सोमवार, अक्टूबर 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

फिरोजाबाद में जमीन विवाद को लेकर ट्रैक्टर से कुचल के कर दी गई हत्या,जानिए क्या है पूरा मामला?

by Anchal Jha
अक्टूबर 5, 2023
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जमीन विवाद को लेकर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक गांव में मंगलवार शाम कुछ लोगों ने एक 60 वर्षीय किसान पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था , जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान पुलिस भी वहां मौजूद थी। पुलिस की टीम जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची थी। घटना में दो महिला कॉन्स्टेबल भी घायल हुई हैं।

नारखी थाना क्षेत्र का मामला

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना नारखी थाना क्षेत्र के गढ़ी कल्याण गांव की है। यहां तहसीलदार पुलिस टीम के साथ एक व्यक्ति को नीलामी में मिली जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंचे थे। उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उसपर ट्रैक्टर चढ़ दिया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। इस दौरान मौके पर मौजूद दो महिला कॉन्स्टेबल भी जखमी हो गई।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

सितम्बर 15, 2026

नीलामी के दौरान मिली थी जमीन

इस घटना को लेकर SP सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने कहा कि नारखी क्षेत्र के फतहपुरा के रहने वाले जगदीश को साल 2003 में एक नीलामी के दौरान गढ़ी कल्याण में एक जमीन मिली थी। जमीन के कब्जे को लेकर कुछ विवाद भी था। जगदीश को उस जमीन पर कब्जा नहीं मिल पा रहा था।

विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस

जगदीश ने मामले की शिकायत की थी जिसके बाद मंगलवार को सदर तहसीलदार पुष्कर सिंह पुलिस बल के साथ विवाद सुलझाने और जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए गांव पहुंचे। इस दौरान दूसरे पक्ष के नेत्रपाल और इंद्रवीर व अन्य कई लोगों ने जगदीश के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई।SP ने बताया कि इस दौरान दो महिला कॉन्स्टेबल राधारानी और कोमल भी जख्मी हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने जगदीश के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी नेत्रपाल और इंद्रवीर समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है.

ये भी पढ़ें :- Ranbir Kapoor के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, Animal का धांसू टीजर हुआ रिलीज

महिला सिपाही ने दी जानकारी

महिला सिपाही ने बताया कि जमीन को लेकर विवाद हुआ था। महिलाएं भी बदतमीजी कर रही थी। हम उन्हें समझाने लगे, उन्हें थाने ले जाने के लिए गाड़ी में बैठाया, तभी उनकी तरफ से एक लड़का ट्रैक्टर पर आ गया, उसने हमारी गाड़ी में टक्कर मार दी। एक बार टक्कर मारने के बाद वह फिर ट्रैक्टर को पीछे ले गया। इसके बाद दोबारा फिर टक्कर मार दी। हम गाड़ी की साइड में खड़े थे, जिससे हमें चोट लग गई। इस घटना के बाद गांव में भारी पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है।

 

 

Tags: CrimeNews1IndiaUPUP Police
Share196Tweet123Share49

Anchal Jha

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 15, 2026

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पुलिस की कार्रवाई के बाद 28 वर्षीय गर्भवती महिला अंजलि की मौत का मामला सामने आया...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 29, 2026

ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में छह साल की बच्ची के लापता होने के बाद हड़कंप मच गया। परिवार की...

Next Post
क्या आप भी पेट की समस्य से हैं परेशान ? तो अपनाएं ये उपाय।

क्या आप भी पेट की समस्य से हैं परेशान ? तो अपनाएं ये उपाय।

Sanjay Singh photo

AAP सांसद संजय सिंह से ED ने 10 घंटे लंबी पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In