मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बंदर के हाथ से खाने में गिरा जहर: बहू ने घरवालों को परोसी जहरीली कढ़ी, सास की मौत, 3 की हालत नाजुक

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक दर्दनाक हादसे में कीटनाशक दवा वाली कढ़ी खाने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन सदस्य बीमार हैं। बंदर के हाथ से गिरी पुड़िया इस घटना की वजह बनी।

by Mayank Yadav
अगस्त 20, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Kaushambi
Share on FacebookShare on Twitter

Kaushambi accident: कौशांबी जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक परिवार के खाने में गलती से कीटनाशक दवा गिर जाने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। घटना महेवाघाट थाना क्षेत्र के लौगावां गांव की है। दरअसल, जब घर में बहू खाना बना रही थी, तभी एक बंदर मुंडेर पर आकर बैठ गया। उसके हाथ में कीटनाशक की पुड़िया थी, जो डंडा लेने गई बहू की अनुपस्थिति में खाने के पास गिर गई। बहू को इस बात का पता नहीं चला और उसने जहरीली कढ़ी पूरे परिवार को परोस दी। खाना खाने के बाद सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। Kaushambi अस्पताल ले जाते समय बुजुर्ग सास की मौत हो गई।

बंदर की हरकत बनी मौत की वजह

लौगावां गांव में रहने वाले 50 वर्षीय दिनेश कुमार किसान हैं। सोमवार को उनकी पत्नी माया देवी घर के बरामदे में खाना बना रही थी। इस दौरान एक बंदर मुंडेर पर आकर बैठा, जिसके हाथ में कीटनाशक दवा की पुड़िया थी। माया डंडा लेने अंदर गई तो बंदर पुड़िया गिराकर भाग गया। माया ने इस पर ध्यान नहीं दिया और कढ़ी बनाने में जुटी रही।

RELATED NEWS

Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026
Kaushambi

Kaushambi में दिनदहाड़े महिला दुकानदार से गैंगरेप, एक आरोपी पकड़ा, दूसरा फरार

जुलाई 17, 2025

पेट्रोल जैसी बदबू से हुआ शक

दिनेश जब खेत से लौटे तो माया ने सामान्य रूप से पति समेत परिवार को कढ़ी परोस दी। खाना खाते समय दिनेश ने बताया कि कढ़ी से पेट्रोल जैसी बदबू आ रही थी, लेकिन उन्होंने सोचा यह बाहर खड़ी बाइक से आ रही होगी। बाद में बदबू तेज होने पर माया से पूछा गया, तब उसने बंदर वाली घटना बताई। जब दिनेश ने रसोई में जाकर देखा तो कीटनाशक की पुड़िया पास में ही पड़ी थी।

सास की मौत, तीन की हालत गंभीर

दिनेश को जब तक सच्चाई समझ आई, तब तक परिवार के सभी सदस्य खाना खा चुके थे। खाने के कुछ देर बाद ही दिनेश की 75 वर्षीय मां कमला देवी, पत्नी माया देवी, छोटे भाई और खुद दिनेश की तबीयत बिगड़ने लगी। सभी को उल्टियां होने लगीं। पड़ोसियों की मदद से चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान कमला देवी की मौत हो गई, जबकि दिनेश, उनकी पत्नी और भाई की हालत नाजुक बनी हुई है।

बुजुर्ग मां की मौत से दिनेश के परिवार में मातम छा गया है। गांव में भी इस घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोदी सरकार ने दबाया ‘ऑपरेशन क्लीन’ का बटन, 30 दिन तक जेल में रहे PM-CM और मंत्री तो 31वें दिन छिन जाएगी कुर्सी

Tags: Kaushambi
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Kaushambi School Teacher Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,...

Kaushambi

Kaushambi में दिनदहाड़े महिला दुकानदार से गैंगरेप, एक आरोपी पकड़ा, दूसरा फरार

by Mayank Yadav
जुलाई 17, 2025

Kaushambi gangrape: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में अपराध का एक शर्मनाक चेहरा सामने आया है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के...

Kaushambi

चुनावी रंजिश में रचा गया दुष्कर्म का झूठा केस, पिता ने थाने में खाकर जहर दी जान, अब प्रधान पर इनाम घोषित

by Mayank Yadav
जून 10, 2025

Kaushambi rape false case: कौशांबी जिले के लोहंदा गांव में चुनावी रंजिश की चिंगारी ने एक बेकसूर युवक को जेल...

Kaushambi

Kaushambi के मंगल सरोज ने ड्रीम 11 पर जीते 4 करोड़, पर जुए की लत से बचना जरूरी!

by Mayank Yadav
मई 5, 2025

Kaushambi News: ड्रीम 11 पर महज 39 रुपये लगाकर कौशांबी जिले के मंगल सरोज ने 4 करोड़ रुपये की इनामी...

Kaushambi

Kaushambi News: वाराणसी से दिल्ली जा रही लग्जरी बस कौशांबी में पलटी, 1 की मौत, 14 घायल

by Mayank Yadav
नवम्बर 24, 2024

Kaushambi News: कौशांबी में शनिवार की देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जब वाराणसी से दिल्ली जा रही एक...

Next Post
Rekha Gupta

रेखा गुप्ता पर हमले पर सामने केजरीवाल की प्रतिक्रिया,बोले - 'हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता'

Barabanki

दोस्ती की हदें पार! Barabanki में ‘वाइफ स्वैपिंग’ कांड से दहली पुलिस, दो दोस्तों ने रिश्तों की मर्यादा तोड़ी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist