शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Lucknow News: फर्जी पहचान, शादी का झांसा, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

लखनऊ के आशियाना इलाके में एक महिला ने युवक पर फर्जी पहचान बनाकर प्रेम संबंध बनाने, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, धर्म परिवर्तन का दबाव और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow Fake Identity Case
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow Fake Identity Case:लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि साल 2022 में उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए एक युवक से हुई थी। युवक ने अपना नाम राहुल बताया और खुद को हिंदू समुदाय का बताया। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।

शादी का वादा कर बनाए संबंध

महिला का आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसे पता चला कि युवक ने अपनी असली पहचान छिपाई थी। महिला का कहना है कि आरोपी का वास्तविक नाम राहुल नहीं, बल्कि इरशाद अहमद है। उसने झूठी पहचान के सहारे उसका भरोसा जीता और रिश्ता बनाया।

RELATED NEWS

Lucknow Wife Husband Murder

Lucknow News: रिश्ते हुए तार तार, पत्नी ने लोहे के तवे से पति के सिर पर किया वार ,अस्पताल में मौत

अगस्त 14, 2026
JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

अगस्त 13, 2026

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने महिला के निजी वीडियो भी बना लिए थे। बाद में उन्हीं वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा। महिला का कहना है कि जब उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तब आरोपी ने 25 जनवरी 2026 को लखनऊ के पुरानिया स्थित विंध्याचल मंदिर में उससे शादी कर ली। इसके बाद दोनों आशियाना इलाके में किराए के मकान में साथ रहने लगे।

धर्म परिवर्तन का भी लगाया आरोप

महिला का आरोप है कि शादी के बाद भी आरोपी उसे अपने परिवार के पास नहीं ले गया। जब उसने आरोपी के घरवालों से संपर्क किया, तब उसे उसकी असली पहचान का पता चला। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बना रहा था। उसने यह भी कहा कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसे दूसरी पत्नी बनकर रहने के लिए मजबूर कर रहा था।

मारपीट और चोरी का भी आरोप

महिला ने शिकायत में बताया कि 27 मई 2026 को जब वह आरोपी के घर पहुंची, तब आरोपी, उसके पिता और अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिला का यह भी आरोप है कि किराए के कमरे से उसके सोने-चांदी के गहने और करीब 15 हजार रुपये नकद भी गायब हो गए।

पुलिस कर रही है जांच

आशियाना थाना पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। सबूतों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरोपी राहुल उर्फ इरशाद अहमद की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

Tags: Lucknow NewsNews1IndiaUttar Pradesh Police
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Lucknow Wife Husband Murder

Lucknow News: रिश्ते हुए तार तार, पत्नी ने लोहे के तवे से पति के सिर पर किया वार ,अस्पताल में मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Lucknow Wife Husband Murder:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पति-पत्नी के बीच चल रहा लंबे समय का विवाद खौफनाक वारदात...

JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

 JPNIC Private Handover: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को अब निजी हाथों में सौंपने की तैयारी...

UP New City Project

UP New City Project: मोहनलालगंज में बनेंगे 2 लाख घर, 8 लाख लोगों के लिए तैयार होगी नई टाउनशिप

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

New City Project: राजधानी लखनऊ में बढ़ती आबादी और आवास की जरूरत को देखते हुए मोहनलालगंज क्षेत्र में दो बड़ी...

Lucknow Sharda Canal Dead Body

Dead Body: लखनऊ की शारदा नहर में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी

by SYED BUSHRA
जुलाई 27, 2026

Dead Body: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब...

Lucknow Couple Suicide

Love Tragedy: रिश्तेदारी बनी प्यार के बीच दीवार, शादी की जिद पर अड़े कपल ने उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
जुलाई 27, 2026

Love Tragedy: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तेलीबाग इलाके से रविवार, 26 जुलाई को एक हैरान करने वाली घटना...

Next Post
CM Yogi Fire Safety Orders

Fire Safety Orders: फायर सुरक्षा पर सख्त हुए योगी, अस्पतालों और होटलों की फायर एनओसी की होगी जांच

Out in First Over: आयरलैंड के खिलाफ पहले ओवर में आउट हुए दोनों भारतीय ओपनर, बना अनचाहा रिकॉर्ड

Out in First Over: आयरलैंड के खिलाफ पहले ओवर में आउट हुए दोनों भारतीय ओपनर, बना अनचाहा रिकॉर्ड

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist