Friday, June 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

शूटर का कबूलनामा, लॉरेंस नहीं इस डॉन के कहने पर बाबा सिद्दकी को ठोका

यूपी एसटीएफ और मुम्बई क्राइम ब्रांच ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के मुख्स आरोपी शूटर शिव कुमार को उसके चार अन्य साथियों के साथ बहराइच से किया गिरफ्तार।

by Digital Desk
November 11, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
Lawrence Bishnoi
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ डिजिटल डेस्क। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या का मुख्य आरोपी बहराइच से पकड़ लिया गया है। यूपी एसटीएफ और मुम्बई क्राइम ब्रांच ने सटीक सूचना पर किलर को उसके चार अन्य साथियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पुलिस ने उसने बताया है कि बाबा सिद्दकी के मर्डर के लिए उसे 10 लाख रूपए की सुपारी दी गई थी। ये पैसा लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग की तरफ से उसे दिया गया था। हथियार से लेकर मुम्बई अनमोल बिश्नोई के गुर्गों ने मुहैया कराए थे।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या तीन शूटर्स ने कर दी थी। दो शूटर मौके से पकड़ लिए गए थे, जबकि तीसरा आरोपी शिव कुमार फरार हो गया था। बाबा सिद्दकी हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से ली गई थी। मुम्बई पुलिस ने वारदात में शामिल दर्जनभर से अधिक आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेजा दिया। जबकि मुख्य शूटर शिव कुमार उर्फ शिवा फरार चल रहा था। मुम्बई क्राइम ब्रांच की कई टीमें शूटर की तलाश में ऑपरेशन चलाए हुए थी। मुम्बई क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को पकड़ने के लिए यूपी एसटीएफ का सहयोग मांगा।

RELATED NEWS

हॉलीवुड में एंट्री की तैयारी में ऋतिक रोशन! ऑस्कर विजेता प्रोजेक्ट्स से जुड़ी एजेंसी के साथ मिलाया हाथ

दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने का दावा

June 11, 2026
Lawrence Bishnoi

सलमान के साथ काम किया तो मौत तय? कपिल शर्मा को लॉरेंस गैंग की खुली धमकी!

August 8, 2025

नानपारा से पकड़ा गया शूटर शिव कुमार

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और मुंबई अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में कथित मुख्य शूटर और 4 अन्य को बहराइच के नानपारा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि आरोपी शूटर शिव कुमार अपने साथियों के साथ बहराईच के नानपारा थाना में कहीं छिपा है और नेपाल भागने की फिराक में है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को भागने से पहले ही दबोच लिया। गिरफ्तार शूटर शिव कुमार ने पूछताछ में बताया कि मैं और धर्मराज कश्यप (एक अन्य गिरफ्तार आरोपी) एक ही गांव के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़े: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य शूटर बहराइच में गिरफ्तार, नेपाल भागने की थी साजिश

अनमोल बिश्नोई के साथ हुई बातचीत

शूटर शिवा ने पुलिस को बताया, मैं पुणे में मैं स्क्रैप का काम करता था। मेरी और शुभम लोनकर की स्क्रैप की दुकान अगल-बगल थी। शुभम लोनकर लॉरेन्स बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के लिए काम करता है। उसने मेरी बात स्नैपचैट के माध्यम से लॉरेन्स बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई से कई बार कराई है। उसने आगे कहा कि मुझे यह बताया गया था कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद मुझे 10 लाख रुपये मिलेंगे। इतना ही नहीं, इसके साथ हर महीने कुछ न कुछ मिलता ही रहेगा। आरोपी ने बताया कि हत्या के लिए हथियार और कारतूस, सिम और मोबाईल फोन शुभम लोनकर और मोहम्मद यासीन अख्तर ने हमें दिया था।

फोन-सिम लॉरेंस गैंग ने मुहैया कराए

शूटर ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद आपस में बात करने के लिए हम सभी को नए सिम और मोबाईल फोन दिए गए थे। पिछले कई दिनों से हम लोग मुम्बई (Lawrence Bishnoi) में बाबा सिद्दीकी की रेकी कर रहे थे और 12 अक्टूबर की रात में सही समय मिलने पर हम लोगों ने बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी। शिव कुमार ने आगे बताया कि उस दिन त्योहार होने के कारण पुलिस और भीड़-भाड़ भी थी, जिसके कारण दो लोग मौके पर पकड़ लिये गए थे और मैं फरार हो गया था। उसने बताया, मैंने फोन रास्ते में फेंक दिया था और मुम्बई से पूना चला गया था। पूना से झांसी और लखनऊ के रास्ते बहराईच पहुंचा था। बीच-बीच में मैं अपने साथियों और हैण्डलर्स से किसी का भी फोन मांगकर बात करता रहा।

टारगेट पर अब भी सलमान खान

पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना नानपारा बहराईच में दाखिल किया गया है, जिनके सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्रवाई मुम्बई क्राईम ब्रान्च की टीम द्वारा की जाएगी। पकड़े गए आरोपी लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग से जुड़े हैं और वह बहराइच के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थे। पुलिस सूत्रों की मानें तो शूटर शिवा ने बताया कि, अनमोल बिश्नोई ने बाबा सिद्दकी की हत्या का प्लान तैयार किया। अनमोल के टारगेट पर एक्ब्टर सलमान खान भी हैं। शूटर ने पुलिस को बताया कि बाबा सिद्दकी की हत्या सलमान खान के कारण लॉरेंस गैंग ने करवाई है। पुलिस अब आरोपियों को लेकर मुम्बई जाएगी और पूछताछ करेगी।

 

Tags: Baba Siddiqui murder caseLawrence BishnoiShooter Shiv Kumar Arrested
Share198Tweet124Share49

Digital Desk

Related Posts

हॉलीवुड में एंट्री की तैयारी में ऋतिक रोशन! ऑस्कर विजेता प्रोजेक्ट्स से जुड़ी एजेंसी के साथ मिलाया हाथ

दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने का दावा

by Sadaf Farooqui
June 11, 2026

Guru Randhawa Gym Firing:  बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित गुरु रंधावा के जिम में मंगलवार रात फायरिंग...

Lawrence Bishnoi

सलमान के साथ काम किया तो मौत तय? कपिल शर्मा को लॉरेंस गैंग की खुली धमकी!

by Gulshan
August 8, 2025

Lawrence Bishnoi : लॉरेंस ग्रुप से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का एक धमकी भरा ऑडियो सामने आया है, जिसमें कपिल...

यूपी पुलिस के AK-47 की गरजना से बदमाशों में मचा ‘त्राहिमाम’, 24 घंटे में 17 एनकाउंटर कर ‘खाकी’ ने रचा कीर्तिमान

यूपी पुलिस के AK-47 की गरजना से बदमाशों में मचा ‘त्राहिमाम’, 24 घंटे में 17 एनकाउंटर कर ‘खाकी’ ने रचा कीर्तिमान

by Vinod
May 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। अपराध छोड़ दो। थाना जाकर हाथ खड़ा करके सरेंडर कर दो। आराम से जेल जाओ। मुकदमे का...

Meerut Encounter

मेरठ में एसटीएफ और बदमाश के बीच मुठभेड़, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का इनामी गुर्गा एनकाउंटर में ढेर

by Akhand Pratap Singh
February 26, 2025

नोएडा, (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नोएडा यूनिट से मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में...

जानिए लॉरेंस बिश्नोई के कौन है वो 3 ‘सेनापति’, जिन्होंने तैयार की 1000 नए शूटर्स की जुनियर विंग

जानिए लॉरेंस बिश्नोई के कौन है वो 3 ‘सेनापति’, जिन्होंने तैयार की 1000 नए शूटर्स की जुनियर विंग

by Vinod
January 14, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। उम्र महज 31 साल। चेहरा मासूम और जेल के अंदर रखता था निर्जला व्रत। बैरक में...

Next Post
PCS

UPPSC RO-ARO Exam: UPPSC के खिलाफ भड़के छात्र, पुलिस का लाठी चार्ज, प्रयागराज में बेकाबू हालात

UPPSC Student Protest

UPPSC Student Protest: प्रयागराज में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन को लेकर अखिलेश का भाजपा पर सीधा हमला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist