मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

अखिलेश दुबे के ‘राजदार’ DSP ऋषिकांत शुक्ला किए गए सस्पेंड, जानें कैसे खड़ी कर ली 100 करोड़ की कंस्ट्रक्शन कंपनी

अखिलेश दुबे के करीबी रहे डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला को सरकार ने किया सस्पेंड, रडार पर कई अन्य सीओ और अधिकारी, सब पर अखिलेश दुबे की मदद का है आरोप।

by Vinod
नवम्बर 4, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। पूर्व पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार का ऑपरेशन महाकाल बदस्तूर जारी है। अब महाकाल के जाल में डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला भी फंस गए और शासन ने उन्हें देररात सस्पेंड कर दिया। डीएसपी पर अखिलेश दुबे से सांठगांठ का आरोप है। इससे पहले अखिलेश के करीबी रहने के आरोप में इंस्पेक्टर आशीष द्विवेदी को निलंबित किया गया था। इसके साथ ही इंस्पेक्टर सभाजीत को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेजा था। फिलहाल एसआईटी ने निलंबित डीएसपी को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है। एसआईटी 100 करोड़ रूपए को लेकर भी जांच शुरू कर दी है।

पहले जानें अखिलेश दुबे के बारे में

वकील अखिलेश दुबे अब केवल एक वकील के तौर पर नहीं, बल्कि अपराध और कानून के गठजोड़ की मिसाल के रूप में सामने आया है। खुद को सामाजिक न्याय का पैरोकार बताने वाला यह शख्स दरअसल शहर में रंगदारी, जालसाजी और फर्जी मुकदमों के साथ-साथ पुलिसिया कार्रवाई की पटकथा तक तय करता रहा। दीप सिनेमा के पास दो दशकों तक एक ऐसा ‘दरबार’ सजता रहा, जो दिखने में तो वकील का दफ्तर था, लेकिन असल में कानून से ऊपर बैठा एक समानांतर तंत्र था। अखिलेश के दरवार में पुलिस-प्रशासन के बड़े-बड़े अफसर हाजिरी लगाते थे। इसी गठजोड़ के बल पर अखिलेश दुबे कानपुर का दूसरा विकास बन गया।

RELATED NEWS

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

सितम्बर 3, 2026
Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

सितम्बर 2, 2026

ऋषिकांत शुक्ला पर गिरी गाज

अखिलेश दुबे के राजदार रहे डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला को 100 करोड़ से अधिक संपत्ति एकत्रित करने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विजिलेंस की जांच भी शुरू हो गई है। उन पर कानपुर में तैनाती के दौरान लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाकर संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे थे। एसआईटी जांच में 12 स्थानों पर 92 करोड़ से अधिक की संपत्ति मिलने की पुष्टि हुई थी। साथ ही तीन अन्य संपत्तियां भी हैं। डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला पर पुलिस कार्यालय में स्थित शिकायत प्रकोष्ठ में तैनाती के दौरान बीजेपी नेता रवि सतीजा को अखिलेश दुबे के कार्यालय तक पहुंचाने का आरोप लगा था।

इन अफसरों पर लटकी तलवार

ऋषिकांत शुक्ला के अलावा अखिलेश के करीबी रहे लखनऊ में तैनात डिप्टी एसपी विकास पांडेय, हरदोई में डिप्टी एसपी संतोष कुमार सिंह, केडीए वीसी के पीए रहे महेंद्र कुमार सोलंकी (वर्तमान बस्ती में तैनात) और कश्यप कांत दुबे पर कार्रवाई होनी बाकी है। सभी पर साकेतनगर के अखिलेश दुबे का दरबारी होने का आरोप है। अखिलेश के करीबी रहे सीओ और केडीए कर्मियों पर आरोप लगने के बाद एसआईटी ने दो बार सामने पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भेजा था। लेकिन इनमें से कोई भी एसआईटी के सामने पेश नहीं हुआ। इन लोगों को डर था कि कहीं अखिलेश दुबे और इंस्पेक्टर सभाजीत की तरह उन्हें भी पूछताछ के बाद गिरफ्तार न कर लिया जाए।

करोड़ों की खड़ी कर ली कंपनी

इन पर आरोप थे कि यह सभी लोग सरकारी कर्मचारी होने के बाद भी अखिलेश दुबे के साथ मिलकर जमीनों का कारोबार कर रहे थे। इतना ही नहीं बाकायदा कंपनी बनाकर अपने परिजनों के नाम पर कारोबार कर रहे थे। एक कंपनी सामने आई है, इसमें सौ करोड़ से भी ज्यादा का टर्नओवर है। इसी आधार पर इन सभी को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। एसआईटी में शामिल सूत्रों की मानें तो सीओ संतोष सिंह, विकास पांडेय और ऋषिकांत ने अखिलेश दुबे के साथ मिलकर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी खड़ी की है। इस कंपनी में ऋषिकांत की पत्नी प्रभा शुक्ला, सीओ विकास पांडेय का भाई प्रदीप कुमार पांडेय, संतोष सिंह का रिश्तेदार अशोक कुमार सिंह व अखिलेश दुबे के परिजन शामिल हैं।

कानपुर पुलिस कमिश्नर ने भेजी थी रिपोर्ट

कानपुर पुलिस कमिश्नर ने 10 और 15 सितंबर को अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन को पत्र भेजकर जांच रिपोर्ट सौंपी थी। इसी पत्र के आधार पर 18 सितंबर को अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन ने शासन में यह पत्र भेजा था। पुलिस कमिश्नर की ओर से भेजे गए पत्र में इस बात का उल्लेख किया गया था कि वर्तमान में मैनपुरी के भौगांव में तैनात ऋषिकांत करीब करीब 10 साल से अधिक कानपुर नगर में तैनात रहे हैं। वह यहां वर्ष 1998 से 2006 तक तथा दोबारा दिसंबर 2006 से वर्ष 2009 तक नियुक्त रहे हैं। कानपुर में अखिलेश दुबे गिरोह चलाकर फर्जी मुकदमे कराकर लोगों को फंसाने और वसूली और कब्जे का कार्य करता है। इस गठजोड़ में पुलिस, केडीए और अन्य विभागों के लोग शामिल हैं।

एसआईटी की जांच में सामने आया सच

ऋषिकांत भी अखिलेश दुबे के करीबी हैं। इस घनिष्ठता एवं अखिलेश के परिजनों की विभिन्न प्रापर्टी में इनकी भागीदारी है एसआईटी की जांच व सत्यापन में ऋषिकांत शुक्ला द्वारा स्वयं,अपने परिवारीजन, साथियों व साझेदारों के साथ करीब 100 करोड़ की अकूत संपत्ति अर्जित करने की पुष्टि हुई है। 12 स्थानों पर उपलब्ध संपत्ति करीब 92 करोड़ की है, जबकि तीन अन्य स्थानों पर उपलब्ध संपत्तियों के अभिलेख उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि गोपनीय सूचनानुसार वह भी शुक्ला के पैन से जुड़े हैं। जांच में आर्यनगर में 11 दुकानें होने की बात सामने आई है, जो इनके पड़ोसी साथी देवेंद्र दुबे के नाम पर हैं, हालांकि यह ऋषिकांत की बेनामी संपत्ति है।

Tags: Akhilesh DubeyDSP Rishikant Shukla suspendedkanpurUP GovernmentUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से परेशान थे। कुछ समय पहले वह फिरोजाबाद में...

Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

Lucknow Police Sub Inspector:लखनऊ में शराब के नशे में एक दरोगा पर टिफिन संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और कार में...

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Indian Coffee House: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज की पहचान सिर्फ बाजारों और नवाबी अंदाज से नहीं है।...

Next Post
UP News: ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार के उड़े परखच्चे, बराबंकी हादसे में अब तक आठ लोगों ने तोड़ा दम

UP News: ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार के उड़े परखच्चे, बराबंकी हादसे में अब तक आठ लोगों ने तोड़ा दम

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh में मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू: बीएलओ आज से घर-घर, जानें आपकी भूमिका

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In