Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तर प्रदेश » गड्ढों के चलते मासूमों की गई जान, प्रयागराज में डूबे 4 बच्चे, कानपुर से सामने आया मामला

गड्ढों के चलते मासूमों की गई जान, प्रयागराज में डूबे 4 बच्चे, कानपुर से सामने आया मामला

प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र स्थित बेदौली गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। गांव के बाहर ईंट-भट्ठे के पास बने पानी भरे गड्ढे में डूबकर एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों की मौत हो गई।

by Gulshan
09/07/2025
Prayagraj News

Prayagraj News : प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र स्थित बेदौली गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। गांव के बाहर ईंट-भट्ठे के पास बने पानी भरे गड्ढे में डूबकर एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों की मौत हो गई। मंगलवार शाम से लापता ये बच्चे बुधवार सुबह मृत अवस्था में गड्ढे में उतराते मिले। जैसे ही हादसे की खबर फैली, गांव में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

सगे भाई-बहन थे चारों मृतक 

चारों मृतक बच्चे सगे भाई-बहन थे, जिनके नाम हैं — कांधा (3) पुत्र विमल कुमार, केशारी (3) पुत्र संजय, वैश्नवी (4) और हुनर (3) पुत्र हीरा। सभी बच्चे मनरेगा मजदूरों के परिवार से ताल्लुक रखते थे। मंगलवार शाम करीब 4 बजे ये बच्चे घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गए थे। रातभर परिजन और ग्रामीण उन्हें खेतों, रास्तों और गड्ढों में ढूंढते रहे। लापता बच्चों को खोजने के लिए पोस्टर भी छपवाए गए और पूरे गांव में चिपकाए गए, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला।

बुधवार सुबह करीब 5 बजे गांव के एक ग्रामीण ने ईंट-भट्ठे के पास पानी से भरे गहरे गड्ढे में बच्चों के शव उतराते देखे। जब शवों की पहचान हुई, तो गांव में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। माताएं बेहोश हो गईं, और पिता जमीन पर गिरकर विलाप करते रहे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED NEWS

Manouri Firecracker Factory Blast

Blast Breaking: मनौरी की पटाखा फैक्ट्री में भयानक धमाके, 5 की मौत, 22 घायल; कई मकान जमींदोज

August 31, 2026
Vindhya Expressway के लिए नहीं होगा जबरन अधिग्रहण, किसानों की सहमति से खरीदी जाएगी जमीन

Vindhya Expressway के लिए नहीं होगा जबरन अधिग्रहण, किसानों की सहमति से खरीदी जाएगी जमीन

August 30, 2026

भट्ठे की लापरवाही बनी मौत की वजह

परिवार के सदस्य रमाशंकर आदिवासी ने बताया कि गांव के बाहर एक पुराना ईंट-भट्ठा वर्षों से संचालित हो रहा है। भट्ठे के लिए की गई मिट्टी की खुदाई से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिन्हें न तो भरा गया और न ही किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था की गई। हाल ही में हुई बारिश के कारण गड्ढे पानी से भर गए थे, जो बच्चों के लिए जानलेवा साबित हुए। न कोई चेतावनी बोर्ड था, न कोई बैरिकेडिंग — यह घातक लापरवाही अब सवालों के घेरे में है।

यह भी पढ़ें : चूरू के रतनगढ़ में जगुआर विमान दुर्घटनाग्रस्त, खेतों में मिला…

मौके पर पहुंचे एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय ने बताया कि बच्चों के लापता होने की सूचना रात में मिली थी और तलाश जारी थी। बुधवार सुबह चारों बच्चों के शव एक ही गड्ढे में मिले। एसडीएम सुरेंद्र प्रताप यादव ने कहा कि प्रभावित परिवार को सरकारी सहायता दी जाएगी।

कानपुर में भी गड्ढा बना काल

इसी तरह कानपुर देहात के मंगलापुर थाना क्षेत्र के सरदार पुरवा गांव में भी एक गड्ढे ने मासूम की जान ले ली। श्यामबाबू की पत्नी शबनम अपने सात महीने के बेटे को लेकर ई-रिक्शा से झींझक जा रही थीं। रास्ते में गढ़ी महेरा के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे में रिक्शे का पहिया फंस गया, जिससे झटका लगने पर बच्चा मां की गोद से गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की बदहाली और प्रशासन की लापरवाही ने मासूम की जान ले ली।

Related Posts

Manouri Firecracker Factory Blast

Blast Breaking: मनौरी की पटाखा फैक्ट्री में भयानक धमाके, 5 की मौत, 22 घायल; कई मकान जमींदोज

August 31, 2026
Vindhya Expressway के लिए नहीं होगा जबरन अधिग्रहण, किसानों की सहमति से खरीदी जाएगी जमीन

Vindhya Expressway के लिए नहीं होगा जबरन अधिग्रहण, किसानों की सहमति से खरीदी जाएगी जमीन

August 30, 2026
Umar Convoy Toll Plaza News

Umar Convoy: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 25-30 कारों पर टोल न देने का आरोप, बैरियर टूटने ,धमकाने पर FIR

August 10, 2026
Abaan Ahmed Education

Education Story: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की पढ़ाई कितनी थी? 10वीं के रिजल्ट ने सभी को चौंकाया

August 7, 2026
UP Weather Alert: आंधी-पानी के बाद मिली राहत खत्म, उमस और तेज धूप से लोग बेहाल

Prayagraj News: गंगा में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दूसरी घटना में कमरे में मिला युवक का शव

August 6, 2026
Prayagraj News: प्रयागराज में साड़ी शोरूम में लगी भीषण आग, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Prayagraj News: प्रयागराज में साड़ी शोरूम में लगी भीषण आग, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

July 27, 2026
Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

July 14, 2026
Tragic River Drowning: प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, मां शीतला धाम मेले में यमुना में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

Tragic River Drowning: प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, मां शीतला धाम मेले में यमुना में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

July 13, 2026
Prayagraj News: अवैध पुलिस हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारी से वसूली कर पीड़ित को ₹25 हजार मुआवजा देने का आदेश

Prayagraj News: अवैध पुलिस हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारी से वसूली कर पीड़ित को ₹25 हजार मुआवजा देने का आदेश

June 9, 2026
Prayagraj Family Murder: एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, गायब बेटे की तलाश में जुटी पुलिस

Prayagraj Family Murder: एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, गायब बेटे की तलाश में जुटी पुलिस

June 3, 2026
Next Post
Arvind Kejriwal

केजरीवाल की समन विरोधी याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का ED को नोटिस, कैसे आया नया राजनीतिक मोड़

UP PSC

UP PCS अफसरों को को मिला प्रमोशन का तोहफा, 22 अधिकारियों का हुआ IAS में प्रमोशन!

Mumbai MLA Assault

खराब दाल पर भड़के विधायक संजय गायकवाड़, कैंटीन कर्मचारी को जड़ा थप्पड़

POPULAR POST

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026

LATEST

Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India