शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

लखनऊ में भीषण अग्निकांड: फैजुल्लागंज में 100 से अधिक झोपड़ियां राख, गैस सिलिंडर फटने से भड़की आग

लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित फैजुल्लागंज झोपड़पट्टी में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर 100 से अधिक झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।

by Mayank Yadav
अप्रैल 28, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Lucknow
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow fire incident: लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र अंतर्गत फैजुल्लागंज में सोमवार सुबह भीषण अग्निकांड ने कहर बरपा दिया। झोपड़ पट्टी में लगी आग ने 100 से अधिक झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे सैकड़ों परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। आग की भयावहता को बढ़ाने में झोपड़ियों में रखे रसोई गैस सिलिंडरों के फटने ने अहम भूमिका निभाई। मौके पर फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं। चीफ फायर ऑफिसर मंगेश कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग बदहवास हालत में इधर-उधर भागते नजर आए। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन नुकसान का सही आंकलन आग बुझने के बाद ही हो पाएगा।

https://twitter.com/News1IndiaTweet/status/1916731297961038126

RELATED NEWS

Zomato Viral Story : महिला ने किया तीन रोटियों का अनोखा ऑर्डर, डिलीवरी बॉय ने बताया कारण तो लोग हुए भावुक

Zomato Viral Story : महिला ने किया तीन रोटियों का अनोखा ऑर्डर, डिलीवरी बॉय ने बताया कारण तो लोग हुए भावुक

जुलाई 31, 2026
Yogi Adityanath on India China America

India Economy: भारत की बढ़ती ताकत पर सीएम योगी का बड़ा बयान, चीन-अमेरिका को लेकर कही बड़ी बात

जुलाई 31, 2026

आग की भयावहता ने मचाई तबाही

सोमवार तड़के जैसे ही आग लगने की सूचना मड़ियांव पुलिस Lucknow को मिली, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर रवाना हो गईं। फैजुल्लागंज की घनी झोपड़पट्टी में आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। रसोई गैस सिलिंडरों में हुए धमाकों के चलते आग बार-बार भड़कती रही और लपटें आसमान छूने लगीं। पूरे इलाके में धुएं का घना गुबार फैल गया, जिससे दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सात दमकल गाड़ियों के अथक प्रयासों के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया।

गृहस्थी जलती देख फूट पड़ा मातम

आग की चपेट में आकर सैकड़ों परिवारों का सब कुछ राख हो गया। गृहस्थी जलती देख महिलाओं और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। कई परिवारों के पास न तो खाने को कुछ बचा है और न ही सिर पर छत। आग से प्रभावित लोग बेसहारा होकर सड़कों पर आ गए हैं। अधिकारियों ने पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है और कहा है कि राहत कार्य शीघ्र शुरू किए जाएंगे।

नुकसान का आकलन जारी, प्रशासन सतर्क

फिलहाल मड़ियांव पुलिस और प्रशासन द्वारा आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत शिविर लगाने की तैयारी भी की जा रही है ताकि प्रभावित लोगों को तुरंत मदद मिल सके। चीफ फायर ऑफिसर मंगेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकता पीड़ितों की मदद करना है। प्रशासन की टीम पीड़ितों के पुनर्वास की दिशा में आवश्यक कदम उठा रही है।

भारत ने पाकिस्तान पर की डिजिटल स्ट्राइक, शोएब अख्तर समेत बैन किए गए कई न्यूज के यूट्यूब चैनल्स

 

Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Zomato Viral Story : महिला ने किया तीन रोटियों का अनोखा ऑर्डर, डिलीवरी बॉय ने बताया कारण तो लोग हुए भावुक

Zomato Viral Story : महिला ने किया तीन रोटियों का अनोखा ऑर्डर, डिलीवरी बॉय ने बताया कारण तो लोग हुए भावुक

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

Viral Story: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ इंसानियत...

Yogi Adityanath on India China America

India Economy: भारत की बढ़ती ताकत पर सीएम योगी का बड़ा बयान, चीन-अमेरिका को लेकर कही बड़ी बात

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

India China America Competition: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की वैश्विक स्थिति, चीन, अमेरिका और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बड़ा...

Future Jobs: क्या 10 साल में बदल जाएगा जॉब मार्केट, जानिए कौन सी नौकरियां होंगी खत्म, कहां होगी कमाई

Future Jobs: क्या 10 साल में बदल जाएगा जॉब मार्केट, जानिए कौन सी नौकरियां होंगी खत्म, कहां होगी कमाई

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

Future Jobs: अगर आप अभी पढ़ाई कर रहे हैं, नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या करियर बदलने का सोच...

Shahjahanpur Blind Faith Incident

Shahjahanpur News: अंधविश्वास बना विवाद की वजह, सपने मे मौलवी के कहने पर खेत में बनाई मजार

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

Shahjahanpur Incident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के सिंधौली क्षेत्र में अंधविश्वास से जुड़ा एक मामला सामने आया है। ढकिया...

Neeshu Azad CJP Protest

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शनकारी का कमरा खाली कराने का दावा, सोशल मीडिया पर बढ़ा नया विवाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

CJP Protest : जंतर-मंतर पर हुए CJP विरोध प्रदर्शन के बाद उससे जुड़े कई चेहरे लगातार चर्चा में हैं। इसी...

Next Post
Wicket Keeper Bhangra

विकेटकीपर संग टीम ने जमकर किया भांगड़ा, 'लिटिल कोहली' ने आउट करने से पहले जीत लिया दिल!

Prime Video की नई वेब सीरीज “ग्राम चिकित्सालय” देगी पंचायत को टक्कर !जानिए कब होगा प्रीमियर और क्या है स्टोरी

Prime Video की नई वेब सीरीज "ग्राम चिकित्सालय" देगी पंचायत को टक्कर !जानिए कब होगा प्रीमियर और क्या है स्टोरी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist