शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Lucknow Fire Tragedy: धुएं और लापरवाही ने ली 15 जिंदगियां, सुरक्षा इंतजामों और प्रशासनिक लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल,जांच के लिए SIT गठित

लखनऊ के अलीगंज स्थित एनिमेशन सेंटर में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुआवजे का ऐलान किया है और मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है।

by SYED BUSHRA
जून 23, 2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
lucknow fire tragedy action
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow Coaching Center Fire Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। एक बहुमंजिला इमारत में संचालित एनिमेशन ट्रेनिंग सेंटर में लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दर्दनाक और हृदय विदारक है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही अधिकारियों को पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।

RELATED NEWS

Lucknow Fire Tragedy: मां से आखिरी वीडियो कॉल के बाद हमेशा के लिए खामोश हो गया भविष्य, परिवार सदमे में डूबा

Lucknow Fire Tragedy: मां से आखिरी वीडियो कॉल के बाद हमेशा के लिए खामोश हो गया भविष्य, परिवार सदमे में डूबा

जून 25, 2026
Lucknow Fire Tragedy Accountability

Fire Tragedy Accountability: “पापा, मुझे बचा लो…” एक पुकार, एक हादसा, सुरक्षा किसकी जवाबदेही, हर घटना के बाद क्यों दोहराई जाती है वही कहानी?

जून 23, 2026

मृतकों और घायलों की पहचान

प्रशासन ने मृतकों की पहचान सागर, निलेश, अनामिका, सायम, अनुष्का, सुदक्ष्मी, आदित्य श्रीवास्तव, ज्योति, भविष्य, अब्दुल रहमान, सूरज शाह, माहेजान, जयनिल चक्रवर्ती, मोहम्मद अम्मार और सुमैया के रूप में की है।

घायलों में जयंत, लवप्रीत, मोहम्मद आरिफ, भुवन श्रीवास्तव, पंकज, शैलेन्द्र, अभिषेक, पंकज जोशी और गौरव कुमार शामिल हैं। सभी का इलाज केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में किया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इमारत में आपातकालीन निकास या वैकल्पिक सीढ़ी की व्यवस्था नहीं थी। आग लगने के बाद मुख्य सीढ़ियां धुएं और आग की चपेट में आ गईं, जिससे ऊपर मौजूद लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। कई छात्र जान बचाने के लिए खिड़कियों, छज्जों और बिजली के केबलों का सहारा लेकर नीचे उतरे।

बचाव दल को अंदर पहुंचने के लिए इमारत की दीवार तोड़नी पड़ी। शुरुआती समय में जरूरी मशीनें उपलब्ध न होने से राहत कार्य प्रभावित हुआ। घने धुएं के कारण बचावकर्मियों को अंदर जाने में भी काफी परेशानी हुई।

धुएं ने बढ़ाई त्रासदी

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कई लोगों की मौत आग से ज्यादा धुएं और दम घुटने की वजह से हुई। कुछ लोग कमरों और बाथरूम में फंस गए थे। राहतकर्मियों ने गीले कंबलों और स्ट्रेचर की मदद से कई लोगों को बाहर निकाला।

तीन मंजिला इमारत में हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक यह तीन मंजिला इमारत थी। पहली मंजिल पर पालतू जानवरों की दुकान संचालित होती थी। दूसरी मंजिल पर ग्राफिक और एनिमेशन ट्रेनिंग सेंटर था, जबकि सबसे ऊपर लाइब्रेरी चलती थी। आग दूसरी मंजिल पर लगी और देखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गई।

जांच के लिए SIT गठित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी को सात दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Tags: Coaching Center AccidentLucknow Fire Tragedy
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Lucknow Fire Tragedy: मां से आखिरी वीडियो कॉल के बाद हमेशा के लिए खामोश हो गया भविष्य, परिवार सदमे में डूबा

Lucknow Fire Tragedy: मां से आखिरी वीडियो कॉल के बाद हमेशा के लिए खामोश हो गया भविष्य, परिवार सदमे में डूबा

by SYED BUSHRA
जून 25, 2026

Lucknow fire victim story: लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों को गहरा दर्द दिया है। इस हादसे में...

Lucknow Fire Tragedy Accountability

Fire Tragedy Accountability: “पापा, मुझे बचा लो…” एक पुकार, एक हादसा, सुरक्षा किसकी जवाबदेही, हर घटना के बाद क्यों दोहराई जाती है वही कहानी?

by SYED BUSHRA
जून 23, 2026

Lucknow Fire Tragedy Accountability: "पापा... प्लीज मुझे बचा लो..." यह सिर्फ एक बेटे की आखिरी पुकार नहीं थी। यह उस...

Lucknow Fire Case: अग्निकांड पर उठे सवाल, 2016 में गिराने का आदेश हुआ था जारी, बाद में रद्द , कार्रवाई होती तो क्या बच सकती थीं जानें?

Lucknow Fire Case: अग्निकांड पर उठे सवाल, 2016 में गिराने का आदेश हुआ था जारी, बाद में रद्द , कार्रवाई होती तो क्या बच सकती थीं जानें?

by Kirtika Tyagi
जून 23, 2026

Lucknow Coaching Center Fire Case: लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए दर्दनाक अग्निकांड ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Lucknow Coaching Center Fire: 15 छात्रों की मौत, कई घायल, सामने आई मृतकों और घायलों की सूची, सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

by SYED BUSHRA
जून 22, 2026

Lucknow Coaching Center Fire:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में स्थित एक कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड...

Next Post
Qatar Ras Laffan LNG Blast: कतर गैस प्लांट विस्फोट में 13 की मौत,66 घायल,मृतकों में भारतीय और पाकिस्तानी नागरिक शामिल

Qatar Ras Laffan LNG Blast: कतर गैस प्लांट विस्फोट में 13 की मौत,66 घायल,मृतकों में भारतीय और पाकिस्तानी नागरिक शामिल

Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कही हीटवेव का खतरा

Weather Update 2026: मानसून की धीमी चाल से बढ़ी चिंता, कई राज्यों में अब भी बारिश का इंतजार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist