Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तर प्रदेश » प्रेमी ने बाथरूम में शादीशुदा प्रेमिका के साथ किया ये गंदाकाम काम, फिर कुछ अंदाज में हंसिया से लैला का रेंत दिया गला

प्रेमी ने बाथरूम में शादीशुदा प्रेमिका के साथ किया ये गंदाकाम काम, फिर कुछ अंदाज में हंसिया से लैला का रेंत दिया गला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित झांगड़ा थाना़क्षेत्र स्थित एक सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में सनसनी मचा दी। यहां बीते रविवार को प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका शिवानी निषाद (20) की हंसिए के जरिए गला काटकर हत्या कर दी थी।

by Vinod
26/11/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थि झांगड़ा थाना़क्षेत्र स्थित एक सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में सनसनी मचा दी। यहां बीते रविवार को प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका शिवानी निषाद (20) की हंसिए के जरिए गला काटकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने दबोच कर हत्यकांड का खुलासा कर दिया। पकड़े गए प्रेमी का नाम विनय निषाद उर्फ दीपक है। पुलिस की पूछताछ में विनय ने बताया कि शिवानी शादी के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ रही थी। वह उसके साथ रहना चाहती थी। अब हमेशा के लिए छुटकारा मिल गया। पुलिस ने आरोपी के घर से हत्या में इस्तेमाल हंसिया भी बरामद कर लिया है।

गोरखपुर स्थित प्रेमी ने रविवार की देररात अपनी शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से कत्ल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शिवानी की हत्या के आरोप में उसके प्रेमी विनय पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थीं। मगलवार को पुलिस ने विनय को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने शिवानी निषाद की हत्या की बात कबूल कर ली है। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद के अनुसार, 21 नवंबर को चचेरी बहन की शादी में मायके आई शिवानी की हत्या रविवार देर रात कर दी गई। करीब 2 बजे घर के बाथरूम में उसका खून से लथपथ शव मिला। गर्दन पर धारदार हथियार से कई वार और अंगूठे पर गहरे कट के निशान से अंदेशा था कि उसने बचने की कोशिश की थी।

एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद के अनुसार, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई। जांच में पता चला कि शिवानी का घर से 500 मीटर दूर रहने वाले विनय निषाद से तीन साल से प्रेम संबंध था। 9 मई 2025 को शिवानी की शादी देवरिया जिले के एक गांव में हुई, लेकिन दोनों में बातचीत जारी रही। पुलिस ने शादी की रिकॉर्डिंग देखी तो जयमाल के दौरान विनय शिवानी के पास दिखाई दिया, लेकिन उसके बाद दोनों वीडियो में नहीं दिखे। इससे शक और गहरा गया। वारदात की रात भी दोनों में लंबी बातचीत भी हुई थी। घेराबंदी कर पुलिस ने क्षेत्र से ही विनय को पकड़ लिया। पहले उसने प्रेम का हवाला देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ पर वह टूट गया और जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हंसिया बरामद कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

RELATED NEWS

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

September 23, 2026

आरोपी ने पुलिस को बताया कि तीन साल से शिवानी से प्रेम संबंध था। शिवानी की शादी के बाद प्रेम संबंध को पूरी तरह से खत्म करना चाह रहा था। छह माह पहले शिवानी की शादी हुई तो लगा कि अब पीछा छूट जाएगा। चचेरी बहन की शादी में शिवानी आई। वह शादी करके साथ रखने का दबाव बनाने लगी। मैं ऐसा नहीं चाहता था। जयमाल के बाद शिवानी को लेकर उसके घर पर गया। वहां करीब चार घंटे तक उसके साथ बाथरूम के बगल में स्थित बागीचे में बैठा रहा। काफी बातें हुईं। इस दौरान मैंने अपने पास एक हंसिया भी रखा था। टहलते हुए हम लोग बातें कर रहे थे तभी उसने कहा कि अब ससुराल नहीं जाऊंगी। मुझसे शादी करो, तुम्हारे साथ ही रहना है। मैंने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मान रही थी।

आरोपी ने बताया कि इसके बाद मैं उसे बाथरूम में ले गया और उसके माथे को चूमकर गले लगाया और धीरे से उसकी गर्दन रेत दी। वह तड़पते हुए अपने हाथ से हंसिया पकड़ ली थी। जिसे छुड़ाने में दोनों लोगों की अंगुली भी कट गई। जब तक वह मर नहीं गई, मैं वहीं पर बैठा रहा। उसके मरने के बाद वहां से हट गया। घटनास्थल पर पहुंची डॉग स्क्वॉयड टीम ने तीन बार शिवानी के घर के पीछे 500 मीटर दूर स्थित विनय के घर तक रास्ता सूंघा। ग्रामीणों ने भी बताया कि विनय और शिवानी के बीच बातचीत होती रहती थी। इसके बाद पुलिस ने सीडीआर निकलवाया, जिसमें रात के वक्त दोनों की कॉल डिटेल्स मिल गईं। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। वहीं शिवानी की मां ने पुलिस अधिकारियों से आरोपी को आजीवन कारावास या फांसी की सजा देने की मांग की है।

मृतका की मां के अनुसार, युवक का शिवानी से पहले संपर्क था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व इस बात की जानकारी होने पर उन्होंने आरोपी युवक की मां से शिकायत भी की थी। बताया कि रक्षाबंधन पर जब शिवानी पहली बार मायके आई थी तब उसकी पायल गायब मिली थी। शादी के बाद दोनों में बातचीत होती थी या नहीं, इस पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। गरीबी से जूझ रहे शिवानी के परिवार का कहना है कि वे केस की लड़ाई लड़ने में सक्षम नहीं हैंमां ने बताया कि बेटी की शादी भी कर्ज लेकर की गई थी। इसलिए उन्होंने पुलिस-प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, आरोपी के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है और परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

Related Posts

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

September 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

September 22, 2026
Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

September 19, 2026
Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

September 3, 2026
Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

September 2, 2026
Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

September 2, 2026
Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

August 31, 2026
Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

August 30, 2026
Vindhya Expressway के लिए नहीं होगा जबरन अधिग्रहण, किसानों की सहमति से खरीदी जाएगी जमीन

Vindhya Expressway के लिए नहीं होगा जबरन अधिग्रहण, किसानों की सहमति से खरीदी जाएगी जमीन

August 30, 2026
Next Post
Fraud का नया तरीका बना जांच एजेंसियों के लिए सिरदर्द, कौन सा एआई मॉडल नकली आधार और पैन तैयार करने के कारण विवादों में

Fraud का नया तरीका बना जांच एजेंसियों के लिए सिरदर्द, कौन सा एआई मॉडल नकली आधार और पैन तैयार करने के कारण विवादों में

सपा विधायक रिजवी ने किया विस्फोटक खुलासा, बता दिया मुख्तार-अतीक की बाद अब आजम खान भी होंगे क्रैश

सपा विधायक रिजवी ने किया विस्फोटक खुलासा, बता दिया मुख्तार-अतीक की बाद अब आजम खान भी होंगे क्रैश

YRKKH में विद्या की हरकत से टूटा अरमान-अभिरा का संतुलन, दोनों के रिश्ते में बढ़ता तनाव बन रहा कहानी का नया मोड़

YRKKH में विद्या की हरकत से टूटा अरमान-अभिरा का संतुलन, दोनों के रिश्ते में बढ़ता तनाव बन रहा कहानी का नया मोड़

POPULAR POST

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026

LATEST

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India