मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Kushinagar News: छेड़खानी की शिकायत ले जा रहे चाचा की चाकुओं से हत्या, कुशीनगर में सनसनी

कुशीनगर के कनखुरिया गांव में दो दबंग भाइयों ने छेड़खानी की शिकायत करने जा रहे व्यक्ति के भाई को चाकुओं से गोदकर मार डाला। बेटियों के साथ छेड़खानी से परेशान पिता और चाचा थाने जा रहे थे, जब आरोपियों ने रास्ते में उन्हें घेरकर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

by Mayank Yadav
नवम्बर 5, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Kushinagar
Share on FacebookShare on Twitter

Kushinagar News: कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के कनखुरिया गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दो दबंग भाइयों ने बेटियों के साथ छेड़खानी की शिकायत के चलते बड़े भाई के सामने ही छोटे भाई की बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी सत्यम और शिवम तिवारी बेटियों के स्कूल जाने के दौरान लगातार अभद्रता करते थे। परिजनों द्वारा शिकायत के बाद भी उनकी हरकतों में कोई सुधार नहीं आया। बेटियों के पिता विजय यादव और उनके भाई सतीश Kushinagar पुलिस थाने शिकायत दर्ज कराने जा रहे थे, तभी आरोपियों ने रास्ते में घेरकर सतीश पर हमला किया। चाकू से घायल सतीश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बेटियों से छेड़खानी पर बवाल

कनखुरिया गांव के निवासी विजय यादव की बेटियों के साथ स्कूल आते-जाते गांव के ही सत्यम तिवारी द्वारा बार-बार अभद्रता की जाती थी। इस घटना की शिकायत बेटियों ने अपने परिजनों से की थी। परिजनों ने सत्यम के परिवार से कई बार इस विषय पर चर्चा भी की, लेकिन सत्यम की हरकतों में कोई कमी नहीं आई। जब सत्यम ने विजय के भतीजे को चौराहे पर तमंचे से धमकाया और यह बात विजय को पता चली, तो उन्होंने अपने भाई सतीश के साथ पुलिस थाने जाकर शिकायत करने का निर्णय लिया।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh: सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान,क्या फाजिलनगर अब ‘पावागढ़’ कहलाएगा?

Uttar Pradesh: सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान,क्या फाजिलनगर अब ‘पावागढ़’ कहलाएगा?

जून 2, 2026
Kushinagar

VIDEO: झांकी में भगवान शंकर बने युवक की अचानक मौत, डोल मेले में मच गया हड़कंप

अगस्त 28, 2025

रास्ते में घेर कर हत्या

Kushinagar थाने जाने की भनक लगते ही सत्यम और उसके भाई शिवम ने विजय और सतीश को रास्ते में घेर लिया। सत्यम ने सतीश को पकड़ा और शिवम ने चाकू से हमला कर दिया। सतीश खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। दोनों आरोपी तुरंत वहां से फरार हो गए। विजय यादव ने आसपास के लोगों की मदद से सतीश को सीएचसी कसया पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया।

कौन है झारखंड का ‘आलमगीर’, जिन्हें CM योगी ने बताया रोटी-माटी ‘चोर’

गांव में मातम और पुलिस की तैनाती

सतीश की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। उसके पिता श्यामा प्रसाद यादव समेत परिवार के सभी सदस्य गहरे सदमे में हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने गांव में सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त जवान तैनात कर दिए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों सत्यम तिवारी और शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Tags: Kankhuriya villageKushinagar
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Uttar Pradesh: सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान,क्या फाजिलनगर अब ‘पावागढ़’ कहलाएगा?

Uttar Pradesh: सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान,क्या फाजिलनगर अब ‘पावागढ़’ कहलाएगा?

by Sadaf Farooqui
जून 2, 2026

Yogi Adityanath ने मंगलवार को कुशीनगर में आयोजित एक जनसभा के दौरान फाजिलनगर का नाम बदलकर 'पावागढ़' करने की घोषणा...

Kushinagar

VIDEO: झांकी में भगवान शंकर बने युवक की अचानक मौत, डोल मेले में मच गया हड़कंप

by Mayank Yadav
अगस्त 28, 2025

Kushinagar Dole Fair: कुशीनगर के तमकुहीराज कस्बे में बुधवार को आयोजित डोल मेले में भगवान शंकर का किरदार निभा रहे...

Kushinagar

कुशीनगर में जन्मा विचित्र बच्चा, देखकर डर गए मां-बाप, अस्पताल छोड़कर हुए फरार

by Mayank Yadav
अगस्त 20, 2025

Kushinagar Medical College: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के मेडिकल कॉलेज में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक महिला...

Kushinagar

Kushinagar accident: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर से टकराई, चार की मौत, दो गंभीर घायल

by Mayank Yadav
जुलाई 13, 2025

Kushinagar accident: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रविवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं...

Kushinagar

“यूपी में पकड़ा गया पाकिस्तानी! फर्जी आधार, वोटर और आयुष्मान कार्ड बनवाकर कर रहा था इलाज”

by Mayank Yadav
जून 12, 2025

Kushinagar Pakistani: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक पाकिस्तानी नागरिक सेराजुल हक...

Next Post
UPPSC

UPPSC PCS Prelims 2024 Date: यूपी पीसीएस और RO/ARO परीक्षा की तारीखें घोषित, जानें पूरा शेड्यूल

UP Crime

UP Crime : बांदा में रेप आरोपियों पर कोर्ट ने सिर्फ 5 महीनों मे सुनाया फैसला, 20 साल के लिए हुई जेल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist