सोमवार, अगस्त 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Accident: कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाके से हुई 11 लोगों की मौत; मृतकों के परिजनों को मिलेगी इतनी राशि की मदद

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद हुए कई धमाकों में 11 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार की सहायता देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अधिकारियों को राहत-बचाव और इलाज के निर्देश दिए हैं।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 31, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Firecracker Factory Blast: अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत; कई घायल

Firecracker Factory Blast: अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत; कई घायल

जुलाई 18, 2026
UP Accident

Hardoi Accident : हरदोई में शादी की खुशियां मातम में तब्दील, बरातियों से भरी कार बस से टक्कर, 5 लोगों की मौत

नवम्बर 25, 2024

UP Accident: कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र स्थित मनौरी बाजार में सोमवार को पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। इसके बाद एक के बाद एक कई जोरदार धमाके हुए। हादसा इतना भीषण था कि फैक्ट्री के साथ आसपास की कुछ इमारतों को भी नुकसान पहुंचा।

अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को घेरकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

मलबे में लोगों की तलाश जारी

धमाकों के कारण फैक्ट्री का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रशासन को आशंका है कि मलबे के नीचे कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं। इसके चलते मलबा हटाकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बचाव दल को किसी व्यक्ति के मिलने पर तत्काल मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर शोक जताया और अधिकारियों को घायलों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है।

वहीं, प्रशासन ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। मामले में आपराधिक मुकदमा दर्ज करने और नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Tags: firecracker factoryKaushambi BlastUP Accident
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Firecracker Factory Blast: अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत; कई घायल

Firecracker Factory Blast: अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत; कई घायल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 18, 2026

Ahmedabad Firecracker Factory: गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने बड़ा हादसा खड़ा...

UP Accident

Hardoi Accident : हरदोई में शादी की खुशियां मातम में तब्दील, बरातियों से भरी कार बस से टक्कर, 5 लोगों की मौत

by Gulshan
नवम्बर 25, 2024

Hardoi Accident : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बिल्हौर कटरा स्टेट हाईवे पर मल्लावां...

Kaushambi

Kaushambi: पटाखा फैक्ट्री में हुआ बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत, 18 लोगों की फसें होने की आशंका

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 25, 2024

Kaushambi: कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी कस्बे के वार्ड नंबर 23 (Kaushambi) में एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को सुबह करीब...

Tamil Nadu: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से लगी भीषण आग, चपेट में आने से 6 लोगों की मौत, कई घायल

by Anu Kadyan
मार्च 22, 2023

तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में बुधवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist