Thursday, June 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

एशिया की सबसे बड़ी पुलिस परीक्षा में इन दो गांवों का रहा दबदबा, 36 युवक-युवतियों के चयन से गदगद ‘बागवां’

UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में मुजफ्फरनगर और गोंडा के दो गांवों के 36 युवाओं ने सफलता हासिल की है। मुजफ्फरनगर के कासमपुर खोला गांव से 26 और गोंडा के करुवावारा गांव से 10 युवाओं ने लिखित परीक्षा पास की है।

by Vinod
November 22, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। UP Police Constable Result 2024 उत्तर प्रदेश की पुलिस कांस्टेबल पुलिस परिक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को आ गए। चयनित अभ्यर्थियों के चेहरों में मुस्कान थी। दिनभर मिठाई और बधाईयों का दौर चला। सभी ने एक स्वर में कहा कि एशिया की सबसे बड़ी पुलिस परीक्षा को कामयाब बनाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को शुक्रिया। वहीं प्रदेश के दो ऐसे गांव हैं, जहां पर 36 युवक-युवतियों का चयन कांस्टेबल के पद पर हुआ। जिसके कारण दोनों गांव में रतजगा हुआ। अभ्यर्थी खुशी से झूमे और परिवार के साथ डांस किया। मंदिर में जाकर माथा भी टेका।

21 नवबंर को आया रिजल्ट

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 परीक्षा में 48 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। कुल 48,17,441 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था. इसमें 15 लाख महिला उम्मीदवार शामिल थीं। करीब 34.6 लाख उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से नतीजे 21 नवंबर को घोषित कर दिए गए हैं। जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के चेहरों में मुस्कान आ गई। अभ्यर्थियों ने कहा कि पिछली परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी। हमसब को सीएम योगी आदित्यनाथ से उम्मीद थी कि वह परीक्षा दोबारा करवाएंगे। और हुआ भी वही। समय पर एग्जाम हुआ और रिजल्ट आ गया।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

June 4, 2026
U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

May 29, 2026

दो गावों में फिर से मनी दीपावली

रिजल्ट आने के बाद यूपी के दो जिलों के दो गांवों में दिवाली जैसा जश्म है। यहां ं थोक के भाव में युवाओं का सिपाही के लिए चयन हुआ है। मुजफ्फरनगर के मीरापुर के गांव कासमपुर खोला के सगे भाई-बहन समेत 26 युवाओं का चयन हुआ है। इसी तरह गोंडा के करुवावारा गांव के दस युवाओं का चयन हो गया है। एक साथ इतने युवाओं को सिपाही की नौकरी मिलने पर दोनों गांवों का सीना गर्व से फूल गया है। पूरी रात दोनों गांव के ग्रामीणों ने जश्न मनाया और कहा कि हम हमारे गांव की बेटे-बेटियां वर्दी पहनकर समाज की सेवा करेंगे।

कसमपुर के घरों से निकलते हैं जांबाज

मुजफ्फनगर जनपद के कासमपुर खोला गांव के 26 युवक-युवतियों ने एक साथ लिखित परीक्षा पास की है। इनमें गांव के एक भाई-बहन भी शामिल हैं। अब सभी 26 युवा शारीरिक परीक्षा(फिजिकल) में शामिल होंगे। कासमपुर खोला गांव के ग्रामीण शिक्षा के प्रति बेहद जागरूक हैं तथा ग्रामीण युवाओं को शिक्षा के प्रति समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रेरित करते रहते हैं। इस गांव से काफी संख्या में युवा, पुलिस और फौज में कार्यरत हैं। सिपाही भर्ती में गांव के करीब 70 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था। सभी ने लिखित परीक्षा दी थी। लेकिन 26 अभ्यर्थियों ने उक्त परीक्षा पास की। गांव के 21 युवकों व 5 युवतियों का चयन शारीरिक परीक्षा(फिजिकल)के लिए हो गया है।

भाई-बहन को भी हुआ चयन

उक्त परीक्षा में गांव कासमपुरखोला के पुष्पेंद्र, सुमित कुमार, रोबिन कुमार, अतुल कुमार, अंकुर कुमार, नारायण सिंह, शिवम, प्रिंस, वीशु, शिवम, सुधांशु, सोनेंदर, गौरव, सुमित, अनुज, जतिन, सौरभ, श्रीकांत, आकाश, शिवांगी, अनिल कुमार, नितिन, पारूल, कीर्ति, रितु, रश्मि का चयन हुआ है। चयनित हुए प्रिंस व पारुल सगे भाई-बहन हैं। एक परिवार में दोनों बहन भाई का चयन होने पर इनके पिता सुमित ने हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों की इस उपलब्धि पर उनको तथा शिक्षकों को बधाई दी है।

गोंड के गांव से 10 युवक-युवतियों का चयन

गोंडा में करुवापारा गांव के दस लोगों का एक साथ चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। परीक्षा में चयनित गांव के अमन पाण्डेय के पिता मनीराम पाण्डेय मजदूरी करते हैं। शिवम ओझा के पिता अलखराम कीर्तन मंडली में हारमोनियम बजाते है। वहीं आलोक मिश्रा के पिता डायल 112 में ड्राइवर है। सुधीर पाण्डेय के पिता कृषि का कार्य करते है। प्रवेश पाण्डेय के पिता राजकुमार पांडेय बलरामपुर चीनी मिल से रिटायर है। नवनीत कुमार तिवारी के पिता विजय प्रकाश तिवारी खेती-किसानी करते हैं। हरिओम मिश्रा के पिता रामशंकर मिश्रा चंडीगढ़ में टैक्सी चालक है। अनामिका द्विवेदी का चयन पुलिस विभाग में हुआ है। इनके पिता कृष्ण कुमार दुबे लकड़ी का कारोबार करते है। इसी गांव विवेक पाण्डेय और शिवपूजन सैनी का भी पुलिस विभाग में चयन हुआ है।

Tags: CM Yogi AdityanathUP Hindi NewsUP NewsUP PoliceUP Police Constable Exam 2024UP Police Constable Result 2024
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

by Sadaf Farooqui
June 4, 2026

Uttar Pradesh: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हाल ही में लगी आग की घटना के बाद उत्तर...

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
May 29, 2026

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी...

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh : Firozabad में बढ़ते ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम...

Pratapgarh Truck Railway Track Incident

Pratapgarh Incident: फाटक बंद देखकर सिरफिरे चालक ने लिया खतरनाक फैसला, रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, बड़ा हादसा टला

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Pratapgarh Truck Incident: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। नीमा...

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Next Post
Sambhal

Sambhal Shahi Jama Masjid: संभल की जामा मस्जिद का असली सच जाकर चौंक जाएंगे। अंग्रेजी हूकूमत की एक रिपोर्ट कैसे बन गई हिन्दू पक्ष के लिए ढाल, जानिए

Kabab recipe

Kabab recipe:इस सर्दियों में बनाए कुछ खास,पकाएं हरी मटर के चटपटे कबाब

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist