Thursday, January 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Kanpur में कानूनगो आलोक दुबे 30 करोड़ की संपत्ति का मालिक निकला, डीएम ने डिमोट कर लेखपाल बनाया

कानपुर में कानूनगो आलोक दुबे 30 करोड़ की संपत्ति का मालिक निकला। जांच में खुलासा हुआ कि उन्होंने पद का दुरुपयोग कर जमीनों की हेराफेरी की। डीएम ने उसे डिमोट कर लेखपाल बना दिया और कार्रवाई का आदेश दिया।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 29, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Kanpur
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur News: कानपुर में विवादित जमीनों और अभिलेख हेराफेरी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। सहायक महानिरीक्षक निबंधन की जांच में सामने आया कि कानूनगो आलोक दुबे के पास 30 करोड़ की 41 संपत्तियां हैं। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने जांच रिपोर्ट के आधार पर उसे कानूनगो पद से डिमोट कर लेखपाल बना दिया और सेवा पुस्तिका में परिनिन्दा दर्ज करने का आदेश दिया। शिकायतकर्ता संदीप सिंह ने ग्राम कला का पुरवा रामपुर भीमसेन की गाटा और सिंहपुर कठार की गाटा में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन था, लेकिन कानूनगो ने पद का दुरुपयोग करते हुए संपत्ति दर्ज कर बैनामा और बिक्री कर दी थी।

शिकायत और प्रारंभिक जांच

ग्राम कला का पुरवा रामपुर भीमसेन निवासी संदीप सिंह ने 2 दिसंबर 2024 को डीएम से शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कानूनगो आलोक दुबे ने 11 मार्च 2024 को वरासत दर्ज कर उसी दिन बैनामा करा लिया, जबकि विक्रेता का नाम खतौनी में दर्ज नहीं था। इसके बाद 19 अक्टूबर 2024 को गाटा 207 को निजी कंपनी आरएनजी इंफ्रा को बेच दिया गया। मामले की जांच में समिति ने इसे पद का दुरुपयोग, मिलीभगत और हित-संघर्ष की श्रेणी में रखा। 17 फरवरी 2025 को आलोक दुबे को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई।

RELATED POSTS

Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

December 15, 2025
Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

December 4, 2025

जांच में खुलासा और कार्रवाई

Kanpur एडीएम न्यायिक, एसडीएम सदर और एसीपी कोतवाली की कमेटी ने जांच कर आलोक दुबे को दोषी पाया। 6 मार्च को चार आरोपों का आरोपपत्र जारी हुआ। नोटिस-पत्र, जवाब और साक्ष्यों की आह्वान प्रक्रिया के बाद 21 अगस्त को व्यक्तिगत सुनवाई पूरी हुई। संदीप सिंह की तहरीर पर थाना कोतवाली में 25 मार्च को कानूनगो और लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों ने अरेस्टिंग स्टे ले लिया। इसी मामले में लेखपाल अरुणा द्विवेदी को भी निलंबित किया गया और तहसीलदार सदर की जांच में उन्हें दोषी पाया गया।

संपत्तियों का विवरण

Kanpur सहायक महानिरीक्षक निबंधन की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि आलोक दुबे के पास 8.62 हेक्टेयर भूमि, लगभग 30 करोड़ की लागत की 41 संपत्तियां हैं। यह संपत्तियां आलोक दुबे, उसकी पत्नी, पुत्रों और अरुणा द्विवेदी के नाम पर पाई गई हैं। डीएम ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए आलोक दुबे को कानूनगो पद से डिमोट कर लेखपाल बनाया और अन्य संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई है।

Lucknow में धर्मांतरण का खेल: चंगाई सभा में 50 से अधिक हिंदू बने निशाना, आरोपी गिरफ्तार

Tags: kanpur
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

by Mayank Yadav
December 15, 2025

Kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय...

Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

by Mayank Yadav
December 4, 2025

Kanpur Unnao Y-shaped bridge: कानपुर की वीआईपी रोड को उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी से सीधे जोड़ने वाली Y-आकार पुल परियोजना...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

by Vinod
November 29, 2025

कानपुर। दिग्गज राजनेता, महान जनसेवक, पूर्व मंत्री व तीन बार सांसद रहे श्रीप्रकाश जायसवाल अब इस दुनिया में नहीं रहे।...

बोला ‘आई लव यू’ और किया बैड टच तो एक्स गर्लफ्रेंड का बदलापुर, दांतों से काट डाली इश्कबाज युवक की जीभ

बोला ‘आई लव यू’ और किया बैड टच तो एक्स गर्लफ्रेंड का बदलापुर, दांतों से काट डाली इश्कबाज युवक की जीभ

by Vinod
November 18, 2025

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी...

Next Post
Gold Rate Today

Gold Rate Today : फिर आया सोने के दाम में उछाल, जानें क्या कहते हैं आज के ताजा रेट ?

Hapur

50 करोड़ की बीमा के लिए पिता की हत्या! बेटा और साथी गिरफ्तार, पुलिस जांच में सनसनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version