मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

चित्रकूट में ‘अजब-गजब’ के गधे उड़ाए हुए हैं गर्दा, सलमान, शाहरुख और अभिताभ के बजाए लॉरेंस सबसे महंगा बिका 

चित्रकुट में लगा मेला, मेले में फिल्मी एक्टर्स और खिलाड़ी, डॉन के नाम वाले गधों की हो रही खरीदारी, कारोबारी मुंहमांगी कीमत देकर खरीद रहे खच्चर और गधा।

by Vinod
अक्टूबर 22, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। धार्मिक नगरी चित्रकूट में हरसाल दीपावली पर्व पर देश व विदेश से हजारों भक्त पहुंचते हैं और कामतानाथ भगवान के दर्शन कर पुण्ण कमाते हैं। इस वर्ष भी दिवाली पर करीब 40 लाख श्रद्धालु भगवान श्रीराम की तपोभूमि पहुंचे और कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा की। इनसब के बीच यहां औरंगजेब के शासनकाल से एक विशाल मेले का आयोजन होता आ रहा है, जो इस वर्ष भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह मेला मंदाकिनी नदी के किनारे आयोजित होता है, जिसमें कई राज्यों से बड़ी संख्या में व्यापारी इस गधे मेले में पहुंचते हैं और गधों की खरीदारी करते हैं। कोई यहां गधों को बेचने आता है तो कोई खरीदने के लिए आता है।

चित्रकूट स्थित मंदाकनी नदी के किनारे ऐतिहासिक मेला लगा हुआ है, खास गदों को लेकर लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस बार के गधे मेले में अलग-अलग राज्यों से लगभग 15 हजार गधे आए है। ये गदे र अलग-अलग कद काठी के है। जिनकी कीमत ं 5 हजार से लेकर तीन लाख तक की है। मेले में गदों के नाम गर्दा उड़ाए हुए हैं। गदों के मालिक बकाएदा उनकी पीठ पर नाम लिखवाए हुए हैं। इनमें किसी गधे का नाम सलमान खान है तो किसी गधे का नाम शारुख खान है। इस मेले में लॉरेंस बिश्नोई, अमिताभ बच्चन,काजोल, शाहरुख खान, सलमान खान, आलिया भट्ट जैसे कई फिल्मी सितारों के नाम वाले गधे- घोड़े और खच्चर शामिल हुए।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

अगस्त 24, 2026
CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

अगस्त 24, 2026

मेले में देश के कोने-कोने से व्यापारी आए हुए है। गधा व्यापारियों ने जांच परख कर इन जानवरों की खरीदारी की। इस मेले में तीन दिनों के दौरान करीब आठ हजार गधे बिक गए। एक कारोबारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक पालक लॉरेंस बिश्नोई नाम का गदा लेकर आया। कारोबारी ने बताया कि पालक ने गधे की कीमत दो लाख रखी हुई थी। मैंने उसे खरीदना चाहा तभी दूसरे अन्य व्यापारी भी आ गए। गधे की बोली लगनी शुरू हो गई। आखिर में लॉरेंस नाम का गदे को मैंने चार लाख में खरीदा। कारोबारियों ने बताया कि सलमान खान के नाम वाले गधे भी मुंहमांगी कीमत पर बिक रहे हैं। अमिताभ बच्चन के नाम वाला गधा भी करीब दो लाख में बिका।

पिछले साल ‘सलमान’ 1.85 लाख और ‘शाहरुख’ 1.25 लाख रुपए में बिका था। बसंती नाम की गधी 85 हजार रुपए में बिकी थी। मेले में बिकने वाले गधों का इस्तेमाल निर्माण कार्यों और ईंट-भट्टों में माल ढोने के लिए किया जाता है। बताया जाता है कि इस मेले की शुरुआत औरंगजेब के दौर (सन 1670) में हुई थी, जब उसने निर्माण कार्यों के लिए गधों की खरीद कराई थी। राजस्थान के पुष्कर मेले के बाद यह देश का दूसरा सबसे बड़ा पशु मेला माना जाता है। इस वर्ष यूपी, एमपी, बिहार, नेपाल और अफगानिस्तान से व्यापारी आए। एक महिला व्यापारी भी घूंघट डालकर मेले में पहुंची। एक महिला व्यापारी ने 15 जानवर खरीदे।

Tags: ChitrakootChitrakoot Donkey FairdiwaliUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

मुरादाबाद के ग्रामीण इलाकों में तेंदुओं की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार शाम सैरकपुर...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में गंगा का जलस्तर शनिवार को भी रुक-रुककर बढ़ता रहा। वाराणसी और प्रयागराज में हालात लगातार...

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक राज्य की जिम्मेदारी...

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Next Post
CM योगी आदित्यनाथ ने हलाल का कुछ ऐसे किया द एंड, बता दिया इस पैसे का कहां पर होता है इस्तेमाल

CM योगी आदित्यनाथ ने हलाल का कुछ ऐसे किया द एंड, बता दिया इस पैसे का कहां पर होता है इस्तेमाल

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में जबरदस्त ट्विस्ट, स्मृति ईरानी संग नजर आएंगे बिल गेट्स!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist