Friday, June 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

काशी मथुरा तो बहुत सुना होगा, अब यहां भी मस्जिद में निकल आया मंदिर ! भड़के मौलाना लेकिन अदालत के आगे सब फेल

by Mayank Yadav
November 22, 2024
in उत्तर प्रदेश
Sambhal
Share on FacebookShare on Twitter

Sambhal temple-mosque dispute: काशी और मथुरा के बाद अब संभल में भी मंदिर मस्जिद विवाद ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को जिला कोर्ट में हिन्दू सम्प्रदाय की ओर से एक याचिका दायर की गई थी जिसमें शहर की जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने का दावा किया गया। याचिका पर कोर्ट ने सर्वे के आदेश भी जारी कर दिए। इसकी सूचना मिलने के बाद ही समुदाय विशेष में आक्रोश फैल गया। अब इस मामले पर मौलाना भी माहौल को हवा देने में जुटे हैं। सवाल उठता है कि अगर समुदाय विशेष को ये पक्का यकीन है कि जामा मस्जिद वाकई मस्जिद ही है तो फिर सर्वे से एतराज क्यों।

सर्वे के आदेश के बाद भारी सुरक्षा बल तैनात

Sambhal के इस जामा मस्जिद पर तैनात भारी फोर्स माहौल की कहानी खुद ही कह रहा है। जिला कोर्ट द्वारा सर्वे का आदेश दिए जाने के बाद जिस तरह से माहौल बदला और सोशल मीडिया पर पत्र वायरल हुआ जिसमें जुमे की नमाज पर मस्जिद में इकठ्ठा होने की बात कही गई उसके बाद से ही प्रशासन सतर्क हो गया। और बड़ी संख्या में पुलिस, पीएससी और आरएएफ के जवानों की तैनाती कर दी गई। बड़ी संख्या में मुरादाबाद और बरेली मंडल से भी फोर्स मंगाई गई है। इस बीच पूरे मामले पर सियासत भी गरमा गई है।

RELATED NEWS

No Content Available

भड़के उलेमा, सपा बसपा को भी याद आया वोट बैंक

Sambhal में सर्वे के इस आदेश के बाद मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के अलावा समाजवादी पार्टी और बीएसपी ने भी कड़ा विरोध किया है। समाजवादी पार्टी ने इसे उकसाने वाली कार्रवाई करार दिया और सर्वे का विरोध किया तो वहीं पर्सनल ला बोर्ड ने भी इसे साम्प्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश करार दिया। बीएसपी की मुखिया मायावती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘यूपी के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद को लेकर अचानक विवाद, सुनवाई और फिर उसके बाद फौरन बाद ही आपाधापी में सर्वे की खबरें राष्ट्रीय चर्चा व मीडिया की सुर्खियों में हैं। किन्तु इस प्रकार से सदभाव व माहौल बिगाड़ने का संज्ञान सरकार तथा सुप्रीम कोर्ट को भी जरूर लेना चाहिए।‘

Sambhal की मस्जिद पर सियासत गरमानी तय

कुल मिलाकर संभल मामले पर सियासत और ज्यादा गरमानी भी तय है। मामला चूंकि अदालत के माध्यम से सामने आया है ऐसे में इस मामले का रास्ता भी अदालत के जरिए ही निकलेगा। सवाल उठता है कि आखिर सर्वे पर समुदाय विशेष के नेताओं को इतना एतराज क्यों होता है। काशी और मथुरा सर्वे को लेकर हो रही मुकदमे बाजी इसका प्रमाण है।

यहां पढ़ें: Deoria School: स्कूल की रसोई में नॉन-वेज और शराब की बोतलें… टीचरों की मस्ती की पाठशाला देखकर हो जाएंगे शर्मसार
Tags: Kashi-Mathura disputeSambhal temple-mosque dispute
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
एशिया की सबसे बड़ी पुलिस परीक्षा में इन दो गांवों का रहा दबदबा, 36 युवक-युवतियों के चयन से गदगद ‘बागवां’

एशिया की सबसे बड़ी पुलिस परीक्षा में इन दो गांवों का रहा दबदबा, 36 युवक-युवतियों के चयन से गदगद ‘बागवां’

Sambhal

Sambhal Shahi Jama Masjid: संभल की जामा मस्जिद का असली सच जाकर चौंक जाएंगे। अंग्रेजी हूकूमत की एक रिपोर्ट कैसे बन गई हिन्दू पक्ष के लिए ढाल, जानिए

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist