सोमवार, सितम्बर 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Fire Safety Orders: फायर सुरक्षा पर सख्त हुए योगी, अस्पतालों और होटलों की फायर एनओसी की होगी जांच

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फायर सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और होटलों की फायर एनओसी की जांच होगी। साथ ही एक्सप्रेसवे, बिजली, ईवी चार्जिंग और ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा भी की गई।

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026
in उत्तर प्रदेश
CM Yogi Fire Safety Orders
Share on FacebookShare on Twitter

CM Yogi Fire Safety Orders: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों, चिकित्सा संस्थानों और होटलों की फायर एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) की तुरंत जांच कराई जाए। जिन संस्थानों की एनओसी की अवधि खत्म होने वाली है या जिनके पास अब तक वैध एनओसी नहीं है, उन्हें समय रहते नोटिस जारी किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संबंधित विभागों के साथ बैठक कर फायर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हर संस्थान में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त होनी चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

RELATED NEWS

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

सितम्बर 26, 2026
Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

सितम्बर 25, 2026

एक्सप्रेसवे परियोजनाओं की हुई समीक्षा

रविवार को आगरा और हाथरस के दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में कई बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रगति पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि कुल 1,339.04 हेक्टेयर भूमि में से 84.80 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की निविदा प्रक्रिया में तेजी लाने और एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए समय रहते जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

ईवी चार्जिंग और बिजली व्यवस्था पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में ईवी चार्जिंग स्टेशनों का तेजी से विस्तार करना जरूरी है। उन्होंने निजी निवेश को बढ़ावा देने और अनुमति प्रक्रिया को आसान बनाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत चयनित स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की जानकारी भी बैठक में दी गई।

बिजली चोरी पर होगी सख्त कार्रवाई

ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने मेरठ, आगरा और सहारनपुर मंडलों में बिजली लाइन लॉस के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां भी बिजली चोरी की शिकायत मिले, वहां विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही ईमानदार उपभोक्ताओं को बिना रुकावट अच्छी गुणवत्ता वाली बिजली उपलब्ध कराई जाए।

ग्रामीण विकास और अन्य योजनाओं पर भी फोकस

बैठक में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत खाली पदों पर जल्द भर्ती पूरी करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा लखनऊ में सीवर लाइन और मैनहोल के पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइनों को हटाने का काम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के आदेश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विकास परियोजनाएं तय समय और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरी होनी चाहिए।

Tags: Uttar PradeshYogi Adityanath
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Yogi Adityanath Delhi Meeting: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात...

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

UP Heavy Rain Alert:उत्तर प्रदेश में गुरुवार से लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को...

Azamgarh Shambhupur Murder Case

Justice Appeal : पांच मौतों के बाद अरविंद की भतीजी ने सीएम योगी से मांगा न्याय, उठाए पुलिस पर सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

Azamgarh Shambhupur Murder Case:आजमगढ़ के शंभूपुर गहजी गांव में हुई पांच मौतों के बाद मामला अब पुलिस कार्रवाई और पुराने...

Farmer Loan Scheme Uttar Pradesh

Farmer Scheme : चुनावी वर्ष में योगी ने खोला खजाना, किसानों को मिलेगा 6 लाख का ऋण, ब्याज दर सिर्फ…..

by SYED BUSHRA
सितम्बर 23, 2026

Farmer Loan Scheme Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को खेती और उससे जुड़े कामों के लिए सस्ता कर्ज उपलब्ध कराने...

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

Next Post
Out in First Over: आयरलैंड के खिलाफ पहले ओवर में आउट हुए दोनों भारतीय ओपनर, बना अनचाहा रिकॉर्ड

Out in First Over: आयरलैंड के खिलाफ पहले ओवर में आउट हुए दोनों भारतीय ओपनर, बना अनचाहा रिकॉर्ड

Hormuz Strait: होर्मुज स्ट्रेट पर 30 दिन तक रहेगा ईरान का नियंत्रण, विदेश मंत्री का बड़ा बयान

Hormuz Strait: होर्मुज स्ट्रेट पर 30 दिन तक रहेगा ईरान का नियंत्रण, विदेश मंत्री का बड़ा बयान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In