शनिवार, जुलाई 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Election 2022: जिला गौतमबुद्ध नगर की राह बीजेपी के लिए कितनी आसान?

by Kritika Bhardwaj
जनवरी 30, 2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव, नोएडा
Share on FacebookShare on Twitter

देश की राजधानी दिल्ली से सटा गौतमबुद्धनगर उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी भी है. यहां 3 विधानसभा सीटें हैं, नोएडा, दादरी और जेवर. इन पर पहले दौर में 10 फरवरी को वोटिंग होनी है. इन तीनों सीटों पर अभी बीजेपी का कब्जा है. 2022 की जंग में बीजेपी के सामने चुनौती अपनी सीटों को बचाने की है तो विपक्षी दल किसी भी तरह बीजेपी के कब्जे को तोड़ना चाहते हैं. इस बार यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा गठबंधन के बीच है.

विधानसभा- नोएडा

गौतमबुद्ध नगर में नोएडा एक अकेली ऐसी सीट जो बीजेपी के लिए सुरक्षित मानी जाती है. क्योंकि परिसीमन के बाद 2012 में पहली बार यहां पर चुनाव हुए और बीजेपी ने परचम लहराया. बीजेपी के महेश शर्मा ने यहां से जीत दर्ज की और बसपा के ओमदत्त शर्मा को करीब 27 हजार 676 वोटों के अंतर से हराया था. 2017 में बीजेपी ने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह पर दांव खेला. पंकज सिंह ने जीत को बरकरार रखते हुए सपा के सुनील चौधरी को 1 लाख 3 हजार 16 वोटों के अंतर से हराया. अब नोएडा सीट पर तीसरी बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. जिसके लिए बीजेपी ने फिर से पंकज सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है तो वहीं सपा ने सुनील चौधरी पर दांव खेला है. बीएसपी ने ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए कृपाराम शर्मा और कांग्रेस ने महिला कार्ड खेलते हुए पंखुड़ी पाठक को उतारा है.

RELATED NEWS

Farmers Honoured: जेवर एयरपोर्ट ने बदली तस्वीर,सपनों को लगे पंख , पहली उड़ान से लखनऊ पहुंचे किसानों का CM ने किया सम्मान,

Farmers Honoured: जेवर एयरपोर्ट ने बदली तस्वीर,सपनों को लगे पंख , पहली उड़ान से लखनऊ पहुंचे किसानों का CM ने किया सम्मान,

जून 15, 2026
: Noida International Airport Flights

Noida International Airport : UP मे खुला नया हवाई दरवाजा, जेवर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू, विकास और निवेश को मिलेगा बड़ा बल

जून 15, 2026

नोएडा विधानसभा क्षेत्र में कुल 6 लाख 90 हजार 231 मतदाता हैं. यहां पर सबसे ज्यादा ब्राह्मण समाज के लोग हैं. हालांकि ठाकुर और गुर्जर मतदाताओं की संख्या भी यहां प्रभावी है. मुद्दों की बात करें तो यहां जनता के लिए विकास और सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है. क्योंकि 2017 से पहले नोएडा में आएदिन लूटपाट की घटनाएं होती थी. जिनपर 2017 में सत्ता में आने के बाद योगी सरकार ने कंट्रोल किया है.

विधानसभा- दादरी

बसपा सुप्रीमो मायावती के गृह क्षेत्र वाली दादरी विधानसभा सीट पर सीधा मुकाबला बीएसपी और बीजेपी के बीच ही रहता है. 3 से ज्यादा बार प्रदेश में सरकार बनाने वाली सपा ने इस सीट पर एक बार भी जीत हासिल नहीं की है. इस सीट पर पर सपा को छोड़ बीजेपी, बसपा कांग्रेस और जनता दल का दबदबा रहा है. यहां से मौजूदा विधायक हैं बीजेपी के तेजपाल नागर. जिन्होनें बसपा के सतवीर सिंह गुर्जर को करीब 80 हजार वोटों के अंतर से हराया था. तब तेजपाल को 53% से ज्यादा वोट मिले थे. 2012 के चुनावों में ये सीट बीएसपी के पाले में गई थी. तब बसपा के सतवीर सिंह गुर्जर ने बीजेपी के नवाब सिंह नागर को करीब 37 हजार वोटों के अंतर से हराया था. 2022 के चुनावों के लिए बीजेपी ने एक बार फिर से मौजूदा विधायक तेजपाल सिंह नागर पर भरोसा जताया है. बसपा ने मनवीर सिंह भाटी को चुनावी मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने दीपक भाटी चोटीवाला और सपा ने राज कुमार को प्रत्याशी बनाया है.

दादरी विधानसभा में कुल 5 लाख 86 हजार 889 मतदाता हैं. यहां सबसे ज्यादा गुर्जर और ब्राह्मण समाज के वोटर हैं और यही निर्णायक भूमिका में भी.     

इस बार सम्राट मिहिर भोज की जाति को लेकर इस सीट पर गुर्जर बनाम राजपूत के बीच जंग देखने को मिल सकती है. इसके अलावा यहां को लोग खस्ताहाल सड़क और उनपर चलते अवारा पशुओं से भी खासा परेशान हैं. स्थानीय लोगों का कहना कि सड़कों पर गड्ढों और आवारा पशुओं के कारण यहां आएदिन हादसे होते हैं. ऐसे मे यहां पर दोबारा कमल खिलाना बीजेपी के लिए चुनौती साबित हो सकती है.

विधानसभा- जेवर

जेवर विधानसभा सीट 2012 से पहले अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी. 2012 के चुनाव से ये सीट सामान्य वर्ग में है.  इस सीट पर कांग्रेस और सपा कभी जीत हासिल नहीं कर पाए. यहां बन रहे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पूरी दुनिया की नजर है. 2017 में बीजेपी के धीरेन्द्र सिंह को यहां की जनता ने 48.71% वोट के साथ विधायक के रुप में चुना. धीरेन्द्र सिंह ने बसपा के वेदराम भाटी को करीब 22 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था. धीरेन्द्र सिंह 2012 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन बसपा के वेदराम भाटी ने उन्हें 9500 वोटों से हराया था.

अब 2022 में जेवर की लड़ाई बेहद ही दिलचस्प है. बीजेपी ने मौजूदा विधायक धीरेन्द्र सिंह पर ही भरोसा जताया है. सपा और आरएलडी के गठबंधन ने अवतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाया है. बसपा ने नरेन्द्र भाटी और कांग्रेस ने मनोज चौधरी को उम्मीदवार बनाया है.

इस सीट पर जातिगत वोटरों के बीच कांटे की टक्कर इस बार देखने को मिल रही है. इस विधानसभा में 3 लाख 46 हजार 425 कुल मतदाता है. 70 हजार गुर्जर, 70 हजार ठाकुर, 80 हजार एससी, 25-25 हजार ब्राह्मण और जाट मतदाता हैं. गुर्जर यहां सबसे ज्यादा असरदार हैं. इसलिए ज्यादातर पार्टियों ने गुर्जर प्रत्याशी को मैदान में उतारा है.

यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि वो जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने से खुश तो हैं पर भूमि अधिग्रहण को लेकर भी कई समस्याएं हैं. वहीं किसान आंदोलन का असर भी यहां नजर आता है, क्योंकि जेवर में 40 प्रतिशत मतदाता ग्रामीण से आते हैं. ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जेवर के जनता के तेवर कैसे होंगे?

Tags: Assembly Election 2022dadriGautambudh NagarJewar AirportNoidapankaj singhpankhudi pathakUttar Pradesh Assembly elections 2022
Share197Tweet123Share49

Kritika Bhardwaj

Related Posts

Farmers Honoured: जेवर एयरपोर्ट ने बदली तस्वीर,सपनों को लगे पंख , पहली उड़ान से लखनऊ पहुंचे किसानों का CM ने किया सम्मान,

Farmers Honoured: जेवर एयरपोर्ट ने बदली तस्वीर,सपनों को लगे पंख , पहली उड़ान से लखनऊ पहुंचे किसानों का CM ने किया सम्मान,

by SYED BUSHRA
जून 15, 2026

Jewar Airport Farmers Honoured in Lucknow: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के निर्माण के लिए अपनी जमीन देने वाले किसान सोमवार...

: Noida International Airport Flights

Noida International Airport : UP मे खुला नया हवाई दरवाजा, जेवर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू, विकास और निवेश को मिलेगा बड़ा बल

by SYED BUSHRA
जून 15, 2026

Noida International Airport: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के तेजी से बढ़ते बुनियादी ढांचे को सोमवार को...

Noida industrial plots

नोएडा में एमओयू का ‘फर्जी खेल’ खत्म: जमीन डकार कर बैठे उद्योगपतियों पर गिरी गाज, 76 प्लॉट निरस्त!

by Mayank Yadav
जनवरी 16, 2026

Noida industrial plots: नोएडा और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने औद्योगिक विकास को रफ्तार देने और भू-माफियाओं पर नकेल कसने...

Noida New Year Youth debt

किस्त पर खुशियां: नोएडा के ‘रईस’ युवा, जेब में छेद और सिर पर 14 करोड़ का कर्ज!

by Mayank Yadav
जनवरी 13, 2026

Noida New Year Youth debt: उत्तर प्रदेश के शो-विंडो कहे जाने वाले नोएडा में 'ऋणम कृत्वा घृतं पिबेत्' (कर्ज लेकर...

Noida news, salary dispute

सैलरी मांगी तो फोड़ दी आंख: नोएडा की कंपनी में खूनी खेल, HR और डायरेक्टर पर FIR!

by Mayank Yadav
जनवरी 8, 2026

Noida news: दिल्ली से सटे औद्योगिक केंद्र नोएडा में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ...

Next Post

देश में घट रहे है कोरोना के मामले, रविवार को हुए कोरोना वायरस के 13 लाख से अधिक सैंपल टेस्ट

बजट सत्र से पहले पीएम ने की मीडिया से बात, कहा-"चुनाव के कारण सत्र और चर्चाएं प्रभावित होते हैं"

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist