शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

IND Vs ENG: कप्तान बनते ही Shubman Gill ने तोड़ा ICC का नियम, काले मोजे से मैच में मचा बवाल !

IND Vs ENG: Headingley टेस्ट में शतक के बाद ICC नियम का तोड़ने की गलती कर बैठे शुभमन गिल. मैच में हुआ बवाल, लग सकता है जुर्माना !

by Vishal Saraswat
जून 21, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
IND Vs ENG
Share on FacebookShare on Twitter

IND Vs ENG: हेडिंग्ले टेस्ट में शतक के बाद ICC नियम का तोड़ने की गलती कर बैठे शुभमन गिल. मैच में हुआ बवाल, लग सकता है जुर्माना. भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है. ( IND Vs ENG ) पहले टेस्ट के पहले ही दिन टीम इंडिया ने 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया, जिसमें कप्तान शुभमन गिलऔर सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की शानदार शतक बनाया है. लेकिन इस कामयाबी के बीच गिल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. दरअसल, उन्होंने एक ऐसा काम कर दिया है जिससे उन पर ICC की ओर से भारी जुर्माना लग सकता है.

 

RELATED NEWS

India-s-captain-Shubman-Gill--C--walks-back-to-th

IND vs SA: कप्तान शुभमन गिल की गर्दन में चोट, टेस्ट में वापसी पर संदेह

नवम्बर 15, 2025
यशस्वी ने 173 रन ठोककर तोड़ा ब्रैडमैन-सचिन और सोबर्स का रिकार्ड, भारत अब ऐसे करेगा वेस्टइंडीज का सूफड़ा साफ

यशस्वी ने 173 रन ठोककर तोड़ा ब्रैडमैन-सचिन और सोबर्स का रिकार्ड, भारत अब ऐसे करेगा वेस्टइंडीज का सूफड़ा साफ

अक्टूबर 10, 2025

IND Vs ENG

कप्तान गिल ने ICC का कौन सा नियम तोड़ा ?

मैच के पहले दिन जब शुभमन गिल बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे तो उन्होंने सफेद मोजों की जगह काले मोजे पहन रखे थे. टेस्ट क्रिकेट में खिलाड़ियों के लिए ड्रेस कोड सख्ती से निर्धारित होता है. ICC के नियम 19.45 के अनुसार, टेस्ट मैच के दौरान खिलाड़ियों को सफेद, क्रीम या हल्के भूरे रंग के मोजे पहनने होते हैं. शुभमन गिल द्वारा काले मोजे पहनना इस नियम का उल्लंघन माना गया है. यह नियम मई 2023 में मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) की सिफारिश पर लागू किया गया था, जो क्रिकेट के सभी प्रारूपों के नियमों का निर्धारण करता है.( IND Vs ENG )

नियम तोड़ने पर क्या होगी सजा ?

अब सवाल यह है कि गिल पर क्या कोई कार्रवाई होगी? इस मामले में फैसला हेडिंग्ले टेस्ट के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन के हाथ में है. यदि रेफरी इस गलती को लेवल 1 अपराध के रूप में दर्ज करते हैं और मानते हैं कि यह जानबूझकर किया गया था, तो गिल को मैच फीस का 10 से 20 प्रतिशत तक जुर्माना देना पड़ सकता है. ( IND Vs ENG )

इससे पहले कितने प्लेयर्स ने तोड़ा ये नियम ?

2018-केएल राहुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में गलत हेलमेट पहनने पर 10% जुर्माना.
2016-क्रिस गेल ने बिग बैश लीग में काले बल्ले का इस्तेमाल करने पर कार्रवाई.
2019-इमाम उल हक ने वर्ल्ड कप में अवैध लोगो वाली जर्सी पहनने पर 15% जुर्माना.
2021-जो रूट ने LGBTQ+ समर्थन में रेनबो जर्सी पहनने पर 15% जुर्माना.

अब गिल के साथ क्या होगा ?

शुभमन गिल ने भले ही कप्तान के रूप में अपने पहले टेस्ट में बेहतरीन शतक लगाया हो, लेकिन ICC के नियमों की अनदेखी ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया है. अब सबकी नजरें मैच रेफरी के फैसले पर हैं. देखना यह होगा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाता है या गिल को चेतावनी देकर छोड़ दिया जाएगा.

यह भी पढ़े: IND VS ENG: इंग्लैंड में कप्तान गिल कितने असरदार ? हैरान करने वाले आंकड़े आए सामने !

Tags: IND vs ENG 2025shubhman gill
Share197Tweet123Share49

Vishal Saraswat

Vishal Saraswat is a journalist. He is working on sub-editor post and he is expert in Sports beat.

Related Posts

India-s-captain-Shubman-Gill--C--walks-back-to-th

IND vs SA: कप्तान शुभमन गिल की गर्दन में चोट, टेस्ट में वापसी पर संदेह

by Kanan Verma
नवम्बर 15, 2025

Kolkata के ईडन गार्डन्स में IND vs South Africa के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन, भारत...

यशस्वी ने 173 रन ठोककर तोड़ा ब्रैडमैन-सचिन और सोबर्स का रिकार्ड, भारत अब ऐसे करेगा वेस्टइंडीज का सूफड़ा साफ

यशस्वी ने 173 रन ठोककर तोड़ा ब्रैडमैन-सचिन और सोबर्स का रिकार्ड, भारत अब ऐसे करेगा वेस्टइंडीज का सूफड़ा साफ

by Vinod
अक्टूबर 10, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला दिल्ली के...

IND Vs ENG 2025

IND Vs ENG 2025: एजबेस्टन में 587 रन बनाकर भी जीत पक्की नहीं ? क्योंकि Shubhman Gill ने करी ये गलती ?

by Vishal Saraswat
जुलाई 4, 2025

IND Vs ENG 2025: शुभमन गिल का दोहरा शतक, गेंदबाजों की धारदार शुरुआत, फिर भी इंग्लैंड की वापसी का डर...

IND VS ENG

IND VS ENG: इंग्लैंड में कप्तान गिल कितने असरदार ? हैरान करने वाले आंकड़े आए सामने !

by Vishal Saraswat
जून 19, 2025

IND VS ENG: इंडिया और इंग्लैंड की पांच टेस्ट मैचों की सीरीज कल से शुरु हो जाएगी. विराट कोहली और...

IND vs ENG 2025

IND vs ENG 2025: इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज चोटिल, 19 साल के युवा को मिला मौका !

by Vishal Saraswat
जून 11, 2025

IND Vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज 20 जून 2025 से लीड्स में...

Next Post
Kasganj News

सहावर में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया, सपा विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष आमने-सामने

Mahesh Jirawala

एयर इंडिया क्रैश में हुई फिल्म प्रोड्यूसर महेश जीरावाला की मौत की पुष्टि, DNA टेस्ट में हुआ बड़ा खुलासा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist