गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Lucknow slapping case: एमिटी यूनिवर्सिटी ने आरोपी छात्रों को किया सस्पेंड, पुलिस ने दर्ज की FIR, आरोपियों की तलाश तेज

एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्र को कार में बैठाकर 50-60 थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ गया है। वीडियो वायरल होने पर यूनिवर्सिटी ने आरोपियों को निलंबित किया, वहीं पुलिस ने FIR दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

by Mayank Yadav
सितम्बर 7, 2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow slapping case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस में एक छात्र को कार में बैठाकर बेरहमी से 50 से 60 थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ चुका है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छात्रा जान्हवी मिश्रा सहित पांच छात्रों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, एमिटी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सभी आरोपियों को निलंबित कर दिया है। चिनहट पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और दावा किया है कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Amity University Shocker: Law Student Slapped 26 Times in Viral Video 😱.

On August 26, 2025, a disturbing video surfaced on social media showing a second-year BA LLB student, Shikhari Kesarwani, at Amity University’s Lucknow campus being slapped 26 times in under 90 seconds by… pic.twitter.com/hZesF5B3cI

— Trending Eyes🇮🇳 (@thetrendingeyes) September 6, 2025

RELATED NEWS

Auto Draft

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

जुलाई 2, 2026
Lucknow Monsoon Rain

Weather Update:लखनऊ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत,यलो अलर्ट जारी

जुलाई 1, 2026

कार में बेरहमी से पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

यह घटना 26 अगस्त की है जब बीए एलएलबी सेकेंड ईयर का छात्र अपने दोस्त सौम्य सिंह यादव के साथ Lucknow यूनिवर्सिटी पहुंचा। आरोप है कि जान्हवी मिश्रा, आयुष यादव, विवेक सिंह, मिलाय बनर्जी और आर्यमन शुक्ला ने उसे साजिशन कार में बैठाया। कार के अंदर 45 मिनट तक छात्र को गालियां दी गईं, धमकाया गया और फिर जान्हवी मिश्रा व आयुष यादव ने मिलकर उसे 50 से 60 थप्पड़ मारे। आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पीड़ित छात्र बैसाखी के सहारे, आरोपियों ने नहीं दिखाई कोई रहम

पीड़ित छात्र के पिता मुकेश कुमार ने बताया कि हाल ही में बेटे का पैर का ऑपरेशन हुआ था और वह बैसाखी के सहारे चल रहा था। इसके बावजूद आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा। यही नहीं, आरोप है कि विवेक सिंह और मिलाय बनर्जी ने वीडियो बनाकर कैंपस में वायरल कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित का मोबाइल भी छीन लिया, चैट डिलीट करने के बाद फोन तोड़ दिया। जाते-जाते धमकी दी गई कि अगर वह दोबारा यूनिवर्सिटी आया तो ऐसी ही घटना फिर होगी।

एमिटी यूनिवर्सिटी की कार्रवाई, पुलिस की सख्ती

Lucknow एमिटी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। विवि प्रशासन का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और दुर्व्यवहार पर शून्य-सहिष्णुता की नीति लागू है। आरोपी छात्रों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दूसरी ओर, चिनहट पुलिस ने जान्हवी मिश्रा, आयुष यादव, मिलाय बनर्जी, विवेक सिंह और आर्यमन शुक्ला के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 191(2), 324(4), 351(3) और 352 के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के मोबाइल बंद हैं, लेकिन गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

तीन हजार के चक्कर में गंवाए 24 लाख, बरेली में साइबर ठगों ने बेरहमी से फंसाया शख्स

Tags: lucknow
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Auto Draft

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Uttar Pradesh Mango Festival 2026: आम प्रेमियों के लिए राजधानी लखनऊ में एक खास आयोजन होने जा रहा है। गोमतीनगर...

Lucknow Monsoon Rain

Weather Update:लखनऊ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत,यलो अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 1, 2026

Weather Update:राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी। तड़के से ही शहर के कई इलाकों में...

लखनऊ अग्निकांड: फर्जी NOC से लिया गया था बिजली कनेक्शन, बिल्डिंग मालिक पर नई FIR

लखनऊ अग्निकांड: फर्जी NOC से लिया गया था बिजली कनेक्शन, बिल्डिंग मालिक पर नई FIR

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

Lucknow Fire Incident: लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों...

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
जून 27, 2026

Lucknow Muharram Balcony Collapse:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना कस्बे में शुक्रवार को मुहर्रम जुलूस...

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

Lucknow train rescheduling: लखनऊ के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। राजधानी के लखनऊ जंक्शन (LJN) पर चल...

Next Post
Chandra Grahan 2025

Chandra Grahan 2025 : साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा आज, सूतक लगने से पहले निपटा लें ये सारे काम...

Kanpur

Kanpur के ग्रामीण इलाकों में जमीन-फ्लैट महंगे, नए सर्किल रेट से बढ़ा बोझ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist