Friday, June 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

UP News: जानें सीएम योगी के करीबी आईएएस आन्जनेय सिंह को क्यों यूपी के किया गया रिलीव

आजम खान की सियासी पारी पर ब्रेक लगाने वाले जांबाज आईएएस व मुरादाबाद के मंडलायुक्त आन्जनेय सिंह को यूपी सरकार ने उनके मूल सिक्किम कैडर के लिए रिलीव कर दिया है।

by Vinod
August 23, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजम खान की सियासी पारी पर ब्रेक लगाने वाले जांबाज आईएएस व मुरादाबाद के मंडलायुक्त आन्जनेय सिंह को यूपी सरकार ने उनके मूल सिक्किम कैडर के लिए रिलीव कर दिया है।नियुक्ति विभाग ने प्रतिनियुक्ति की समाप्ति पर नियमानुसार मिलने वाले 60 दिन का अवकाश भी उनके लिए स्वीकृत कर दिया है। आन्जनेय सिंह को सीएम योगी आदित्यनाथ का सबसे करीबी अफसर बताया जाता रहा है। उन्हें आईएएस ‘सुपरकॉप’ भी कहा जाता है।

मुरादाबाद के मंडलायुक्त आन्जनेय सिंह को यूपी सरकार ने उनके मूल कैडर सिक्किम रिलीप कर दिया है। आईएएस आन्जनेय सिंह करीब 10 साल यूपी में प्रतिनियुक्ति पर रहे। नियुक्ति विभाग ने मुरादाबाद के कमिश्नर का चार्ज वहां के जिलाधिकारी को दे दिया है। शासन के सूत्रों के मुताबिक, अब यह केंद्र पर निर्भर करेगा कि उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़ाता है या नहीं। आन्जनेय सिंह फरवरी 2015 में प्रतिनियुक्ति पर यूपी आए थे। वे यहां बुलंदशहर, फतेहपुर और रामपुर के डीएम रहे। 2 मार्च 21 से मुरादाबाद के कमिश्नर थे।

RELATED NEWS

UP Free Scooty Scheme: योगी सरकार छात्राओं को देगी मुफ्त स्कूटी, जानिए किन मेधावियों को मिलेगा लाभ

UP Free Scooty Scheme: योगी सरकार छात्राओं को देगी मुफ्त स्कूटी, जानिए किन मेधावियों को मिलेगा लाभ

June 17, 2026
UP Education Session 2026

Session 2026-27 : नए शैक्षिक सत्र की तैयारी तेज, छात्रों को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर

June 11, 2026

आईएएस आंजनेय कुमार सिंह फिलहाल मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर के पद पर नियुक्त हैं। दरअसल, आंजनेय कुमार सिंह यूपी के मऊ जिले के सलाहादबाद गांव के रहने वाले हैं। वे 2005 बैच के आईएएस हैं। सिक्किम कैडर के आईएएस के तौर पर उनका चयन हुआ था। सीएम रहते अखिलेश यादव 16 फरवरी 2015 में सिक्किम कैडर से आंजनेय को प्रतिनियुक्ति पर यूपी लाए थे। अखिलेश सरकार में वे खास पदों पर पर रहे। वेस्ट यूपी में बुलंदशहर के डीएम का भी कार्यभार संभाला।

आंजनेय कुमार सिंह क चर्चा रामपुर में डीएम रहते हुए खूब हुई थी। वजह थी सपा के मिनी सीएम कहे जाने वाले आजम खान से टकराव होना। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान आंजनेय रामपुर के डीएम थे। उस दौरान आजम ने चुनावी जनसभा में कहा था कि चुनाव के बाद इसी कलेक्टर से जूते साफ कराऊंगा। आजम खान के इस बयान के बाद डीएम रहते आजनेय कुमार सिंह ने उनके खिलाफ कई कार्रवाई की। बाद में, वे आजम के मामलों में प्रभावी जांच कराकर जेल भिजवाने के बाद खूब चर्चा में आ गए।

यूपी सरकार ने आंजनेय कुमार सिंह का प्रमोशन करते हुए मुरादाबाद मंडल का कमिश्नर बना दिया। रामपुर जिला भी मुरादाबाद मंडल में ही आता हैं। आईएएस आंजनेय कुमार सिंह पर आजम खान के खिलाफ एक्शन के बाद बीजेपी के इशारे पर काम करने वाले अफसर होने के आरोप झेलने पड़े। इसका फायदा भी उन्हें मिला। जब यूपी में प्रतिनियुक्ति की अवधि खत्म होती, बीजेपी सरकार से आंजनेय को एक नहीं 6 बार एक्सटेंशन मिल गया। अब लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या सातवीं बार भी उनको एक्सटेंशन मिलेगा।

सूत्रों के मुताबिक, योगी सरकार ने सातवीं बार आंजनेय का कार्यकाल यूपी में एक साल बढ़ाने की सिफारिश की फाइल केंद्र सरकार को भेज दी है। प्रशासनिक जानकारी के मुताबिक आंजनेय सिंह सिक्किम से 5 साल के लिए यूपी में प्रतिनियुक्ति पर आए थे। आंजनेय कुमार सिंह ने 16 फरवरी 2015 को यूपी में कार्यभार ग्रहण किया था। यूपी में उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि 2020 में पूरी होने के बाद भाजपा सरकार एक-एक साल के 4 एक्सटेंशन और 6-6 माह के दो एक्सटेंशन दे चुकी हैं। 14 अगस्त 2025 को आंजनेय की प्रतिनियुक्त एक्टेंशन अवधि खत्म हो चुकी है। 14 अगस्त को ही वह मुरादाबाद के डीएम को कमिश्नर का चार्ज देकर छुट्टी पर चले गए हैं।

फिलहाल आंजनेय कुमार सिंह की जगह किसी अफसर की अभी पोस्टिंग नहीं की गई हैं। इस कारण फिर से एक्सटेंशन मिलने की चर्चा तेज हैं। अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति अधिकतम 5 साल के लिए ही हो सकती है। बहुत जरूरी होने पर इसमें संबंधित राज्य सरकार की सिफारिश पर केंद्र सरकार एक वर्ष का एक्सटेंशन दे सकती है। अधिकतम 2 एक्सटेंशन देने की परंपरा रही है। हालांकि, आईएएस आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि यूपी में पांच साल की जगह 10 साल हो गई है। उन्हें छह एक्सटेंशन मिल चुके हैं।

Tags: Azam KhanIAS Anjaneya Singhtransfer of IAS Anjaneya Singhwho is IAS Anjaneya SinghYogi Government
Share199Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

UP Free Scooty Scheme: योगी सरकार छात्राओं को देगी मुफ्त स्कूटी, जानिए किन मेधावियों को मिलेगा लाभ

UP Free Scooty Scheme: योगी सरकार छात्राओं को देगी मुफ्त स्कूटी, जानिए किन मेधावियों को मिलेगा लाभ

by Sadaf Farooqui
June 17, 2026

UP Free Scooty Scheme: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जल्द ही छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने का अपना चुनावी वादा...

UP Education Session 2026

Session 2026-27 : नए शैक्षिक सत्र की तैयारी तेज, छात्रों को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

UP Education Session 2026-27:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार नए शैक्षिक सत्र 2026-27 को बेहतर ढंग से...

Uttar Pradesh: दिव्यांगों के लिए सहारा बनी योगी सरकार की पेंशन योजना,लाखों लाभार्थियों को मिल रही सहायता

Uttar Pradesh: दिव्यांगों के लिए सहारा बनी योगी सरकार की पेंशन योजना,लाखों लाभार्थियों को मिल रही सहायता

by Sadaf Farooqui
June 7, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान/पेंशन योजना प्रदेश के लाखों दिव्यांगजनों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही...

Uttar Pradesh में 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने ESMA किया लागू

Uttar Pradesh में 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने ESMA किया लागू

by Sadaf Farooqui
June 3, 2026

Uttar Pradesh सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए राज्य में अगले छह महीनों के लिए हड़ताल पर रोक लगा...

UP Administrative Transfer: यूपी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने कई अधिकारियों के तबादले किए, नई जिम्मेदारियां सौंपीं

UP Administrative Transfer: यूपी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने कई अधिकारियों के तबादले किए, नई जिम्मेदारियां सौंपीं

by SYED BUSHRA
May 29, 2026

UP Administrative Transfer: लखनऊ में योगी सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार...

Next Post
Sarus Crane Circuit से बढ़ेगा संरक्षण और पर्यटन,कौन से जिलों को जोड़ेगा सर्किट, क्या इससे स्थानीय रोजगार भरेगा ऊंची उड़ान

Sarus Crane Circuit से बढ़ेगा संरक्षण और पर्यटन,कौन से जिलों को जोड़ेगा सर्किट, क्या इससे स्थानीय रोजगार भरेगा ऊंची उड़ान

Animal lover: इसको भी देखे, सात महीनों में 33 लाख लोग बने शिकार, आवारा कुत्तों से सबसे ज्यादा मामले, किसने दिए आंकड़े

Animal lover: इसको भी देखे, सात महीनों में 33 लाख लोग बने शिकार, आवारा कुत्तों से सबसे ज्यादा मामले, किसने दिए आंकड़े

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist