Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

खेत में ‘DM साहब’ ने हंसिया से उड़ाया गर्दा, सिर पर टोपी-काले चश्मे के साथ नेपियर घास का कुछ ऐसे किया खत्मा

जौनपुर के डीएम डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने सूट-बूट में काटी घास, वीडियो हो रहा वायरल, सोशल मीडिया पर लोग डीएम को कर रहे ट्रोल, जमकर कर रहे कमेंट।

by Vinod
August 12, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के डीएम डॉ दिनेश चंद्र सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया में गर्दा उड़ा रहा है। ‘डीएम साहब’ सूट, बूट, टोपी और काले चश्मे के साथ पहुंचते हैं। किसान से हंसिया मांगते हैं और फिर खेत में खड़ी बेरहम घास को दनादन काटने लगते हैं। इस दौरान उनके साथ मौके पर मौजूद कर्मचारी घासकांड का वीडियो मोबाइल से शूट करते हुए दिखाई पड़े। किसानों ने डीएम की पिक्चर को कैमरे में कैद की और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

जौनपुर के डीएम डॉ दिनेश चंद्र सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अलग अंदाज में दिख रहे हैं। डीएम का ये वीडियो बक्सा विकासखंड के बशारतपुर गांव का है। यहां वह गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान डीएम गोआश्रय स्थल में बोए गए नेपियर घास की कटाई के लिए किसान बन गए। कैमरे के सामने सूट, बूट, टोपी और काला चश्मा के साथ डीएम ने अपने हाथों से घास को काटा। इस मौके पर उन्होंने किसानों को नेपियर घास की खूबियां बताते हुए उसके लिए प्रोत्साहित भी किया।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

May 20, 2026
Pratapgarh Truck Railway Track Incident

Pratapgarh Incident: फाटक बंद देखकर सिरफिरे चालक ने लिया खतरनाक फैसला, रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, बड़ा हादसा टला

May 19, 2026

डीएम ने किसानों के साथ चर्चा की फिर गायों को गुड़ भी खिलाया। डीएम का ये सूट-बूट में घास काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स डीएम के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफार्म में लिख रहे हैं। डीएम के इस अंदाज को देखकर लोगों का कहना है कि अधिकारियों को भी आजकल रियल वर्क करने से ज्यादा कैमरे के समाने रील्स शूट कराने का चस्का लग गया है। यही वजह है कि डीएम साहब ने घास का खात्मा ऑन कैमरे के सामने किया। एक यूजर्स ने लिखा कि डीएम साहब को बाढ़ ग्रस्त इलाकों में जाकर जरूर पीड़ितों के साथ वीडियो बनानी चाहिए। जिससे कि जिले का सच सरकार तक पहुंचे।

बता दें कि जौनपुर के डीएम डॉ दिनेश चंद्र सिंह अपने अलग अंदाज और बेतुके बयान को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। डीएम बिना सड़क बनाए ही 26 लाख 58 हजार के घोटाले के मामले में उन्होंने एक विवादित बयान देते हुए यह कह डाला कि पीडब्ल्यूडी लाखों करोड़ों में काम करती है। ऐसे में 25 से 30 लाख के घोटाले का मामला बहुत ही छोटा है। ऐसी छोटी सी चूक के लिए सरकार और जिले की छवि खराब नहीं करनी चाहिए। इतना ही नहीं डीएम साहब के सतरंगी रील्स आपको सोशल मीडिया प्लेटफार्म में मिल जाएंगे।

सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं, जौनपुर के डीएम खेत में जाकर किसान बनकर कभी घास काटने लगते हैं, तो कभी नेताओं जैसी बयानबाजी करके सरकार की छवि धूमिल न करने की सलाह देकर घोटाले की नई परिभाषा बता देते हैं। हालांकि, कैमरे के सामने अलग अंदाज में शूटिंग कराने वाले डीएम साहब जौनपुर की जनसमस्याओं को लेकर अगर इतने चिंतित होते तो शायद जनता को अपनी मूलभूत जरूरतों के लिए इतनी जद्दोजहद न करनी पड़ती। फिलहाल सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।

Tags: DM's video went viralJaunpur DM cut grassJaunpur DM Dr Dinesh Chandra SinghUP News
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh : Firozabad में बढ़ते ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम...

Pratapgarh Truck Railway Track Incident

Pratapgarh Incident: फाटक बंद देखकर सिरफिरे चालक ने लिया खतरनाक फैसला, रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, बड़ा हादसा टला

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Pratapgarh Truck Incident: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। नीमा...

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
December 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट से इलाके में मची अफरा तफरी , दो की मौत, कई लोग घायल

बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट से इलाके में मची अफरा तफरी , दो की मौत, कई लोग घायल

by SYED BUSHRA
November 13, 2025

Barabanki Firecracker Factory Blast: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। टिकैतनगर...

Next Post
Lakhimpur Kheri

बिग ब्रेकिंग: Lakhimpur Kheri में स्कूल टीचर पर छात्राओं के गंभीर आरोप, थाने में हंगामा

Kanpur

Kanpur में फिर गूंजा ऑडियो कांड, डीएम पर महिला अधिकारी के कथित अपशब्द, मचा बवाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist