मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

औरंगजेब की जिद को चकनाचूर करने वाला इकलौता शिवमंदिर, जिसकी आज भी ततैया करती हैं ‘पहरेदारी’

Sunasir Nath Mandir Hardoi: हरदोई के सुनासीर नाथ मंदिर ऐतिहासिक महत्व है, . कहा जाता है कि देवराज इंद्र ने सुनासीर नाथ मंदिर में शिवलिंग की स्थापना कराई थी।

by Vinod
नवम्बर 30, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर, धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। यूपी के हरदोई जिले में भोले नाथ का प्रख्यात मंदिर है, जिसे बाबा सुनासीर नाथ मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर का इतिहास आदि काल से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि बाबा सुनासीर नाथ मंदिर की स्थापना स्वयं भगवान देवराज इंद्र ने की थी। यहां हरदिन सैकड़ों की संख्या में भक्त आते हैं और पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगते हैं। मंदिर पर मुगल आक्रांता औरंगजेब की नजर पड़ी। तब सनकी बादशाह ने इसे गिराने के आदेश दिए। मुगलसेना ने मंदिर को जमींदोज कर दिया और शिवलिंग की आरे को काटने लगे। तभी शिवलिंग से दूध की धारा फट पड़ी और सैनिकों पर ततैयों ने हमला बोल दिया। सैनिक मंदिर से भाग खड़े हुए। कहा जाता है कि अब भी मंदिर की पहरेदारी ततैया करती हैं।

कई दिन तक चला था युद्ध

16वीं शताब्दी में मुगल आक्रांता औरंगजेब अपनी फौज व तलवारों की दम पर देश भर के मंदिरों व देव स्थानों को ध्वस्त करते हुए गंगा की तराई में आ पहुंचा। तभी मुगल आक्रांता औरंगजेब के सिपहसलाहकारों ने स्वर्णजड़ित मंदिर के बारे में उसे बताया। औरंगजेब मंदिर को लूटने के साथ ही तबाह करने का मन बना बैठा। इतिहासकार बताते हैं मुगल आक्रांता औरंगजेब ने सेना को मंदिर को ढहाने का आदेश दे दिया। इसकी भनक लगते ही गौराखेड़ा के शूरवीरों ने मुगलसेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भयंकर युद्ध हुआ, दोनों ओर से सैकड़ों सैनिक मारे गए, लेकिन युद्ध कौशल से अनभिज्ञ व संसाधनों के अभाव में गौरखेड़ा के शूरवीर ज्यादा देर तक सेना के सामने नहीं टिक सके।

RELATED NEWS

बहराइच में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन करना मतलब देशद्रोह’

बहराइच में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन करना मतलब देशद्रोह’

मार्च 20, 2025
इस लेडी ने खोदी सद्दाम हुसैन की कब्र और ले गई अवशेष, जानें औरंगजेब के अलावा इन ’खलनायकों’ के कहां गड़े हैं ‘ताबूत’

इस लेडी ने खोदी सद्दाम हुसैन की कब्र और ले गई अवशेष, जानें औरंगजेब के अलावा इन ’खलनायकों’ के कहां गड़े हैं ‘ताबूत’

मार्च 20, 2025

शिवलिंग से दूध की धार फूट पड़ी

इतिहासकार बताते हैं कि जीत के बाद मुगल सैलिकों ने मंदिर पर कब्जा कर लिया। औरंगजेब के इशारे पर सेना ने मंदिर में लूटपाट शुरू कर दी। सैनिकों ने सबसे पहले मंदिर में लगा दो क्विंटल के सोने का कलश उतरवा लिया। फर्श में लगी सोने की गिन्नियां व सोने के घंटे लूट लिए। सैनिकों ने औरंगजेब के आदेश पर मंदिर का भवन ध्वस्त कर दिया। बताया जाता है कि इसके बाद सैनिक शिवलिंग खोदने लगे। काफी प्रयास के बाद भी सैनिक इसमें सफल नहीं हुए तो बादशाह ने सैनिकों को शिवलिंग चीरने का आदेश दिया। बादशाह के आदेश पर सैनिक आरे से शिवलिंग काटने लगे, इस पर शिवलिंग से दूध की धार फूट पड़ी। यह देख सैनिकों ने आरा चलाना बंद कर दिया।

ततैयों ने सेना को खदेड़ा

बताया जाता है कि इस बीच अचानक वहां लाखों की संख्या में प्रकट हुईं बर्रैया व ततैयों ने औरंगजेब की सेना पर हमला बोल दिया। जिस पर सैनिक वहां से भाग खड़े हुए। बर्रैयों व ततैयों ने शुक्लापुर गांव तक सेना का पीछा कर उन्हें खदेड़ दिया। शिवलिंग पर आरे का निशान आज भी देखा जा सकता है। औरंगजेब व उसकी सेना द्वारा किए गए हमले में मंदिर का भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। बताया कि जाता है कि काफी अरसा पूर्व क्षेत्र भगवंतनगर में रहने वाले एक एक मिश्रा परिवार ने मंदिर के भवन का निर्माण करवाया था और उसे नया स्वरूप दिया गया था।

यूपी के कोने-कोने से आते हैं भक्त

बाबा सुनासीर नाथ मंदिर की ख्याति जिले के साथ आस पास के जनपदों में भी है। प्रबंधन समिति की माने तो सावन के साथ ही अन्य दिनों में लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, कन्नौज व सीतापुर आदि जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालू दर्शन के लिए मंदिर में आते हैं। आस पास रहने वाले लोगों ने बताया कि मंदिर के बारे में प्रख्यात है कि यहां श्रद्धालू मन से जो भी मांगेंगे भोले नाथ वह अवश्य देंगे। मंदिर में भगवान शिव पार्वती विशाल मूर्तियों विराजमान हैं। इसके साथ ही मंदिर में झरना व गुफा का भी है। ग्रामीण बताते हैं कि अब भी शिवलिंग की पहरेदारी ततैया करती हैं।

Tags: AurangzebHardoi Shiv TempleShiv TempleSunasir Nath Temple
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

बहराइच में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन करना मतलब देशद्रोह’

बहराइच में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन करना मतलब देशद्रोह’

by Vinod
मार्च 20, 2025

बहराइच। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को बहराइच पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने एक बड़ा बयान दिया। सीएम...

इस लेडी ने खोदी सद्दाम हुसैन की कब्र और ले गई अवशेष, जानें औरंगजेब के अलावा इन ’खलनायकों’ के कहां गड़े हैं ‘ताबूत’

इस लेडी ने खोदी सद्दाम हुसैन की कब्र और ले गई अवशेष, जानें औरंगजेब के अलावा इन ’खलनायकों’ के कहां गड़े हैं ‘ताबूत’

by Vinod
मार्च 20, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। औरंगजेब की कब्र को लेकर पूरे देश में सियासत गर्म है। इसबीच हिन्दूवादी संगठनों ने महाराष्ट्र...

कौन है ‘वो’ जिसने औरंगजेब को दफनाने में खर्च किए 14 रुपए 12 आना, जानिए मुगल शासक की कब्र पर क्यों लगाया गया तुलसी का पौधा

कौन है ‘वो’ जिसने औरंगजेब को दफनाने में खर्च किए 14 रुपए 12 आना, जानिए मुगल शासक की कब्र पर क्यों लगाया गया तुलसी का पौधा

by Vinod
मार्च 19, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मुगल आक्रांता औरंगजब की कब्र को लेकर घमासान छिड़ा हुआ है। औरंगजेबी प्रेमियों ने महाराष्ट्र के...

Aurangzeb

Aurangzeb Grave Row: औरंगजेब की कब्र को लेकर हंगामा, VHP-बजरंग दल ने दी ‘कारसेवा’ की धमकी

by Mayank Yadav
मार्च 17, 2025

Aurangzeb Grave Row: महाराष्ट्र में मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।...

इन ‘3 सुपरकॉप’ के चलते मुस्कराया संभल, घबराए ‘बेईमान’ और 46 साल बाद खुले मंदिर के कपाट

इन ‘3 सुपरकॉप’ के चलते मुस्कराया संभल, घबराए ‘बेईमान’ और 46 साल बाद खुले मंदिर के कपाट

by Vinod
दिसम्बर 15, 2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़की...

Next Post
Himachal Pradesh

हिमाचल में HRTC बस में राहुल गांधी पर डिबेट, सुक्खू सरकार ने ड्राइवर-कंडक्टर को भेजा नोटिस

यूपी की अनोखी ट्रेन, जो मुसाफिरों को देती है लिफ्ट, हाथ का इशारा करते ही रेल के पहिए पर लग जाती है ब्रेक

यूपी की अनोखी ट्रेन, जो मुसाफिरों को देती है लिफ्ट, हाथ का इशारा करते ही रेल के पहिए पर लग जाती है ब्रेक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist