सोमवार, जुलाई 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

41 माफियाओं पर चलेगा ‘बुलडोजर’ राजन तिवारी,सुधीर, राघवेंद्र, विनोद उपाध्याय जैसे अपराधियों की अवैध सम्पत्ति होगी ध्वस्त

by Manish Pandey
जून 30, 2022
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Gorakhpur: रेंज के सभी चार जिलों के टॉप-10 माफियाओं पर अब पुलिस का ‘बुलडोजर‘ चलेगा। पुलिस उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों की सूची तैयार कर मॉनिटरिंग सेल की मदद से मुकदमों के ट्रायल की स्थित जानेगी। इसके बाद कोर्ट में प्रभावी पैरवी कर उन्हें कोर्ट से सजा दिलाई जाएगी।
ये ऐसे बदमाश हैं, जो जिलों की टॉप टेन सूची में हैं। हर बदमाश पर 20 से 40 मुकदमे तक दर्ज हैं, लेकिन अभी तक किसी मामले में उन्हें सजा नहीं हो सकी है। यही वजह है कि इसे प्राथमिकता में शामिल कर कोर्ट में पैरवी करने का आदेश डीआईजी जे. रविंदर गौड़ ने दिया है।


डीआईजी ने ‘ऑपरेशन शिकंजा’ को और प्रभावी बनाने का आदेश दिया है। अब केस की तारीख पर पुलिस की ओर से कड़ी पैरवी की जाएगी, ताकि अपराधियों को सजा हो सके। चारों जिलों को मिलाकर कुल 41 माफियाओं की सूची तैयार की गई है। अभी तक पिछले छह महीने में अकेले गोरखपुर में 100 से ज्यादा मुकदमों में प्रभावी पैरवी कर पुलिस ने ‘ऑपरेशन शिकंजा‘ के तहत आरोपियों को सजा दिलाई है।
रेंज की बात करें, तो 150 और जोन की बात करें तो 200 आरोपियों को सजा दिलाई जा चुकी है। मगर, किसी बड़े माफिया को सजा दिलाने में पुलिस नाकाम रही। अब पुलिस ने माफिया को कम से कम एक मुकदमे में सजा दिलाने की तैयारी की है, ताकि वे सजायाफ्ता कहलाएं और यह न कह सकें कि कोर्ट या कानून उनका कुछ नहीं बिगाड़ पा रहा है।

RELATED NEWS

UP Summit 2026 में बोले CM योगी, ‘दंगा मुक्त और उत्सव प्रदेश’ बनी उत्तर प्रदेश की नई पहचान

UP Summit 2026 में बोले CM योगी, ‘दंगा मुक्त और उत्सव प्रदेश’ बनी उत्तर प्रदेश की नई पहचान

जुलाई 14, 2026
Uttar Pradesh के इस पिछड़े ज़िले की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, योगी राज में हो रह सब का विकास

Uttar Pradesh के इस पिछड़े ज़िले की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, योगी राज में हो रह सब का विकास

जुलाई 13, 2026

ये हैं गोरखपुर के टॉप 10 माफिया
गगहा के रहने वाले राजन तिवारी, झंगहा के रहने वाले राघवेंद्र यादव, गुलरिहा के राकेश यादव, बेलघाट के शैलेंद्र प्रताप सिंह, बांसगांव के राधे उर्फ राधेश्याम यादव, कैंट के सत्यव्रत राय, खजनी के सुभाष शर्मा, कैंट के अजीत शाही, गीडा के मल्हीपुर के प्रदीप सिंह, शाहपुर के सुधीर सिंह, गोरखनाथ के विनोद उपाध्याय का नाम इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

देवरिया के टॉप टेन माफिया
लार निवासी रवि प्र‌ताप सिंह उर्फ झूला सिंह, कोतवाली इलाके के हृदयशंकर, रामपुर कारखाना के सुनील राजभर, भलुअनी निवासी महेश यादव, गौरीबाजार निवासी विवेक सिंह, सलेमपुर निवासी अनूप सिंह उर्फ बबलू सिंह, खुखुन्दू निवासी मनीष मिश्रा, लार निवासी रामप्रवेश यादव, बनकटा निवासी अमृतांश पांडेय का ना‌म पुलिस की लिस्ट में शामिल गया है।

कुशीनगर के टॉप टेन माफिया
पड़रौना निवासी रूपक राय उर्फ रूपचंद, कुबेरस्थान निवासी अख्तर, कुबेरस्थान के अफजल, तुर्कपट्टी निवासी अमरेश यादव, हाटा निवासी जितेंद्र चौहान, हाटा के विनोद कुमार पासवान, तरया सुजान निवासी दीपक गुप्ता, हनुमानगंज निवासी श्रीराम उर्फ रामा, तुर्कपट्टी निवासी संतोष यादव, विशुनपुरा निवासी गोलू मिश्रा का नाम कुशीनगर के टॉप टेन माफिया की लिस्ट में शामिल है।


महराजगंज के टॉप टेन माफिया
कोतवाली इलाके के रजनीश सिंह, घुघली निवासी अनिल गुप्ता, पनियरा निवासी हरेकृष्ण मिश्र, फरेंदा निवासी उमा उर्फ उमाशंकर, पुरन्दरपुर निवासी गोविंद, नौतनवां निवासी टीसू उर्फ अकरम, परसामलिक के मुलायम यादव, सौनौली निवासी आफताब अंसारी, परसौनी के अनवर अली और ठूठीबारी के गोविंद कुमार गुप्ता का नाम टॉप टेन माफिया की लिस्ट में है।

Tags: BJPbulldozercmyogiNews1IndiaupnewsuttarpradeshYogi Adityanath
Share198Tweet124Share50

Manish Pandey

Related Posts

UP Summit 2026 में बोले CM योगी, ‘दंगा मुक्त और उत्सव प्रदेश’ बनी उत्तर प्रदेश की नई पहचान

UP Summit 2026 में बोले CM योगी, ‘दंगा मुक्त और उत्सव प्रदेश’ बनी उत्तर प्रदेश की नई पहचान

by Sadaf Farooqui
जुलाई 14, 2026

UP Summit 2026: उत्तर प्रदेश की राजनीति, विकास और कानून व्यवस्था पर केंद्रित रिपब्लिक भारत के विशेष कार्यक्रम 'UP Summit...

Uttar Pradesh के इस पिछड़े ज़िले की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, योगी राज में हो रह सब का विकास

Uttar Pradesh के इस पिछड़े ज़िले की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, योगी राज में हो रह सब का विकास

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला, जो कभी विकास और रोजगार की चुनौतियों के लिए जाना जाता था, आज महिला सशक्तीकरण...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Next Post

दिल्ली में झमाझम बारिश, राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी, मानसून पर क्या बोला मौसम विभाग, जानिए?

फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव ठाकरे का CM पद से इस्तीफा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist