शनिवार, सितम्बर 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

जलशक्ति मंत्री ने बीकेटी और सिधौली के 40 हजार लोगों को दी शुद्ध पेयजल की सौगात |

by Manish Pandey
जुलाई 6, 2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow : बक्शी का तालाब स्थित मानपुर लाला गांव में मंगलवार सुबह जब लोग नींद से जागे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनके घर में जल जीवन मिशन की हर घर नल योजना से लगाई गई टोंटियों से शुद्ध पेयजल मिलने लगा। कुछ ऐसा ही माहौल सीतापुर में सिधौली के गांव का भी था। पीने के लिए शुद्ध पानी का इंतजार कर रहे लोगों का आनन्द देखते ही बना। इतने कम समय में शुद्ध पीने का पानी मिल जाने पर उनको यकीन ही नहीं हो रहा था। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार सुबह राजधानी में बक्शी का तालाब स्थित मानपुर लाला गांव में 30 लघु पाइप पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें 12 योजनाएं बक्शी का तालाब के गांवों के लिए और 18 योजनाएं सीतापुर स्थित सिधौली के गांव के लिए हैं।

आगा खान फाउंडेशन की ओर से मानपुर लाला ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बक्शी का तालाब और सिधौली के 40 हजार लोगों को शुद्ध पेयजल की सौगात दी। इन योजनाओं से 3500 घरों में हर घर नल योजना के तहत पानी कनेक्शन दिये गये हैं। काफी समय से गांव के लोग शुद्ध पेयजल मिलने का इंतजार कर रहे थे। जलशक्ति मंत्री ने योजनाओं के लोकार्पण के बाद परियोजना स्थल पर चल रही वाटर टेस्टिंग की व्यवस्था और भूजल संजोने के संयंत्रों को भी देखा और उनके कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर बक्शी का तालाब स्थित 15 गांव के प्रधान भी मौजूद रहे। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने परियोजना स्थल पर मौजूद लोगों से कहा कि जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पाइप से पानी पहुंचने की वजह से माताओं-बहनों का जीवन आसान हो रहा है। इसका एक बड़ा लाभ गरीब परिवारों के स्वास्थ्य को भी हुआ है। इससे गंदे पानी से होने वाली अनेक बीमारियों में भी कमी आ रही है।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026

80 साल की बिट्टू देवी को जलशक्ति मंत्री ने अपने हाथ से पिलाया शुद्ध पानी

जलशक्ति मंत्री ने मानपुर लाला गांव में परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद गांव में स्थित एक घर में पहुंचे। वहां उन्होंने परिवारीजनों से पानी का ग्लास मांगा। योजना के तहत लगाई टोंटी से खुद ग्लास में पानी भरा और घर की बुजुर्ग महिला बिट्टू देवी(80 साल) को शुद्ध पानी अपने हाथों से पिलाया। नन्ही रिंकी को भी अपने हाथ से पानी पीने के लिए दिया। बाद में जल शक्ति मंत्री ने खुद भी उसी टोंटी से शुद्ध पानी को पीकर उसकी गुणवत्ता का जायजा लिया।

Tags: BJPcmyogiJalshakti MinisterNews1Indiaswatantra dev singhUP NewsUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Manish Pandey

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

Next Post

बिजनेस और जॉब में कालसर्प दोष देता है परेशानी, इस उपाए से करें दूर  

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव की तबियात नासाज़, एंबुलेंस से ले जाया जाएगा दिल्ली

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In