थी कि वह अपने साथियों के साथ गोकशी करने के इरादे से आया हुआ है। पुलिस ने हसीन और उसके साथियों को घेर लिया और सरेंडर करने को कहा। जिस पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में हसीन को गोली लग गई, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फाएदा उठाते हुए भागने में कामयाब रहे। मौके से पुलिस ने अवैध पिस्टल और कार बरामद की है।

हापुड़ के कपूरपुर इलाके में पुलिस को सूचना मिली थी कि गो तस्कर बड़ी घटना को अंजाम देने वाले है। वह गोकशी करने की फिराक में एक ठिकानें पर पहुंचे हैं। ऐसे में पुलिस ने देररात मौके पर पहुंच कर बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में 50 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश हसीन की गोली लगने से मौत हो गई। हसीन जंगलों में गोकशी की फिराक में था.। बदमाश संभल का रहने वाला है, जिसपर 25 से ज्यादा अपराधिक मामले अलग-अलग जनपदों में दर्ज है।

RELATED NEWS

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

अगस्त 6, 2026
Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

अगस्त 6, 2026

एसपी हापुड कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि देर रात्रि में डॉयल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि गौकश बदमाश गौकशी के उद्देश्य से प्रतिबंधित पशुओं को एकत्रित कर परिवहन करने की फिराक में है। पूरपुर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की गई। कार सवार बदमाश द्वारा अपने आप को घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्यवाही में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सीएससी धौलाना भेजा गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। डॉक्टरों द्वारा बदमाश को मृत घोषित किया गया है।

मृत बदमाश की पहचान हसीन पुत्र इकरार निवासी ग्राम मैनौटा, थाना असमोली, जनपद सम्भल के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, हसीन थाना असमोली का हिस्ट्रीशीटर अपराधी था और उस पर गोकशी, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में करीब 25 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानन जय सिंह ने बताया कि मारे गए बदमाश हसीन पर हापुड़, मुजफ्फरनगर, सम्भल, अमरोहा और गौतमबुद्धनगर जिलों में गंभीर अपराधों के मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

एसपी ने कहा कि हापुड़ पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और गोकशी जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बता दें, दो दिन पहले यूपी एसटीएफ ने आजमगढ़ में 50 हजार के इनामी बदमाश वाकिफ को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। वाकिफ पर गो तस्करी, चोरी, हत्या और लूट 44 मामले आजमगढ़, गोरखपुर, कुशीनगर, संत कबीर नगर और जौनपुर में दर्ज थे। वाकिफ यूपी का सबसे बडा गो तस्कर था। गोरखपुर पुलिस के अलावा अन्य जनपदों की पुलिस उसे तलाश रही थी।

Tags: cow smugglergangster Haseen killedHapur police encounterUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Wrong UPI transaction: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, जानिए आसान तरीकों जिससे वापस मिल सकती है आपकी रकम

UP Weather Update:यूपी में मानसून का तगड़ा अटैक, 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में गुरुवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। भारतीय...

Delhi NCR Rain Alert

Monsoon Alert: यूपी में मानसून का रौद्र रूप, 46 जिलों पर भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Monsoon Alert :उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार...

UP Free Bus Travel for Senior Women

‎Free Bus Travel: महिलाओं के लिए बड़ी राहत, योगी सरकार किसको देगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Free Bus Travel : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात देने का फैसला किया...

Next Post
विदेश में दिलजीत दोसांझ के शो पर फिर विवाद, खालिस्तानी नारे से मचा हंगामा

विदेश में दिलजीत दोसांझ के शो पर फिर विवाद, खालिस्तानी नारे से मचा हंगामा

“काम के बदले साथ रहने की डिमांड” — सालों बाद रेनुका शहाणे ने किया खुलासा, बोलीं- शादीशुदा प्रोड्यूसर ने दिया था गंदा ऑफर

“काम के बदले साथ रहने की डिमांड” — सालों बाद रेनुका शहाणे ने किया खुलासा, बोलीं- शादीशुदा प्रोड्यूसर ने दिया था गंदा ऑफर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist