रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Fire Tragedy Story: 15 परिवारों के सपने एक पल में बिखरे, धुएं ने छीन लिया इकलौते बेटा, बेटियाँ और भविष्य की उम्मीदे

लखनऊ के अलीगंज में लगी भीषण आग में 15 युवा पेशेवरों की मौत हो गई। कई परिवारों ने अपने इकलौते बेटे-बेटियों को खो दिया। अधिकांश की मौत धुएं में दम घुटने से हुई, जिससे पूरे प्रदेश में शोक है।

by SYED BUSHRA
जून 24, 2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow Coaching Centre Fire Tragedy
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow Fire Tragedy Story: लखनऊ के अलीगंज स्थित सेक्टर-एच की एक व्यावसायिक इमारत में लगी भीषण आग ने 15 परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। वीडियो गेमिंग और 3डी एनीमेशन कंपनी में काम करने वाले युवा कर्मचारी इस हादसे का शिकार हो गए। मरने वालों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच थी। कोई परिवार का इकलौता बेटा था, कोई अपनी बहनों का सहारा था, तो किसी की शादी की तैयारियां चल रही थीं।

धुएं ने बनाया मौत का जाल

हादसे से बची कर्मचारी लवप्रीत कौर ने बताया कि दोपहर के समय अचानक पूरे ऑफिस में धुआं फैलने लगा। कुछ ही मिनटों में सांस लेना मुश्किल हो गया। इसी बीच बिजली चली गई और चारों तरफ अंधेरा छा गया। उन्होंने बताया कि सीढ़ियां दिखाई नहीं दे रही थीं। किसी ने खिड़की खुली होने की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने बाहर निकली पाइप का सहारा लेकर नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। इस दौरान उन्हें चोटें भी आईं।

RELATED NEWS

Lucknow Fire Tragedy: “या तो धुएं में मर जाते, या कूदकर जान बचाते”, दूसरा रास्ता चुन बचे, आसिफ की दर्दनाक कहानी

Lucknow Fire Tragedy: “या तो धुएं में मर जाते, या कूदकर जान बचाते”, दूसरा रास्ता चुन बचे, आसिफ की दर्दनाक कहानी

जून 24, 2026
Fire victim story: इकलौते कमाऊ पूत की मौत से टूट गया परिवार, दुखियारे परिजनों की कहानी उन्हीं की जुबानी

Fire victim story: इकलौते कमाऊ पूत की मौत से टूट गया परिवार, दुखियारे परिजनों की कहानी उन्हीं की जुबानी

जून 23, 2026

पाइप बनी आखिरी उम्मीद

कंपनी के प्रोडक्शन हेड भूवन श्रीवास्तव भी उसी पाइप के सहारे बाहर निकल सके। उन्होंने बताया कि कुछ ही समय में धुआं इतना घना हो गया था कि कुछ भी दिखाई देना बंद हो गया। उन्होंने दो साथियों को नीचे उतारने में मदद की, लेकिन अपने चचेरे भाई आदित्य श्रीवास्तव को नहीं बचा सके। एक अन्य कर्मचारी मोहम्मद आसिफ ने बताया कि शुरुआत में सभी को लगा कि आग मामूली है, लेकिन देखते ही देखते पूरा गलियारा धुएं से भर गया।

आखिरी फोन कॉल ने रुलाया

इस हादसे की सबसे दर्दनाक याद वे आखिरी फोन कॉल हैं, जो फंसे हुए युवाओं ने अपने परिवारों को किए थे। बाराबंकी के शाहजान ने अपने पिता को फोन कर बार-बार कहा, “पापा, मुझे बचा लो।” लेकिन परिवार चाहकर भी कुछ नहीं कर सका। इसी तरह गेम डिजाइनर सुखमणि सिंह ने भी अपने पिता से आखिरी बार मदद की गुहार लगाई थी।

शादी के सपने अधूरे रह गए

कंपनी में साथ काम करने वाले नीलेश और अनामिका सामंत एक-दूसरे को पसंद करते थे और जल्द शादी करने वाले थे। लेकिन इस हादसे ने दोनों की जिंदगी छीन ली। परिवारों ने कभी नहीं सोचा था कि शादी की तैयारियों की जगह अंतिम संस्कार की तैयारी करनी पड़ेगी।

कई घरों के बुझ गए चिराग

हरियाणा के सोनीपत निवासी भविष्य शर्मा नौकरी जॉइन करने के कुछ दिन बाद ही इस हादसे का शिकार हो गए। वह अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। अब्दुल रहमान और शाहजान भी अपने परिवारों की बड़ी उम्मीद थे। उनकी मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हादसे से बचे कर्मचारियों का आरोप है कि इमारत में पर्याप्त अग्नि सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। छत पर जाने का रास्ता बंद था और वहां ताला लगा हुआ था। कई लोगों का कहना है कि मदद पहुंचने में भी देरी हुई। इस हादसे ने केवल 15 जिंदगियां नहीं छीनीं, बल्कि कई परिवारों के सपने, उम्मीदें और भविष्य भी छीन लिया।

Tags: Lucknow fire newsUttar Pradesh Tragedy
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Lucknow Fire Tragedy: “या तो धुएं में मर जाते, या कूदकर जान बचाते”, दूसरा रास्ता चुन बचे, आसिफ की दर्दनाक कहानी

Lucknow Fire Tragedy: “या तो धुएं में मर जाते, या कूदकर जान बचाते”, दूसरा रास्ता चुन बचे, आसिफ की दर्दनाक कहानी

by Kirtika Tyagi
जून 24, 2026

Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक व्यावसायिक इमारत में लगी भीषण आग ने 15 लोगों की जान...

Fire victim story: इकलौते कमाऊ पूत की मौत से टूट गया परिवार, दुखियारे परिजनों की कहानी उन्हीं की जुबानी

Fire victim story: इकलौते कमाऊ पूत की मौत से टूट गया परिवार, दुखियारे परिजनों की कहानी उन्हीं की जुबानी

by SYED BUSHRA
जून 23, 2026

Lucknow Agnikand Abdul Rahman Story: लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों की जिंदगी हमेशा के...

Fire Victims Story: पापा मुझे बचा लो’ बनी आखिरी आवाज, बाराबंकी के शाहजान और अम्मार की मौत से मातम में डूबे दो परिवार

Fire Victims Story: पापा मुझे बचा लो’ बनी आखिरी आवाज, बाराबंकी के शाहजान और अम्मार की मौत से मातम में डूबे दो परिवार

by SYED BUSHRA
जून 23, 2026

Lucknow Fire Victims Story : लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड ने कई परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं।...

Lucknow Fire Case: अग्निकांड पर उठे सवाल, 2016 में गिराने का आदेश हुआ था जारी, बाद में रद्द , कार्रवाई होती तो क्या बच सकती थीं जानें?

Lucknow Fire Case: अग्निकांड पर उठे सवाल, 2016 में गिराने का आदेश हुआ था जारी, बाद में रद्द , कार्रवाई होती तो क्या बच सकती थीं जानें?

by Kirtika Tyagi
जून 23, 2026

Lucknow Coaching Center Fire Case: लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए दर्दनाक अग्निकांड ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Lucknow Massive Fire: अलीगंज के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

by SYED BUSHRA
जून 22, 2026

Massive Fire At Coaching Centre In Aliganj: राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक कोचिंग सेंटर और ट्रेनिंग...

Next Post
राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ा बदलाव! AAY योजना में प्रति व्यक्ति अनाज देने का प्रस्ताव, सरकार ने मांगी जनता की राय

E20 पेट्रोल को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर सरकार का जवाब, इंजन खराब होने के दावों को बताया गलत

Delhi Fire Safety Concerns

Fire Safety Concerns: दिल्ली बड़े शहरों में लगातार हो रहे अग्निकांड, सुरक्षा नियमों, तैयारियों पर उठे सवाल, लखनऊ हादसे ने बढ़ाई चिंता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist