शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Lucknow Fire Tragedy:पेश की गई मानवता की मिसाल, इंसानों के साथ बिल्लियों की भी बचाई गई जान

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की मौत हुई और 7 घायल अस्पताल में भर्ती हैं। राहत दल ने लोगों के साथ पैट शॉप में फंसी बिल्लियों को भी बचाया। मुख्यमंत्री योगी ने दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

by SYED BUSHRA
जून 23, 2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow Fire Rescue Cats Saved
Share on FacebookShare on Twitter

Rescue Teams Saved Cats :लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को हुआ भीषण अग्निकांड पूरे शहर को शोक में डुबो गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 7 घायल किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। डॉक्टरों के अनुसार घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।

कुछ ही मिनटों में धुएं से भर गई इमारत

जिस इमारत में आग लगी, वहां एनिमेशन ट्रेनिंग सेंटर, पैट शॉप और पशु चिकित्सा क्लिनिक सहित कई संस्थान संचालित हो रहे थे। आग लगने के बाद कुछ ही मिनटों में पूरी बिल्डिंग घने धुएं से भर गई। इमारत में मौजूद छात्र, कर्मचारी और कई पालतू जानवर अंदर ही फंस गए। हालात इतने खराब हो गए कि लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया।

RELATED NEWS

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Lucknow Fire Tragedy: कोचिंग सेंटर में भीषण आग का कहर, 11 लोगों की मौत, कुछ और के फंसे होने की आशंका, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मौके पर मौजूद

जून 22, 2026

बिल्लियों को भी सुरक्षित निकाला गया

इस त्रासदी के बीच राहत और बचाव दल ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। दमकल कर्मियों और रेस्क्यू टीम ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ-साथ पैट शॉप और पशु क्लिनिक में फंसी बिल्लियों को भी बचाया। बचावकर्मी धुएं से भरे कमरों तक पहुंचे और कई बिल्लियों को गोद में उठाकर तथा कैरियर बॉक्स में रखकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में भी यह दृश्य देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि राहत दल कुछ देर और पहुंचता तो इन बेजुबान जानवरों को बचाना मुश्किल हो सकता था।

जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे छात्र

हादसे के दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग और धुएं से बचने के लिए कई छात्रों ने पहली और दूसरी मंजिल की खिड़कियों से छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुरक्षा इंतजामों में कमी और आग के तेजी से फैलने के कारण हालात और गंभीर हो गए। बिजली बंद होने से इमारत में अंधेरा छा गया, जबकि संकरे रास्तों और घने धुएं की वजह से लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

22 लोगों को पहुंचाया गया अस्पताल

हादसे के बाद कुल 22 लोगों को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनमें से 15 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 7 घायलों का इलाज जारी है। यह हादसा कई परिवारों को ऐसा दर्द दे गया है, जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो सकेगी।

मुख्यमंत्री ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केजीएमयू पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवारों को भरोसा दिलाया कि इस मामले में किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच में जो भी अधिकारी या अन्य व्यक्ति दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Tags: : Lucknow Fire AccidentAnimal Rescue In Fire
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Lucknow Fire Tragedy: कोचिंग सेंटर में भीषण आग का कहर, 11 लोगों की मौत, कुछ और के फंसे होने की आशंका, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मौके पर मौजूद

by SYED BUSHRA
जून 22, 2026

Lucknow Coaching Centre Fire Tragedy: राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग और ट्रेनिंग सेंटर में लगी भीषण आग...

Next Post
Lucknow Fire Tragedy Action

Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ अग्निकांड में बड़ा एक्शन,प्रशासन की सख्त कार्रवाई शुरू, 4 गिरफ्तार, कई अधिकारी निलंबित

lucknow fire tragedy action

Lucknow Fire Tragedy: धुएं और लापरवाही ने ली 15 जिंदगियां, सुरक्षा इंतजामों और प्रशासनिक लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल,जांच के लिए SIT गठित

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist